14 Budgets Of Modi Government Since 2014: मोदी सरकार साल 2014 से अब तक कुल 14 बजट पेश कर चुकी है, जिनमें चुनावी वर्षों में पेश किए गए दो अंतरिम बजट भी शामिल हैं। पहले
14 Budget s Of Modi Government Since 2014: मोदी सरकार साल 2014 से अब तक कुल 14 बजट पेश कर चुकी है, जिनमें चुनावी वर्षों में पेश किए गए दो अंतरिम बजट भी शामिल हैं। पहले कार्यकाल के दौरान तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने लगातार पांच बार बजट पेश किया। लोकसभा चुनाव के कारण फरवरी 2019 में अंतरिम बजट पेश किया गया, जिसके बाद जुलाई 2019 में पूर्ण बजट प्रस्तुत किया गया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 13वां बजट था। वहीं 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री ने 14वां बजट पेश किया था। अब 1 फरवरी 2026 को निर्मला सीतारमण मोदी सरकार का 15वां बजट पेश करेंगी। यह पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री के रूप में उनका नौवां बजट होगा। मोदी सरकार के अब तक के बजट ों में जहां ब्रिटिश कालीन परंपराओं को तोड़ा गया, वहीं कर व्यवस्था, कल्याण योजनाओं, निवेश, बुनियादी ढांचे और सामाजिक नीतियों से जुड़े कई बड़े फैसले लिए गए, जिनका असर आम नागरिक से लेकर उद्योग जगत तक पड़ा है। आइए नजर डालते हैं मोदी सरकार के कार्यकाल में पेश किए गए बजट ों के प्रमुख बिंदुओं पर। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते पेश हो चुके हैं 14 बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब तक कुल 14 बजट पेश किए जा चुके हैं। इनमें पहले कार्यकाल के दौरान तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा प्रस्तुत किए गए पांच बजट शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के कारण फरवरी 2019 में अंतरिम बजट पेश किया गया, जिसे अरुण जेटली के अस्वस्थ होने के कारण केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रस्तुत किया। इसके बाद जुलाई 2019 में पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्ण बजट पेश किया। 2014 के बाद से मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए बजट ों में करदाताओं को राहत देने वाले फैसलों के साथ-साथ रेल, एफडीआई, बुनियादी ढांचा, सामाजिक कल्याण और आर्थिक सुधारों से जुड़े कई बड़े एलान किए गए, जिनका असर देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता दोनों पर पड़ा। 2014 का बजट साल 2014 में लोकसभा चुनाव के कारण फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया गया था। चुनाव के बाद सत्ता में आई मोदी सरकार ने जुलाई 2014 में अपना पहला पूर्ण बजट प्रस्तुत किया, जिसे तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेश किया। 2014 के बजट में मध्यम वर्ग को राहत देने पर विशेष जोर दिया गया। आयकर छूट सीमा को 2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.
5 लाख रुपये किया गया, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह सीमा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दी गई। इसके साथ ही सेक्शन 80C के तहत टैक्स डिडक्शन की सीमा को 1.1 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये किया गया। यह बजट नई सरकार की आर्थिक प्राथमिकताओं और कर सुधारों की दिशा का संकेतक माना गया। 2015 का बजट साल 2015 के बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कई अहम आर्थिक सुधारों की घोषणा की। सबसे बड़ा फैसला वेल्थ टैक्स को समाप्त करने का रहा। इसके साथ ही 1 करोड़ रुपये से अधिक की वार्षिक आय वाले व्यक्तियों पर सरचार्ज को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया। बजट में दीर्घकालिक बचत और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश पर मिलने वाले ब्याज को टैक्स फ्री किया गया। एनपीएस में निवेश पर 50,000 रुपये की अतिरिक्त टैक्स छूट की घोषणा की गई। इसके अलावा बीमा क्षेत्र को राहत देते हुए व्यक्तिगत हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्स डिडक्शन की सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दिया गया। 2016 का बजट मोदी सरकार के 2016 के बजट में करदाताओं को राहत देने पर जोर दिया गया। 5 लाख रुपये से कम आय वालों के लिए टैक्स रिबेट को 2,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये किया गया। किराए पर रहने वालों के लिए सेक्शन 80GG के तहत टैक्स छूट की सीमा 24,000 रुपये से बढ़ाकर 60,000 रुपये कर दी गई। वहीं, 1 करोड़ रुपये से अधिक वार्षिक आय वाले व्यक्तियों पर सरचार्ज बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया। ये भी पढ़ें: Budget 2026: बजट की जटिल भाषा समझिए, फायदे और नुकसान की तस्वीर खुद-ब-खुद हो जाएगी साफ, यहां जानिए सबकुछ 2017 का बजट साल 2017 का बजट कई ऐतिहासिक बदलावों के लिए जाना जाता है। पहली बार आम बजट और रेल बजट को एक साथ पेश किया गया। 2.5 लाख से 5 लाख रुपये तक की आय पर इनकम टैक्स दर को 10 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया। करदाताओं को 12,500 रुपये तक का टैक्स रिबेट दिया गया। इसके अलावा राजनीतिक दलों के लिए नकद चंदे की सीमा 2,000 रुपये तय की गई। 2018 का बजट 2018 के बजट में वेतनभोगी वर्ग और छोटे उद्योगों पर फोकस किया गया। सैलरी क्लास के लिए 40,000 रुपये की मानक कटौती का प्रावधान किया गया। हेल्थ और एजुकेशन सेस को 3 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत कर दिया गया। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज आय पर टैक्स छूट की सीमा 10,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये की गई। 1 लाख रुपये से अधिक के लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर 10 प्रतिशत टैक्स लगाया गया। वहीं, 250 करोड़ रुपये तक टर्नओवर वाले MSME पर टैक्स दर 25 प्रतिशत तय की गई। 2019 का अंतरिम बजट लोकसभा चुनाव के कारण 2019 में अंतरिम बजट पेश किया गया, जिसे अरुण जेटली के अस्वस्थ होने के कारण पीयूष गोयल ने प्रस्तुत किया। इस बजट में मध्यम वर्ग, किसानों और श्रमिकों पर विशेष ध्यान दिया गया। 5 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री किया गया। असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए 3,000 रुपये मासिक पेंशन योजना की घोषणा की गई। एचआरए की सीमा बढ़ाकर 2.40 लाख रुपये कर दी गई। 2019 का पूर्ण बजट पूर्ण बजट में टैक्स रिबेट की सीमा 2,500 रुपये से बढ़ाकर 12,500 रुपये की गई और स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50,000 रुपये किया गया। किराए पर टीडीएस की सीमा 1.80 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.40 लाख रुपये की गई। उच्च आय वर्ग पर सरचार्ज बढ़ाया गया। होम लोन पर अतिरिक्त टैक्स छूट दी गई। हाई-वैल्यू लेनदेन करने वालों के लिए आईटीआर दाखिल करना अनिवार्य किया गया।
Union Budget Budget Nirmala Sitharaman Business News In Hindi Business Diary News In Hindi Business Diary Hindi News केंद्रीय बजट 2026 केंद्रीय बजट बजट निर्मला सीतारमण
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
படுகுஷியில் காவ்யா மாறன்... கிடைத்தது 3 கப் - சோகத்தில் மூழ்கிய CSK வீரர்!SA20 2026 Final, SEC Champions: தென்னாப்பிரிக்காவில் நடந்த SA20 2026 தொடரை, டிரிஸ்டன் ஸ்டப்ஸ் தலைமையிலான சன்ரைசர்ஸ் ஈஸ்டர்ன் கேப் அணி வென்றது.
Read more »
Union Budget 2026: आम जनता कैसे LIVE देख सकेगी बजट? जान लीजिए मोबाइल और टीवी पर देखने का तरीकाकेंद्रीय बजट 2026 Union Budget 2026 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को सुबह 11 बजे पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा और सीतारमण का लगातार नौवां बजट होगा। पहली बार बजट रविवार को पेश किया जाएगा। बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा। इसे दूरदर्शन, सरकारी यूट्यूब चैनल और निजी समाचार चैनलों पर लाइव देखा जा सकता...
Read more »
Budget 2026: कप्तान निर्मला सीतारमण...ये है उनकी 'बजट टीम', एक से एक दिग्गज शामिलFM Nirmala Sitharaman वित्त मंत्री के रूप में 1 फरवरी को अपना 9वां बजट पेश करने वाली हैं. वे सुबह 11 बजे लोकसभा में अपना बजट भाषण शुरू करेंगी. Budget 2026 की उनकी टीम में कई दिग्गज शामिल हैं.
Read more »
Budget 2026: हेल्थ, ज्वेलरी, गोल्ड से लेकर जिम तक...कंज्यूमर और कंपनियों की क्या हैं उम्मीदें?बजट 2026 को इस बात की परीक्षा के तौर पर भी देखा जा रहा है कि भारत घरेलू खपत और एक्सपोर्ट-आधारित मैन्युफैक्चरिंग के बीच कितना अच्छा संतुलन बना पाता है.
Read more »
Budget 2026 Live: वित्त मंत्री क्या रेलवे सेक्टर को देंगी बड़ी सौगात? एक्सपर्ट्स को हैं ये उम्मीदेंBudget 2026 Expectations Live: इनकम टैक्स| बजट| Budget 2026| Budget 2026 Live Updates | Income Tax | FM Nirmala Sitharaman | Budget 2026 News
Read more »
Halwa Ceremony 2026: वित्त मंत्री ने 'हलवा सेरेमनी' के साथ बजट को दिया अंतिम रूप, 1 फरवरी को खुलेगा पिटाराUnion Budget Halwa Ceremony 2026: यूनियन बजट 2026-27 की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हलवा बांटकर बजट टीम के परिश्रम का सम्मान किया। यह बजट एक फरवरी 2026 को संसद में पेश होगा। आम आदमी तक यह बजट 'यूनियन बजट मोबाइल ऐप' के माध्यम से हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होगा। यह बजट डिजिटल इंडिया को और मजबूत...
Read more »
