सरकार का प्रयास इस दिशा में भी है कि आपकी रसोई में पानी की तरह गैस भी पाइप से आए - PM narendramodi PMOIndia
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से नई दिल्ली से महोबा से शुरू होने वाले उज्ज्वला 2.0 कार्यक्रम से जुड़े हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उत्तर प्रदेश के महोबा में एलपीजी कनेक्शन सौंपकर उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर छोटी सी फिल्म भी दिखाई गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुझे आज रक्षाबंधन से पहले ही माताओ-बहनों का आशीर्वाद मिला। आज उज्जवला योजना के दूसरे चरण में देश की लाखों माताओं-बहनों को एलपीएजी कनेक्शन तथा गैस चूल्हा मिल रहा है। उज्ज्वला योजना ने देश के जितने लोगों और महिलाओं का जीवन रोशन किया है, वो अभूतपूर्व है। योजना 2016 में उत्तर प्रदेश के बलिया से आजादी की लड़ाई के अग्रदूत मंगल पांडे की धरती से शुरू हुई थी। आज उज्ज्वला का दूसरा संस्करण भी उत्तर प्रदेश के ही महोबा की वीरभूमि से शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश में उज्जवला योजना की पहली योजना देश की आजादी के नायक मंगल पाण्डेय की कर्मस्थली बलिया में 2016 से शुरू की गई। आज इसका दूसरा चरण उत्तर प्रदेश की ही एक वीर भूमि महोबा से शुरू हो रहा है। आज मुझे बुंदेलखंड के महानायक मेजर ध्यान चंद को याद कर गर्व महसूस हो रहा है। आज मैं बुंदेलखंड की एक और महान संतान को याद कर रहा हूं। मेजर ध्यान चंद, हमारे दद्दा ध्यानचंद। देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार का नाम अब मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार हो गया है।दद्दा के नाम पर हमने खेल का शीर्ष पुरस्कार किया तो हमको लाखों खेल प्रेमियों की प्रतिक्रिया मिली। प्रधानमंत्री ने कहा किबहनों के स्वास्थ्य, सुविधा और सशक्तिकरण के इस संकल्प को उज्ज्वला योजना ने बहुत बड़ा बल दिया है। योजना के पहले चरण में 8 करोड़ गरीब, दलित, वंचित, पिछड़े, आदिवासी परिवारों की बहनों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया। इसका कितना लाभ हुआ है, ये हमने कोरोना काल में देखा है। हमारी बेटियां घर और रसोई से बाहर निकलकर राष्ट्रनिर्माण में व्यापक योगदान तभी दे पाएंगी, जब पहले घर और रसोई से जुड़ी समस्याएं हल होंगी। बीते 6-7 सालों में ऐसे हर समाधान के लिए मिशन मोड पर काम किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देशभर में करोड़ों शौचालय बनाए गए` बीते साढ़े 7 दशकों की प्रगति को हम देखते है तो हमें जरूर लगता है कि कुछ स्थितियां, कुछ हालात ऐसे हैं जिनको कई दशक पहले बदला जा सकता था। घर, बिजली, पानी, शौचालय, गैस, सड़क, अस्पताल, स्कूल, ऐसी अनेक मूल आवश्यकताएं है जिनकी पूर्ति के लिए दशकों का इंतज़ार देशवासियों को करना पड़ा।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बायोफ्यूल एक स्वच्छ ईंधन मात्र नहीं है। बल्कि ये ईंधन में आत्मनिर्भरता के ईंजन को, देश के विकास ईंजन को, गांव के विकास ईंजन को गति देने का भी एक माध्यम है। बायोफ्यूल एक ऐसी ऊर्जा है जो हम घर और खेत के कचरे से, पौधों से, खराब अनाज से प्राप्त कर सकते हैं। बुंदेलखंड सहित पूरे यूपी और दूसरे राज्यों के हमारे अनेक साथी, काम करने के लिए गांव से शहर जाते हैं, दूसरे राज्य जाते हैं। वहां उनके सामने एड्रेस के प्रमाण की समस्या आती है। ऐसे ही लाखों परिवारों को उज्ज्वला 2.
0 योजना सबसे अधिक राहत देगी। अब मेरे श्रमिक साथियों को एड्रेस के प्रमाण के लिए इधर-उधर भटकने की ज़रूरत नहीं है। सरकार को आपकी ईमानदारी पर पूरा भरोसा है। आपको अपने पते का सिर्फ एक सेल्फ डेक्लेरशन, यानि खुद लिखकर देना है और आपको गैस कनेक्शन मिल जाएगा।पीएम नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर देहरादून की बूंदी देवी ने संवाद किया। बूंदी देवी ने बताया कि घर में जब तक एलपीजी नहीं था तो जीवन बेहद कष्ट वाला था। हम तो जंगल से लड़की लाकर खाना बनाते थे। कभी गीली लड़की होने पर जलती नहीं थी, आंख में आंसू आते थे, लेकिन समय पर खाना नहीं बनता था। अब गैस मिलने के बाद समय भी बचता है। हमने एक गाय पाली है और दूध का काम शुरू किया है। अब मैं अपने पिता की भी सेवा करती हूं। अब तक हमने 22 गैस सिलिंडर रिफिल कराया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उज्ज्वला-2.0 के शुभारंभ मौके पर कहा कि वीरभूमि महोबा से बुंदेलखंड की बदलती तस्वीर पूरा देश देख रहा है। एक्सप्रेस-वे नई इबारत लिखने को तैयार है। झांसी व चित्रकूट में डिफेंस कॉरिडोर को लेकर काम काफी आगे बढ़ चुका है। कानपुर, अलीगढ़ व लखनऊ में भी काम तेज किया गया है। वर्षों से पानी के लिए अभिशप्त बुंदेलखंड में प्रधानमंत्री ने हर घर नल जल योजना से नया कीर्तिमान गढ़ने की तरफ बढ़ रहा है। जल्द सबको शुद्ध पानी घर-घर मिलेगा। सिंचाई के लिए महोबा की अर्जुन सहायक, बंडई समेत अन्य परियोजनाओं का काम अंतिम चरण में है। इसके बाद पेयजल व सिंचाई संकट बुंदेलखंड से खत्म हो जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन योजना के कारण अब प्रदेश में 3.25 करोड़ गैस कनेक्शन हो गए हैं, जबकि पहले यह 1.47 करोड़ ही थे। इससे केरोसिन की खपत कम होने से प्रदेश को 2020 में 17 करोड़ का लाभ हुआ, जबकि 2021 में 22 करोड़ का फायदा होने जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर नारी शक्ति को प्रोत्साहन देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करने के साथ ही कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के बड़े विजन के कारण ही आज कम समय में ही उत्तर प्रदेश की बड़ी आबादी उज्जवला योजना का लाभ ले रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2016 तक एक करोड़ एलपीजी कनेकशन थे और आज तीन करोड़ 25 लाख घरों में उज्जवला योजना के तहत कनेक्शन मिला है। वर्ल्ड फयूल डे पर आज भी बड़ी संख्या में परिवार लाभांवित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इतनी बड़ी संख्या में एलपीजी कनेक्शन मिलने के कारण हमने मिट्टी के तेल की खपत में होने वाले धन को बीते वर्ष 15 करोड़ रुपया के रूप में बचाया है। इस बार हम 25 करोड़ रुपया तक बचा लेंगे।इस योजना के तहत लाभार्थियों को एलपीजी का मुफ्त कनेक्शन दिया जाता है। पहले चरण में प्रदेश के गरीब परिवारों को कुल एक करोड़ 47 लाख 43 हजार 862 रसोई गैस कनेक्शन दिए गए। जो पात्र परिवार रह गए, उन्हें इस दूसरे चरण में लाभान्वित किया जाएगा। इसके साथ आज से ही मुजफ्फरनगर में लगाए जा रहे कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की शुरुआत भी की जाएगी।यह योजना समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं के जीवन में व्यापक परिवर्तन व उन्हें धुएं से होनी वाली बीमारियों से मुक्ति दिलाने का माध्यम बनी है।पहली रिफिल और हॉटप्लेट मुफ्त उज्जवला 2.0 के लाभार्थियों को डिपॉजिट फ्री एलपीजी कनेक्शन के साथ पहली रिफिल और हॉटप्लेट मुफ्त दी जाएगी। साथ ही न्यूनतम कागजी कार्रवाई की जरूरत होगी। उज्ज्वला 2.0 में लोगों को राशन कार्ड या एड्रेस प्रूफ जमा करने की जरूरत नहीं होगी। आवेदक योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2021 के लिए अपनी पसंद के किसी भी वितरक को या तो वितरक के पास आवेदन जमा करके या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से एप्लीकेशन देकर कर सकते हैं। इस बार आपको कई विकल्प दिए गए हैं। आप चाहे तो अपनी पसंद के वितरक चुन सकते हैं, जैसे इंडेन, भारतगैस या एचपी गैस में से कोई भी एक।आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उज्ज्वला योजना 1.0 के अंतर्गत मातृशक्ति को 8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं। उज्ज्वला 2.0 के तहत 1 करोड़ अतिरिक्त कनेक्शन प्रदान करने का निर्णय स्वच्छ रसोई ईंधन की उपलब्धता व जीवन स्तर को और सरल बनाएगा।साल 2016 में शुरू उज्ज्वला योजना के दौरान गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले परिवारों की 5 करोड़ महिला सदस्यों को एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया था। अप्रैल 2018 में इस योजना का विस्तार किया गया और इसमें सात और श्रेणियों की महिला लाभार्थियों को शामिल किया गया। लक्ष्य को संशोधित कर 8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन कर दिया गया। इस लक्ष्य को निर्धारित तिथि से सात महीने पहले अगस्त 2019 में ही हासिल कर लिया गया था।
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Kisan: 9.75 करोड़ लाभार्थियों को कल मिलेगी अगली किस्त, जानिए स्टेटस चेक करने का तरीकाPM Kisan Samman Nidhi Yojana पीएम-किसान योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को प्रति वर्ष छह हजार रुपये दिए जाते हैं। ये 2000 रुपये की तीन समान किश्तों में सीधे बैंक अकाउंट में हस्तांतरित किए जाते हैं।
Read more »
उत्तर प्रदेश: बसपा की भाजपा से हिंदुत्व का एजेंडा छीनने की कोशिशें क्या रंग लाएंगीजब भी धर्मनिरपेक्षता को चुनाव मैदान से बाहर का रास्ता दिखाकर मुकाबले को असली-नकली, सच्चे-झूठे, सॉफ्ट या हार्ड हिंदुत्व के बीच सीमित किया जाता है, उसका कट्टर स्वरूप ही जीतता है. उत्तर प्रदेश में बसपा को इस एजेंडा पर आगे बढ़ने से पहले पिछले उदाहरणों को देखना चाहिए.
Read more »
PM Kisan: PM मोदी ने जारी की किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त, किसानों के खाते में ट्रांसफर हुए दो-दो हजार रुपयेपीएम-किसान योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये दिए जाते हैं। ये 2000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे बैंक अकाउंट में हस्तांतरित किए जाते हैं। अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसान परिवारों को भेजी जा चुकी है।
Read more »
PM KISAN की 9वीं किश्तः 9.75 करोड़ किसानों के खाते में 19,509 करोड़ हुए ट्रांसफरपीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार (नौ अगस्त, 2021) को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना के तहत वित्तीय लाभ की एक और किश्त जारी कर दी। नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने कुल 9.75 करोड़ किसानों के खाते में 19,509 करोड़ ट्रांसफर कराए। कार्यक्रम में इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर […]
Read more »
'शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं समुद्री विवाद', UNSC की ओपन डिबेट में बोले PMप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समुद्री विवाद हमें शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने चाहिए.
Read more »
पेगासस पर LS में विपक्ष का हंगामा: चिदंबरम ने पूछा- PM मोदी चुप क्यों हैं?बिरला ने नारेबाजी कर रहे सदस्यों से अपने स्थान पर जाने का आग्रह करते हुए कहा कि वह विभिन्न विषयों पर चर्चा कराने को तैयार हैं।
Read more »
