कुछ कार्यों पर आलोचना, तो कुछ पर पीएम की सराहना. TIME के कवर पर पीएम
अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका टाइम ने 20 मई के अपने नए संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कवर पेज पर जगह दी है. हालांकि पत्रिका ने पीएम नरेंद्र मोदी को विवादित उपाधि दी है और उन्हें"India's Divider in Chief" यानी की 'भारत को प्रमुख रूप से बांटने वाला' बताया है.
टाइम पत्रिका के एशिया एडिशन ने लोकसभा चुनाव 2019 और पिछले पांच सालों में नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज पर लीड स्टोरी की है. इसका शीर्षक है “Can the World's Largest Democracy Endure Another Five Years of a Modi Government?” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज पर सख्त आलोचनात्मक टिप्पणी करते हुए पत्रिका ने नेहरू के समाजवाद और भारत की मौजूदा सामाजिक परिस्थिति की तुलना की है. आतिश तासीर नाम के पत्रकार द्वारा लिखे गए इस आलेख में कहा गया है कि नरेंद्र मोदी ने हिन्दू और मुसलमानों के बीच भाईचारे की भावना को बढ़ाने के लिए कोई इच्छा नहीं जताई. इस आलेख में कहा गया है कि नरेंद्र मोदी ने भारत के महान शख्सियतों पर राजनीतिक हमले किए जैसे कि नेहरू. वह कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं, उन्होंने कभी भी हिन्दू-मुसलमानों के बीच भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए कोई इच्छाशक्ति नहीं दिखाई. आगे इस लेख में कहा गया है कि नरेंद्र मोदी का सत्ता में आना इस बात को दिखाता है कि भारत में जिस कथित उदार संस्कृति की चर्चा की जाती थी वहां पर दरअसल धार्मिक राष्ट्रवाद, मुसलमानों के खिलाफ भावनाएं और जातिगत कट्टरता पनप रही थी. TIME’s new international cover: Can the world’s largest democracy endure another five years of a Modi government? https://t.co/oIbmacH9MS pic.twitter.com/IqJFeEaaNW — TIME May 9, 2019टाइम के इस लेख में 1984 के सिख दंगों और 2002 के गुजरात दंगों का भी जिक्र है. लेख में कहा गया है कि हालांकि कांग्रेस नेतृत्व भी 1984 के दंगों को लेकर आरोप मुक्त नहीं है लेकिन फिर भी इसने दंगों के दौरान उन्मादी भीड़ को खुद से अलग रखा, लेकिन नरेंद्र मोदी 2002 के दंगों के दौरान अपनी चुप्पी से 'उन्मादी भीड़ के दोस्त' साबित हुए.तासीर ने लिखा है कि 2014 में लोगों के बीच पनप रहे गुस्से को नरेंद्र मोदी ने आर्थिक वायदे में बदल दिया. उन्होंने नौकरी और विकास की बात की, लेकिन अब ये विश्वास करना मुश्किल लगता है कि ये उम्मीदों का चुनाव था. आलेख में कहा गया है कि मोदी द्वारा आर्थिक चमत्कार लाने के वायदे फेल हो गये, यही नहीं उन्होंने देश में जहर भरा धार्मिक राष्ट्रवाद का माहौल तैयार करने में जरूर मदद की. इस लेख में लिंचिंग और गाय के नाम पर हुई हिंसा का भी जिक्र किया गया है. लेखक आतीश तासीर ने कहा है कि गाय को लेकर मुसलमानों पर बार-बार हमले हुए और उन्हें मारा गया. एक भी ऐसा महीना न गुजरा हो जब लोगों के स्मार्टफोन पर वो तस्वीरें न आई जिसमें गुस्साई हिन्दू भीड़ एक मुस्लिम को पीट न रही हो. लेख में कहा गया है कि 2017 में उत्तर प्रदेश में जब बीजेपी चुनाव जीती तो भगवा पहनने वाले और नफरत फैलाने वाले एक महंत को सीएम बना दिया. टाइम पत्रिका के इसी संस्करण के एक दूसरे लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियों की जमकर तारीफ भी की गई है. इयान ब्रेमर नाम के पत्रकार ने लिखा है कि मोदी ही वो शख्स है जो भारत के लिए डिलीवर कर सकते हैं. Modi Is India's Best Hope for Economic Reform के शीर्षक से लिए गए इस लेख में कहा गया है कि भारत ने मोदी के नेतृत्व में चीन, अमेरिका और जापान से अपने रिश्ते तो सुधारे ही हैं, लेकिन उनकी घरेलू नीतियों की वजह से करोड़ों लोगों की जिंदगी में सुधार आया है. Modi has the instinct to dominate and the thin skin of other strongmen, but he also has a genuine track record in providing the kind of reform that developing India urgently needs.— ian bremmer May 9, 2019इस लेख में जीएसटी लागू करने के लिए पीएम की सराहना की गई है और और कहा गया है कि नरेंद्र मोदी ने भारत की जटिल टैक्स व्यवस्था को सरल और सहज कर दिया. टाइम में लिखा गया है कि पीएम मोदी ने देश में बुनियादी ढांचे में जमकर निवश किया है. नई सड़कों का निर्माण, हाईवे, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और एयरपोर्ट ने देश की दीर्घकालीन आर्थिक संभावनाओं में आशा का संचार कर दिया है. कई ऐसे गांवों में बिजली पहुंची हैं जहां 70 सालों से अंधेरा था. नरेंद्र मोदी ये काम आर्थिक विकास के लिए वरदान साबित हुए हैं. बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर टाइम पत्रिका की नीति में परिवर्तन होता रहा है. टाइम पत्रिका साल 2014- 15 में नरेंद्र मोदी को दुनिया के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों में शामिल कर चुका है. चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
J&K: मुठभेड़ में बुरहान वानी गैंग का अंतिम आतंकी भी ढेर– News18 हिंदीमुठभेड़ में दो और आतंकवादियों के भी मारे जाने की सूचना है. लतीफ जुलाई 2016 में मारे गए आतंकी बुरहान वानी के ग्रुप का आखिरी आतंकी था.
Read more »
वाराणसी में कैंप कर पूर्वांचल को साधेंगी प्रियंका गांधी-Navbharat Timesपीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से अजय राय कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। इसके साथ ही इस हाई प्रोफाइल सीट से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मैदान में उतरने की अटकलें खत्म हो गई हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से मोदी के खिलाफ प्रियंका गांधी के मैदान में उतरने की चर्चा थी। खुद प्रियंका भी कई मौकों पर कहते सुनी गई थीं कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चाहेंगे तो वह वाराणसी से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। राहुल ने भी कहा था कि इस मसले पर सस्पेंस जरूरी है। लेकिन कांग्रेस ने 2014 के उम्मीदवार को ही फिर से वाराणसी में खड़ा कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
Read more »
उत्तराखंडः सवर्ण जाति के लोगों के सामने कुर्सी पर बैठकर खाना खाने पर दलित की हत्यामृतक युवक की बहन ने बताया कि हम जिस शादी में गए थे, वहां मेरे भाई ने उस काउंटर से खाना लिया, जहां सवर्ण जाति के लोग खाना खा रहे थे. वह उनके सामने ही कुर्सी पर बैठकर खाना खाने लगा, जिस पर सवर्ण जाति के लोगों ने कहा कि यह नीच जाति का हमारे साथ खाना नहीं खा सकता. खाएगा तो मरेगा.
Read more »
पश्चिम बंगाल में दिलीप घोष के काफिले पर हुआ हमला, दो कारें भी तोड़ीं– News18 हिंदीरोड शो के दौरान टीएमसी के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उन्होंने दिलीप घोष के काफिले पर पत्थरबाजी शुरू कर दी.
Read more »
क्या बॉक्स ऑफिस पर इस बार भी पास होंगे करण जौहर के नए स्टूडेंट?करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 सिनेमाघर में 10 मई को रिलीज हो रही है. इस फिल्म से करण जौहर के तीन स्टूडेंट अपने जलवे बिखेरते नजर आएंगे. देखना ये होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करण के नए स्टूडेंट्स को पुराने वाले स्टूडेंट्स की तरह शानदार रिस्पांस मिलता है या नहीं.
Read more »
दिग्विजय के समर्थन में कंप्यूटर बाबा के धूनी रमाने पर जांच के आदेश– News18 हिंदीमध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में धूनी रमाने वाले कंप्यूटर बाबा मुश्किल में पड़ते नजर आ रहे हैं. दरअसल, बीजेपी की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने कंप्यूटर बाबा के खिलाफ हठ योग और धूनी रमाने के मामले की जांच शुरू कर दी है
Read more »
दिल्ली के साथ यूपी के नोएडा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जेवर तक चलेगी मेट्रोकमाई के लिहाज से घाटे का सौदा होने के बावजूद दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने जेवर एयरपोर्ट मेट्रो के लिए संस्तुति की है।
Read more »
मेरे पिता के बारे में बात कीजिए, लेकिन राफेल पर भी जवाब दीजिए: राहुल गांधीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1’ कहने के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को राफेल लड़ाकू विमान सौदे में कथित भ्रष्टाचार को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर से हमला बोला.
Read more »
चुनावों में हार के बाद भी थाइलैंड में सैन्य शासक ही रहेंगे पद पर-Navbharat Timesथाइलैंड के चुनाव में विपक्षी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से दूर है। हालांकि, इसके बावजूद भी सैन्य शासक प्रयुत चान-ओ-चा के लिए पद पर बने रहना आसान है। सीनेट में मतदान के जरिए सैन्य शासन प्रयुत अपने पद पर आराम से बने रहेंगे। 2014 में सैन्य तख्तापलट के जरिए वह सत्ता में आए।
Read more »
