मेरे पिता के बारे में बात कीजिए, लेकिन राफेल पर भी जवाब दीजिए: राहुल गांधी

United States News News

मेरे पिता के बारे में बात कीजिए, लेकिन राफेल पर भी जवाब दीजिए: राहुल गांधी
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 173 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 73%
  • Publisher: 63%

मेरे पिता के बारे में बात कीजिए, लेकिन राफेल पर भी जवाब दीजिए: राहुल गांधी AbkiBaarKiskiSarkar

उन्होंने कहा,‘लेकिन सबसे पहले यह तो बताइये कि राफेल मुद्दे पर आपने क्या किया. आपको दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे को पूरा नहीं करने पर भी लोगों को जवाब देना चाहिए.’ राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और मोदी पर उनके उस बयान के लिये तंज कसा जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘पकौड़ा बेचना’ भी एक तरह का काम है.

एक चुनावी सभा में यहां राहुल गांधी ने कहा, ‘अगर आपको राजीव गांधी और मेरे बारे में बात करना है तो ऐसा जरूर कीजिए.’कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा,‘क्या आपने किसानों को उनके उत्पाद की सही कीमत दी? क्या आपने उनके बैंक खातों में 15 लाख रुपये डाले?’ उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं किया. राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘उद्योगपति मित्र’ को राफेल सौदे से लाभ पहुंचाया गया. हालांकि, उनके इस आरोप को सरकार ने बार-बार खारिज किया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ‘56 इंच का सीना’ होने की शेखी बघारते हैं लेकिन वह इन चुनावों में किसानों के मुद्दों और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात नहीं कर रहे हैं.हाल में अपने भाषण में मोदी ने राजीव गांधी के प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल को याद किया था और उनके खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र किया था. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया था कि आईएनएस विराट का राजीव गांधी ने परिवार के संग छुट्टियां मनाने के लिये किया था. प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए उस समय हुए सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र किया था जब अपनी मां इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाला था. राहुल गांधी ने दावा किया कि कांग्रेस ने पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में किसानों की कर्जमाफी का जो वादा किया था उसे पूरा किया. उन्होंने दावा किया कि जब मध्य प्रदेश में चुनावी सभा में भाजपा के एक नेता ने सवाल किया कि क्या यहां की कांग्रेस सरकार ने किसानों का कर्ज माफ किया है, तो भीड़ ने जवाब में कहा, ‘हां, यह किया गया है.’राहुल ने दावा किया कि देश में बेरोजगारी पिछले चार दशकों में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है. ‘यही मोदी का योगदान है.’ उन्होंने केंद्र में भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गयी योजनाओं का माखौल उड़ाते हुए कहा, ‘‘मेक इन इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया, सिट डाउन इंडिया, पकौड़ा.... शुरू में उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ की बात की फिर ‘स्टार्ट अप इंडिया’ की बात की, इसके बाद ‘स्टैंड अप इंडिया’ की बात की और आखिर में वह ‘पकौड़ा’ पर जाकर रुके.’ पिछले साल एक इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने उदाहरण दिया था कि पकौड़ा बेचना भी एक तरह का रोजगार है. राहुल गांधी ने मोदी पर नफरत फैलाने का भी आरोप लगाया. राहुल ने कहा,‘वह जहां भी जाते हैं, वहां नफरत होती है. हरियाणा में एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ लड़ाया जा रहा है. जब वह तमिलनाडु जाते हैं तो वह किसी और की आलोचना करते हैं. महाराष्ट्र में वह उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के खिलाफ बोलते हैं. एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म के लोगों के साथ लड़ाया जा रहा है.’ उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि उनके कार्यकाल में क्या हासिल किया गया है. राहुल ने कहा, ‘मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि पिछले पांच साल में आपने क्या क्या किया. आपने देश को क्या दिया है?’ उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आयी तो उसने आय समर्थन योजना ‘न्याय’ का जो वादा किया है, उससे अर्थव्यवस्था में सुधार होगा जिसे नोटबंदी की वजह से झटका पहुंचा है.उन्होंने कहा,‘मैं आपको गारंटी देता हूं कि मध्यम वर्ग या किसी अन्य तबके से एक पैसा भी नहीं लिया जाएगा और ‘न्याय’ योजना के लिये उनसे कोई कर नहीं लिया जाएगा.’ उन्होंने कहा कि योजना के लिये धन उन धनी उद्योगपतियों की जेब से आयेगा जिन्हें मोदी के शासन में अनुचित लाभ दिया गया है. बता दें भाजपा ने इस योजना की आलोचना की है और जानना चाहा है कि इसके लिये धन कहां से जुटाया जाएगा. राहुल गांधी हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर के समर्थन में यहां एक रैली को संबोधित कर रहे थे. तंवर सिरसा से चुनाव लड़ रहे हैं. तंवर इंडियन नेशनल लोक दल के मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी और भारतीय जनता पार्टी की सुनीता दुग्गल के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं. कांग्रेस के हरियाणा के प्रभारी महासचिव गुलाम नबी आजाद ने भी जनसभा को संबोधित किया. हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों के लिये छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

राजतिलक: सुल्तानपुर का क्या है चुनावी समीकरण? Rajtilak: What's the political equation of Sultanpur? - Lok Sabha Election 2019 AajTakराजतिलक: सुल्तानपुर का क्या है चुनावी समीकरण? Rajtilak: What's the political equation of Sultanpur? - Lok Sabha Election 2019 AajTakआजतक का चुनाव स्टूडियो पहुंच गया है उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में. उत्तर प्रदेश में गोमती किनारे बसे सुल्तानपुर की सल्तनत पर लंबे समय तक कांग्रेस का कब्जा रहा है, लेकिन रायबरेली और अमेठी की तरह कभी इसे वीवीआईपी सीट की अहमियत नहीं मिल सकी. 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस के दुर्ग से सटे हुए क्षेत्र से गांधी परिवार के वारिस वरुण गांधी को उतारकर इसे हाई प्रोफाइल तो बनाया. साथ ही साथ 16 साल के अपने सूखे को भी खत्म कर कमल खिलाने में कामयाब रही. इस बार वरुण गांधी की जगह जब बीजेपी ने सुल्तानपुर सीट से उनकी मां मेनका गांधी को मैदान में उतारा है जिनके सामने महागठबंधन की तरफ से सोनू सिंह और कांग्रेस के संजय सिंह बड़ी चुनौती बन कर खड़े हैं. सुल्तानपुर से किसका होगा राजतिलक, ये सवाल लेकर आज यहां की जनता से जानने की कोशिश करेंगे कि क्या बेटे वरुण का ताज मां मेनका को पहनाएगा सुल्तानपुर?चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़ लेटर
Read more »

झारखंड : राहुल गांधी की रैली में लगे 'मोदी जिन्दाबाद' के नारे, सकते में आयोजकझारखंड : राहुल गांधी की रैली में लगे 'मोदी जिन्दाबाद' के नारे, सकते में आयोजकराहुल गांधी ने राज्य की खूंटी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के पक्ष में आयोजित चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार पर तीखे हमले किये.
Read more »

PM मोदी का प्रियंका गांधी पर तंज- सांप का खेला दिखाकर वोट मांग रही चौथी पीढ़ीPM मोदी का प्रियंका गांधी पर तंज- सांप का खेला दिखाकर वोट मांग रही चौथी पीढ़ीराजस्थान के बीकानेर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एक दौर था, जब कांग्रेस के नामदार विदेशी मेहमानों को सांप, नेवलों का खेल दिखाकर खुश करते थे. आज ये नामदार परिवार की चौथी पीढ़ी भी यही दिखाकर यही काम कर रही है. ये चौथी पीढ़ी आज भी सांप-सपेरों के खेला दिखाकर वोट मांग रही है.
Read more »

प्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींप्रिया रमानी के खिलाफ केस में एमजे अकबर से वकील ने कोर्ट में पूछे दो सवाल तो बोले- मुझे याद नहींअंग्रेजी अखबार एशियन एज में नौकरी के सिलसिले में रमानी के अकबर से मिलने के ब्यौरे के बारे में वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने पूर्व केंद्रीय मंत्री से जिरह की. हालांकि, इसके जवाब में अकबर ने कहा कि उन्हें याद नहीं है. जॉन ने पूछा कि क्या रमानी एशियन एज, मुंबई में नौकरी तलाशते समय दिसंबर 1993 में उनके कार्यालय में उनसे मिली थी और क्या उन्होंने रमानी से नरीमन प्वाइंट के ओबराय होटल में मिलने को कहा था. दोनों सवालों के जवाब में अकबर ने कहा, ‘मुझे याद नहीं है.’
Read more »

मतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंमतदान के दिन राहुल गांधी का अमेठी न पहुंचना बना चर्चा का विषय, पांचवें चरण के चुनाव की 10 बड़ी बातेंलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 63.5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अब तक के सभी चरणों में सबसे कम है. चुनाव आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है. आयोग के मतदाता एंड्रॉयड एप्लिकेशन के अनुसार, सोमवार को रात के 9 बजे तक मतदान 63.5 प्रतिशत रहा. इस चुनाव में अब तक मतदाताओं की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है. पहले चरण में 69.50 फीसदी मतदान हुआ था, जो अब तक के पांच चरण में सबसे अधिक है. दूसरे चरण में मतदान 69.44 प्रतिशत हुआ था, तीसरे चरण में 68.40 और चौथे चरण में 65.51 प्रतिशत मतदान हुआ था. वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने यहां संवाददाताओं से कहा कि 2014 की तुलना में पहले चार चरणों (सोमवार के पांचवें चरण को छोड़कर) में 7.85 करोड़ अधिक मतदाता हैं. उन्होंने यह भी कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों की तुलना में इसके पहले चार चरणों में छह करोड़ अधिक मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया. सक्सेना ने बताया कि झारखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और पश्चिम बंगाल में मतदान बाधित करने की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण रहा. उन्होंने बताया कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश और बिहार में मतदान का स्तर पिछले चुनाव की तुलना में बढ़ा है.
Read more »

दिल्ली में प्रियंका गांधी के रोड शो में लगा शीला दीक्षित के विरोध का बैनरदिल्ली में प्रियंका गांधी के रोड शो में लगा शीला दीक्षित के विरोध का बैनरबुधवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रोड शो किया. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित में प्रियंका ने वोट मांगे. हालांकि, सीलमपुर इलाके में शीला दीक्षित को विरोध का भी सामना करना पड़ा.
Read more »

देशतक: PM नरेंद्र मोदी को 'दिल्ली की लड़की' प्रियंका की चुनौती Delhi girl, Priyanka Gandhi challenges PM Modi! - Desh Tak AajTakदेशतक: PM नरेंद्र मोदी को 'दिल्ली की लड़की' प्रियंका की चुनौती Delhi girl, Priyanka Gandhi challenges PM Modi! - Desh Tak AajTakलोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ रोड़ शो करने के लिए लिए दिल्ली पहुंची. दिल्ली में चुनाव से पहले जनता का पक्ष कांग्रेस की ओर करने के लिए प्रियंका गांधी ने यह रोड़ शो किया है.प्रियंका गांधी की एक झलक पाने के लिए भारी मात्रा में कार्यकर्ताओं की भीड़ इकट्ठा हुई और उनहोनें प्रियंका पर फूलों से वर्षो भी की. प्रियंका गांधी ने रोड़ शो के दौरान प्रधाननमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए खुदको दिल्ली की बेटी बताया. प्रियंका गांधी ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा की, आप सब अपने हक के लिए लड़िए.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

स्पेशल रिपोर्ट: दिल्ली की सियासत में ट्रिपल धमाका Special Report: Prior to polling, political game intensifies - Special Report AajTakस्पेशल रिपोर्ट: दिल्ली की सियासत में ट्रिपल धमाका Special Report: Prior to polling, political game intensifies - Special Report AajTakदिल्ली में मतदान से पहले घनघोर चुनाव प्रचार की दुंदुभि बज गई. प्रचार में सभी पार्टियों के बड़े योद्धा मैदान में कूद पड़े. दिल्ली में 12 मई को चुनाव है, और अब सभी पार्टियों ने यहां पूरी ताकत झोंक दी है. दिल्ली में आज चुनावी राजनीति के हिसाब से सबसे गहमागहमी वाला दिन रहा. सियासत के तीन तीन दिग्गजों ने यहां जोर आजमाइश की. सक्रिय राजनीति में आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में आज दो दो रोड शो किए. प्रियंका के रोड शो में भारी भीड़ इकट्ठा हुई. उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रोड शो करके अपनी ताकत दिखाई . तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में इस चुनावी मौसम की पहली रैली को संबोधित किया.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »

दो दिग्गज घरानों के सहारे पूर्वांचल के ब्राह्मणों को साधने में जुटीं प्रियंका गांधी!– News18 हिंदीदो दिग्गज घरानों के सहारे पूर्वांचल के ब्राह्मणों को साधने में जुटीं प्रियंका गांधी!– News18 हिंदीउत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की सक्रिय राजनीति में एंट्री महज एक संयोग नहीं बल्कि कांग्रेस की दूरगामी रणनीति का हिस्सा है
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:29:56