आईसीसी ने सोमवार को बताया कि विजेता टीम को 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन यूएस डॉलर) मिलेंगे। पिछले किसी भी टी20 विश्व कप टीम में विजेता टीम को इतने रुपये नहीं मिले थे।
आईसीसी ने सोमवार को किया प्राइज मनी का एलान आईसीसी ने सोमवार को बताया कि विजेता टीम को 20.36 करोड़ रुपये मिलेंगे। पिछले किसी भी टी20 विश्व कप टीम में विजेता टीम को इतने रुपये नहीं मिले थे। इस साल रिकॉर्ड 20 टीमें इस टूर्नामेंट में खेल रही हैं। इस वजह से इसे अब तक का सबसे बड़ा टी20 विश्व कप कहा जा रहा है। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम को 10.
64 करोड़ रुपये से संतोष करना पड़ेगा। सेमीफाइनल खेलकर बाहर होने वाली टीमों को 6.54 करोड़ रुपये मिलेंगे। सुपर-आठ राउंड से बाहर होने पर भी पैसों की बारिश दूसरे दौर यानी सुपर-8 राउंड को पार करने में नाकाम रहने वाली टीमों को 3.17 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, नौ से 12वें स्थान पर रहने वाली टीमों को 2.05 करोड़ रुपये मिलेंगे। 13 से 20वें स्थान पर रहने वाली हर एक टीम को 1.87 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसके अलावा हर एक टीम को टूर्नामेंट में एक मैच जीतने पर अतिरिक्त 25.89 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसमें सेमीफाइनल और फाइनल के मैच शामिल नहीं हैं। यह नियम सुपर-8 राउंड तक लागू है। किस राउंड में कितने रुपये मिलेंगे: राउंड प्राइज मनी विजेता 20.36 करोड़ रुपये उप-विजेता 10.64 करोड़ रुपये सेमीफाइनल में हारने पर 6.54 करोड़ रुपये सुपर-8 राउंड से बाहर होने पर 3.17 करोड़ रुपये 9 से 12वें स्थान पर रहने पर 2.05 करोड़ रुपये 13 से 20वें स्थान पर रहने पर 1.87 करोड़ रुपये टी20 विश्व कप में कुल 55 मैच खेले जाएंगे टी20 विश्व कप में शुरुआती राउंड यानी ग्रुप स्टेज मं 40 मैच खेले जाएंगे। 20 टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप स्टेज में अपने-अपने ग्रुप पर शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी। इसके बाद सुपर-8 राउंड की शुरुआत होगी। फिर सेमीफाइनल और 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मैच खेला जाएगा। आईसीसी ने प्राइज मनी का एलान करते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट कई मायनों में ऐतिहासिक है, इस वजह से प्राइज मनी भी ऐतिहासिक रखा गया है। हम इसे सबसे सफल टी20 विश्व कप बनाना चाहते हैं।
Announces Record Prize Money T20 World Cup Prize Money T20 World Cup 2024 Winner Prize Money Runner Up Prize Money Icc Prize Money Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Sunil Chhetri Retirement: भारत के कप्तान सुनील छेत्री ने लिया संन्यास, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैचभारत के फुटबॉल आइकन सुनील छेत्री ने गुरुवार को घोषणा की कि वह 6 जून को कुवैत के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लेंगे।
Read more »
Report: बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को दिया मुख्य कोच बनने का ऑफर, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानेंबीसीसीआई ने गौतम गंभीर को टी20 विश्व कप 2024 के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालने का ऑफर दिया है। इसका खुलासा ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट में हुआ है।
Read more »
T20 World Cup 2024: इनामी रकम के पहलू से टी20 विश्व कप से बड़ी है आईपीएल, दोनों के विजेता के बीच है इतने पैसों का अंतरIPL's Prize Money: आईपीएल की प्राइज मनी को देखकर दुनिया को करोड़ों फैंस यही कह रहे हैं कि असल विश्व कप तो यही है
Read more »
USA vs CAN: टी20 विश्व कप के एक ओवर में सर्वाधिक रन लुटाने वाले दूसरे गेंदबाज बने गॉर्डन, आरोन की रिकॉर्ड पारीआरोन जोंस और आंद्रिस गोउस ने दमदार बल्लेबाजी कर अमेरिका को कनाडा के खिलाफ ग्रुप-ए के मुकाबले में सात विकेट से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में विजय शुरुआत दिलाई।
Read more »
रोहित, बाबर और बटलर नहीं बल्कि यह बल्लेबाज बनाएगा T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन, युवराज सिंह ने बतायाYuvraj Singh on Virat Kohli, युवराज ने न्यूयॉर्क में फैन पार्क के उद्घाटन के अवसर पर आईसीसी से बात करते हुए T20 वर्ल्ड कप को लेकर भविष्यवाणी की है.
Read more »
T20 WC 2024: पाकिस्तान टीम के कैंप में मचा बवाल, बाबर आज़म ने आज़म खान को कहा 'गैंडा'? वीडियो हुआ वायरलBabar Azam on Azam Khan: टी20 विश्व कप 2024 के लिए पाकिस्तान की टीम के चयन को लेकर पहले से ही आलोचना की जा रही है.
Read more »
