IPL's Prize Money: आईपीएल की प्राइज मनी को देखकर दुनिया को करोड़ों फैंस यही कह रहे हैं कि असल विश्व कप तो यही है
T20 World Cup: अब करोड़ों फैंस की नजरें कुछ दिन बाद शुरू हो रहे टी20 विश्व कप पर हो चली है नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग खत्म हो चुकी है और अब सभी पक्षों का ध्यान अगले कुछ दिनों के भीतर अमेरिका-विंडीज में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप पर हो चला है.
इसमें दो राय नहीं कि विश्व कप अपने आप में विश्व कप होता है और इस खिताब की किसी और टाइटल के साथ तुलना नहीं जा सकती है, लेकिन एक सच यह भी है जब बात इनामी रकम का आती है, तो इंडियन प्रीमियर लीग टी20 विश्व कप से बड़ी हो चली है. हालांकि यह अंतर ज्यादा नहीं है, लेकिन पैसों के संदर्भ में लीग का बड़ा बननना निश्चित तौर पर एक ऐसी बात है, जो करोड़ों भारतीय प्रशंसकों का सीना चौड़ा करने के लिए काफी है. Advertisement शाहिद अफरीदी की भविष्यवाणी, T20 वर्ल्ड कप में ये 4 टीमें पहुंचेंगी सेमीफाइनल मेंइतना अंतर है दोनों में कुल इनामी रकम काखत्म हुई इंडियन प्रीमियर लीग में कुल इनामी रकम करीब 45.50 करोड़ रुपये रही, जो यूएस डॉलर में करीब 5.9 मिलियन डॉलर रही. वहीं पिछले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप की कुल इनामी राशि 5.6 मिलियन रही. मतलब दोनों प्रतियोगिताओ में इनामी राशि में अंतर लगभग छह लाख डॉलर बोले तो पांच करोड़ रुपये के आस-पास का है, लेकिन विजेता और उपविजेता टीमों को मिलने वाले पैसों में अंतर बहुत ज्यादा है. दोनों के विजेताओं की रकम में खासा अंतरहालांकि, आईसीसी ने आधिकारिक रूप से साल 2024 में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप की इनामी राशि या विजेता को दी जाने वाली रकम का ऐलान नहीं किया है. लेकिन साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व के विजेता इंग्लैंड को बतौर इनामी रकम के रूप में 13.50 करोड़ रुपये मिले, तो उपविजेता पाकिस्तान को 6.75 करोड़ रुपये की राशि मिली, लेकिन आईपीएल के विजेता केकेआर को इससे कहीं ज्यादा पैसा मिला है Advertisement आईपीएल विजेता को मिली इतनी ज्यादा रकमरविवार को हैदराबाद को हराकर आईपीएल का खिताब जीतने वाले कोलकाता नाइट राइडर्स को बतौर इनाम के रूप में बीस करोड़, तो उप विजेता हैदराबाद को साढ़े बारह करोड़ रुपये मिले. मतलब विश्व कप विजेता के मुकाबले आईपीएल विनर को साढ़े सात करोड़ रुपये ज्यााद मिले, तो उपविजेता हैदराबाद को विश्व कप के उपविजेता पाकिस्तान के मुकाबले करीब दो गुनी राशि मिली. और यह बताने के लिए काफी है कि आईपीएल का स्तर कैसा हो चला है. Advertisement पूरी स्टोरी पढ़ें Comments NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं फॉलो करे: Kolkata Knight Riders, Sunrisers Hyderabad, Indian Premier League 2024, ICC T20 World Cup 2024, Board Of Control For Cricket In India, International Cricket Council, Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Kl Rahul को क्यों नहीं मिला T20 World Cup 2024 Squad में मौका, क्या हैं Rahul और Pant के आंकड़े!T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (t20 world cup) के लिए टीम इंडिया (team india) ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है.
Read more »
T20 World Cup 2024 Team Wise Squad: यहां देखें टी20 विश्व कप के लिए चुने गए सभी देशों की टीमों के खिलाड़ियों की सूचीT20 World Cup 2024 All Teams Squad Full List: टी20 विश्व कप 2024 के लिए 1 मई तक 20 में से 9 देश अपनी-अपनी टीम का ऐलान कर चुके थे।
Read more »
T20 World Cup: टीम इंडिया के दो लेफ्टी, जो वर्ल्ड कप में उड़ाएंगे विरोधियों के परखच्चे, दिग्गज ने लगा दी मुहरT20 World Cup: आईपीएल का बुखार भारत में अभी तक पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, दूसरी तरफ टी20 वर्ल्ड कप का खुमार छाया हुआ नजर आ रहा है.
Read more »
Report: बीसीसीआई ने गौतम गंभीर को दिया मुख्य कोच बनने का ऑफर, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, जानेंबीसीसीआई ने गौतम गंभीर को टी20 विश्व कप 2024 के बाद टीम इंडिया के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालने का ऑफर दिया है। इसका खुलासा ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट में हुआ है।
Read more »
लोग IPL में रहे मस्त, इधर आयरलैंड का गेंदबाज बन गया टीम इंडिया लिए कालCraig Young, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय टीम के लिए एक बड़ी चुनौती उठती हुई नजर आ रही है.
Read more »
'मैं इस पर बहुत ही ज्यादा हैरान हूं...', ललिद मोदी भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट की इतनी ज्यादा कीमत को लेकर आईसीसी पर बरसेInd vs Pak, T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साह है
Read more »
