T20 World Cup 2024 भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिराज को बधाई दी और सम्मानित भी किया। CM ने कुछ ऐसे एलान भी किए जिससे सिराज मालामाल होने वाले हैं। इस मुलाकात के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और उनके बेटे भी मौजूद...
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात दी थी। इसके बाद से भी विश्व कप स्क्वॉड में शामिल भारतीय प्लेयर्स का लगातार सम्मान हो रहा है। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सिराज को बधाई दी और सम्मानित भी किया। CM ने कुछ ऐसे एलान भी किए जिससे सिराज मालामाल होने वाले हैं। इस मुलाकात के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन और उनके बेटे भी मौजूद थे। सिराज ने की सीएम से मुलाकात तेलंगाना मुख्यमंत्री ऑफिस की ओर से शेयर की गई पोस्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने क्रिकेटर मोहम्मद सिराज को बधाई दी। सिराज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और हमारे राज्य तेलंगाना को बहुत प्रसिद्धि दिलाई। टी20 विश्व कप जीतने के बाद हैदराबाद आए सिराज ने मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर सिराज को सम्मानित किया गया। सीएम ने की सिराज की सराहना कैप्शन में लिखा, मुख्यमंत्री ने टी20 विश्व कप 2024 में सिराज के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही अधिकारियों को राज्य सरकार की ओर से सिराज को एक घर और नौकरी अलॉट करने का आदेश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हैदराबाद या उसके आसपास एक अच्छी जगह तलाश करने और सरकारी नौकरी देने की दिशा में काम करने की आदेश दिए हैं। అంతర్జాతీయ క్రికెట్లో భారత దేశానికి, మన తెలంగాణ రాష్ట్రానికి గొప్ప పేరు ప్రఖ్యాతులు తెచ్చిన అల్ రౌండ్ క్రికెటర్ @md siraj official గారిని ముఖ్యమంత్రి @revanth_anumula గారు అభినందించారు.
#T20WorldCup ను గెలుచుకున్న అనంతరం హైదరాబాద్కు వచ్చిన్న సిరాజ్ ముఖ్యమంత్రిగారిని ఆయన… pic.twitter.com/hDf6s2ezr0— Telangana CMO July 9, 2024 ये भी पढ़ें: कौन हैं रोहित शर्मा की Work Wife, जिसका नाम लेकर खूब चिढ़ाती हैं रितिका सजदेह; कप्तान ने खुद किया खुलासा टूर्नामेंट में सिराज का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सिराज के प्रदर्शन की बात करें तो उन्हें ग्रुप स्टेज के सभी 3 मैच में खेलने का मौका मिला था। सुपर-8 में कुलदीप यादव ने उनकी जगह ले ली थी। सिराज ने 3 मुकाबलों में 1 विकेट अपने नाम किया था। आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 13 रन देकर 1 विकेट चटकाया था। इसके अलावा पाकिस्तान और अमेरिका के विरुद्ध मैच मे उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। ये भी पढ़ें: IND vs ZIM Playing 11: वर्ल्ड कप विजेताओं की एंट्री से मजबूत होगी भारतीय टीम, प्लेइंग 11 में होंगे इतने बदलाव
Siraj Telangana Chief Minister Revanth Reddy Revanth Reddy Revanth Reddy Mohammed Siraj T20 World Cup 2024 मोहम्मद सिराज रेवंत रेड्डी तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी टी20 वर्ल्ड कप 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तान की हार का यही दिग्गज खिलाड़ी रहा सबसे बड़ा गुनहगार, फैंस कभी नहीं करेंगे माफIndia vs Pakistan, T20 World Cup 2024: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार में मोहम्मद रिजवान सबसे बड़े कारण रहे.
Read more »
T20 World Cup 2024 Super 8 Scenarios: पाकिस्तान, इंग्लैंड और बांग्लादेश अब भी कर सकते हैं सुपर 8 के लिए क्वालिफाई, ये है समीकरण... पर मौसम ना बन जाए विलेनT20 World Cup 2024 Super 8 Scenarios: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 राउंड के लिए साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, भारत और अफगानिस्तान क्वालिफाई कर चुकी हैं.
Read more »
T20 World Cup: इन 3 खिलाड़ियों में से कोई एक बनेगा बाबर आजम की जगह पाकिस्तान का कप्तानBabar Azam, T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम में बड़े बदलाव करने जा रहा है
Read more »
T20 World Cup 2024: यूएसए पर 10 विकेट की जीत के साथ सेमीफाइनल में पहुँची इंग्लैंड, वेस्टइंडीज पर बाहर होने का खतराT20 World Cup 2024: यूएसए पर 10 विकेट से जीत दर्ज कर इंग्लैंड ने विश्व कप के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली.
Read more »
IND vs ENG : भारत सिर्फ सेमीफाइनल ही नहीं जीता... आधा दर्जन रिकॉर्ड्स भी बने, T20 WC में दशक बाद हुआ ऐसाIND vs ENG T20 World Cup 2024 Semi Final Records : T20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से रौंदकर खिताबी भिड़ंत के लिए क्वालीफाई किया.
Read more »
''भाई सेम मेरे पास भी है'', ऋषभ पंत के मेडल वाले पोज पर अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज ने ली मौज, क्या आपने देखा?Rishabh Pant Shares Pic With T20 World Cup Medal: ऋषभ पंत के मेडल वाली तस्वीर पर अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज ने मजेदार अंदाज में कमेंट किया है.
Read more »
