भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी।
टी20 विश्व कप 2024 में भारत का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड से होना है। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से न्यूयॉर्क स्थित नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाना है। भारत और आयरलैंड के बीच अब तक 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इसमें सभी भारत ने जीते हैं। भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 में भी आयरलैंड के खिलाफ अपना जीत का अभियान बरकरार रखना चाहेगी। आयरलैंड के खिलाफ रोहित का 74.
50 का औसत यह मैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिये निजी तौर पर भी काफी खास है। रोहित शर्मा यदि आयरलैंड के खिलाफ मैच में 37 रन बना लेते हैं तो वह टी20 विश्व कप में 1000 रन बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे। रोहित शर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ अब तक 3 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 74.50 के औसत और 137.96 के स्ट्राइक रेट से 149 रन बनाए हैं। T20 विश्व कप में विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन टी20 विश्व कप में अभी 1000 रन बनाने की बात करें तो अभी सिर्फ विराट कोहली और श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का नाम ही शामिल है। वेस्टइंडीज के क्रिस गेल 965 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा ने 39 मैच की 36 पारियों में 34.39 के औसत और 127.88 के स्ट्राइक रेट के साथ 963 रन बनाए हैं। वह चौथे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा को आयरलैंड के खिलाफ 54 रन की दरकार रोहित शर्मा यदि आयरलैंड के खिलाफ 54 रन बना लेते हैं तो वह महेला जयवर्धने को भी पीछे छोड़ देंगे। महेला जयवर्धने ने अपने करियर के दौरान 31 टी20 विश्व कप के मैच खेले। इसमें उन्होंने 39.07 के औसत और 134.74 की स्ट्राइक रेट से 1016 रन बनाए थे। महेला के नाम टी20 विश्व कप में एक शतक और 6 अर्धशतक भी हैं। रोहित शर्मा ने टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान अब तक 6 मैच खेले हैं। वह टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में दूसरे भारतीय हैं। पहले नंबर पर एमएस धोनी हैं। एमएस धोनी ने अपने करियर के दौरान टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान 33 मैच खेले थे। रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने दोनों ने ही टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान 6-6 मैच खेले हैं। ऐसे में आयरलैंड के खिलाफ उतरते ही रोहित शर्मा रिकी पोंटिंग से आगे निकल जाएंगे।
T20 World Cup 2024 India In T20 World Cup 2024 Rohit Sharma Rohit Sharma Records Chris Gayle T20 World Cup Records Mahela Jayawardene T20 World Cup Records IND Vs IRE India Vs Ireland Match In T20 World Cup Rohit Sharma Vs Ricky Ponting Ricky Ponting T20 World Cup Records टी20 विश्व कप टी20 विश्व कप 2024 टी20 विश्व कप 2024 में भारत रोहित शर्मा रोहित शर्मा रिकॉर्ड्स क्रिस गेल टी20 विश्व कप रिकॉर्ड्स महेला जयवर्धने टी20 विश्व कप रिकॉर्ड्स IND Vs IRE टी20 विश्व कप में भारत बनाम आयरलैंड मैच रोहित शर्मा बनाम रिकी पोंटिंग रिकी पोंटिंग टी20 विश्व कप रिकॉर्ड्स
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 World Cup: टी20 विश्व कप में टीम इंडिया के सामने पैदा हो सकती हैं ये 4 बड़ी परेशानियां, सवाल मुश्किल हैंT20 World Cup 2024: अच्छी टीम होने के पास भी रोहित के लिए सुलझाने के लिए कई बड़े सवाल अभी से ही हैं
Read more »
IPL 2024: 'बल्लेबाज के तौर पर मैं जानता हूं कि...' रोहित शर्मा ने विश्व कप से पहले अपनी फॉर्म को लेकर दिया बड़ा बयानRohit Sharma: रोहित शर्मा ने विश्व कप से पहले अपनी फॉर्म को लेकर दिया बड़ा बयान
Read more »
IPL 2024 SRH vs RR: 22 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी रियान पराग इतिहास रचने के करीब, क्या टूटेगा यशस्वी जायसवाल का यह रिकॉर्डहैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान रियान पराग इतिहास रचने के करीब हैं। वो अगर इतने रन बना लेते हैं तो यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
Read more »
T20 World Cup 2024 : रोहित शर्मा अपने नाम करेंगे बड़ा रिकॉर्ड, क्रिस गेल को छोड़ देंगे पीछेT20 World Cup Records : रोहित शर्मा इस साल के टी20 वर्ल्ड कप में अपने एक हजार रन पूरे कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को पीछे करना होगा।
Read more »
T20 World Cup: 40वें मैच में रोहित शर्मा छोड़ सकते हैं क्रिस गेल को पीछे, तीसरे नंबर पर हो जाएगा प्रमोशन, क...T20 World Cup: रोहित शर्मा आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में अपने नाम खास रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं. भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. रोहित टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे.
Read more »
T20 World Cup 2024: टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप होने को तैयार, जानें भारत का शेड्यूल, मैच टाइमिंग, बाकी बातेंT20 World Cup 2024: बुधवार को पहले नेट अभ्यास के साथ ही टीम इंडिया ने एक तरह से टी20 विश्व कप में अपने अभियान का बिगुल बजा दिया है
Read more »