T20 World Cup: रोहित शर्मा आयरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में अपने नाम खास रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं. भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ मुकाबले से टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी. रोहित टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा रिकॉर्ड 9वीं बार टी20 वर्ल्ड कप में शिरकत करने गए हैं. उन्होंने 2007 से लेकर अभी तक जितने भी टी20 वर्ल्ड कप आयोजित हुए हैं, उन सभी में ‘हिटमैन’ ने हिस्सा लिया है.
भारतीय टीम विंडीज और अमेरिका में आयोजित होने वाले इस विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत कमजोर आयरलैंड टीम के खिलाफ करेगी. भारत और आयरलैंड की टीमें 5 जून को आमने सामने होंगी. इस मैच में रोहित बल्ले से बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं. वर्ल्ड क्रिकेट में ‘हिटमैन’ के नाम से विख्यात रोहित के पास धाकड़ ओपनर क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़कर टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंचने का मौका है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अमेरिका पहुंच चुकी है. टीम इंडिया अपने टी20 वर्ल्ड कप के अपने चारों ग्रुप स्टेज के मुकाबले अमेरिका में खेलेगी. आयरलैंड के खिलाफ 3 रन बनाते ही रोहित क्रिस गेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर तीसरे नंबर पर आ जाएंगे. गेल ने टी20 वर्ल्ड कप में 33 मैचों की 31 पारियों में 965 रन बनाए हैं जिसमें 2 सेंचुरी और 7 हाफ सेंचुरी शामिल है. वहीं रोहित ने 39 मैचों में 127.88 के स्ट्राइक रेट से 963 रन बनाए हैं. रोहित का बेस्ट स्कोर नाबाद 79 रन है. रोहित के बल्ले से 9 अर्धशतक निकले हैं. क्या ओलंपिक में इस्तेमाल होंगे एंटी सेक्स बेड? जानिए हकीकत, लव सिटी में है खेलों का ‘महाकुंभ’ विराट और जयर्धने के नाम 1000 रन टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है. कोहली ने 27 मैचों में 1141 रन बनाए हैं जिसमें 14 हाफ सेंचुरी शामिल है. विराट का विश्व कप में बेस्ट स्कोर नाबाद 89 रन है. विराट के बाद दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने हैं. जयवर्धने ने 31 मैचों में 1016 रन जुटाए हैं. उनके नाम 1 शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं. टी20 वर्ल्ड कप में सिर्फ विराट और जयवर्धने ही 1000 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं. टॉप 5 में शामिल सिर्फ 2 बैटर एक्टिव हैं टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष 5 में शामिल सिर्फ 2 बल्लेबाज ही अभी भी क्रिकेट खेल रहे हैं. बाकी तीन ने संन्यास ले लिया है. विराट और रोहित सक्रिय हैं जबकि जयवर्धन, गेल और तिलकरत्ने दिलशान क्रिकेट छोड़ चुके हैं. ऐसे में इस बाद टॉप 5 में नए खिलाड़ियों की एंट्री हो सकती है. ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर 806 रन के साथ छठे नंबर पर हैं जबकि इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर 799 रन के साथ सातवें नंबर पर विराजमान हैं. शाकिब अल हसन के नाम 742 रन दर्ज है.
Chris Gayle T20 World Cup Virat Kohli Icc T20 World Cup Rohit Sharma Eyes Gayle Record Captain Rohit Sharma Rohit Sharma T20 Wc Runs Rohit Sharma World Cup Runs Rohit Sharma Team India Rohit Sharma World Cup Centuries Rohit Sharma T20 World Cup Stats Rohit Sharma World Cup Career Rohit Sharma T20 World Cup Record रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2024
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IPL 2024: 'रोहित-हार्दिक का रीटेन होना तय नहीं', सहवाग की नजर में सिर्फ इन दो खिलाड़ियों को बरकरार रखेगी मुंबईभारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई इंडियंस (एमआई) की बल्लेबाजी जोड़ी रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच में सेट होने में
Read more »
T20 World Cup: रोहित शर्माने केला होता हार्दिकच्या नावाला विरोध, आगरकर म्हणाला 'संघात इतके खेळाडू...'T20 World Cup: आगामी टी-20 वर्ल्डकपमध्ये रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट संघाचं नेतृत्व करणार आहे. यावेळी हार्दिक पांड्या उप-कर्णधार म्हणून खेळताना दिसेल.
Read more »
दिल के मरीज गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, नहीं तो बढ़ सकता है अटैक का खतरादुनियाभर में हार्ट अटैक के मरीजों का संख्या बढ़ती जा रही हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन उनमें से अधिकतर कारक में खराब लाइफस्टाइल और डाइट शामिल है।
Read more »
IPL 2024: 'कहने के बावजूद...' स्टार स्पोर्ट्स पर भड़के रोहित शर्मा, प्राइवेसी को लेकर खड़ा किया सवालRohit Sharma: स्टार स्पोर्ट्स पर भड़के रोहित शर्मा, प्राइवेसी को लेकर खड़ा किया सवाल
Read more »
T20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा के टारगेट पर 4 धांसू रिकॉर्ड्सT20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित शर्मा के टारगेट पर 4 धांसू रिकॉर्ड्स
Read more »
T20 World Cup 2024 : रोहित शर्मा अपने नाम करेंगे बड़ा रिकॉर्ड, क्रिस गेल को छोड़ देंगे पीछेT20 World Cup Records : रोहित शर्मा इस साल के टी20 वर्ल्ड कप में अपने एक हजार रन पूरे कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें पहले वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को पीछे करना होगा।
Read more »
