भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई इंडियंस (एमआई) की बल्लेबाजी जोड़ी रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच में सेट होने में
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन बेहद खराब गुजरा है। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। जब से हार्दिक पांड्या को मुंबई का कप्तान नियुक्त किया गया है तब से टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2025 मेगा-नीलामी से पहले मुंबई टीम मैनेजमेंट को एक सलाह दी है। उन्होंने दो नाम लिए जिन्हें मुंबई की टीम रीटेन करते वक्त सर्वोच्च प्राथमिकता दे सकती है। हालांकि, ये खिलाड़ी रोहित शर्मा या हार्दिक पांड्या नहीं हैं। सहवाग ने कही यह बात उन्होंने कहा, 'अगर आप शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान को एक ही फिल्म के लिए ले आते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि यह एक हिट फिल्म होगी। आपको प्रदर्शन करना होगा। स्क्रिप्ट में कुछ होना चाहिए। मुंबई की टीम में बड़े नामों को देखिए, लेकिन जीतने के लिए उन सभी को प्रदर्शन करना होगा। रोहित ने एक शतक बनाया और उसमें भी टीम हारी। बाकी मैचों में उन्होंने क्या प्रदर्शन किया? ईशान किशन पूरे सीजन पावरप्ले के अंदर ही आउट हो गए हैं। इसलिए सिर्फ दो खिलाड़ी जो रीटेन होने के लिए निश्चित हैं, वे हैं जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव। अगर वह तीसरे और चौथे खिलाड़ी को भी रीटेन करते हैं तो यह देखने वाली बात होगी। वीडियो को लेकर भी बातचीत हुई सहवाग के साथ पैनल का हिस्सा रहे मनोज तिवारी ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि रोहित शर्मा खुद टीम में बरकरार रहना चाहते हैं।' इस पर एंकर ने चुटीले अंदाज में कहा, 'मुझे लगता है कि किसी ने वायरल वीडियो देखा है।' इसके बाद चर्चा रोहित शर्मा और केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ एक वीडियो की ओर मुड़ गई। वीडियो में रोहित और नायर को बदलती हुई चीजों के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो के अंत में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि 'यह उनका आखिरी है।' हालांकि बातचीत किस बारे में हो रही थी। इसका पता नहीं चल सका है। फैंस का मानना है कि दोनों मुंबई की वर्तमान स्थिति के बारे में बात कर रहे थे। हार्दिक पांड्या के कप्तानी को लेकर दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। वीडियो को केकेआर ने अपने हैंडल से डिलीट कर दिया है, लेकिन उससे पहले ही यह वायरल हो गया। रोहित और सूर्या को लगाई फटकार भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी जोड़ी रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच में सेट होने में बहुत अधिक समय लेने और फिर अपना विकेट तोहफे के रूप में देने के लिए फटकार भी लगाई। कोलकाता के खिलाफ बारिश से बाधित मैच में रोहित ने 24 गेंदों में 19 रन बनाए, जबकि सूर्या ने 14 गेंदों में 11 रन की पारी खेली। एमआई ने 158 रनों का पीछा करते हुए ईशान किशन ने 22 गेंदों पर 40 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। अहंकार नहीं कर सकते सहवाग ने कहा- अगर वे स्पिनरों को खेलते और विकेट नहीं गंवाते, तो वे मैच जीत जाते। जब आप बल्लेबाजी के लिए उतरते हो तो आप अहंकार नहीं कर सकते। आप उन्हें खेलते हैं और ढीली गेंदों पर रन बनाते हैं। नमन धीर अंत में आए और दो छक्के और एक चौका लगाया। अगर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव उस समय सेट होते, तो वे पांच गेंदों को चौके के लिए मारते। आप रोहित शर्मा या सूर्यकुमार यादव हो सकते हैं, लेकिन अगर आप गेंदबाज का सम्मान नहीं कर सकते तो कम से कम गेंद का सम्मान तो करें। जिस गेंद पर रोहित शर्मा आउट हुए वह कमजोर गेंद नहीं थी। इसमें कोई शक नहीं कि रोहित और सूर्यकुमार शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अच्छी गेंदों पर भी हिट लगाएं।.
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन बेहद खराब गुजरा है। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। जब से हार्दिक पांड्या को मुंबई का कप्तान नियुक्त किया गया है तब से टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2025 मेगा-नीलामी से पहले मुंबई टीम मैनेजमेंट को एक सलाह दी है। उन्होंने दो नाम लिए जिन्हें मुंबई की टीम रीटेन करते वक्त सर्वोच्च प्राथमिकता दे सकती है। हालांकि, ये खिलाड़ी रोहित शर्मा या हार्दिक पांड्या नहीं हैं। सहवाग ने कही यह बात उन्होंने कहा, 'अगर आप शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान को एक ही फिल्म के लिए ले आते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि यह एक हिट फिल्म होगी। आपको प्रदर्शन करना होगा। स्क्रिप्ट में कुछ होना चाहिए। मुंबई की टीम में बड़े नामों को देखिए, लेकिन जीतने के लिए उन सभी को प्रदर्शन करना होगा। रोहित ने एक शतक बनाया और उसमें भी टीम हारी। बाकी मैचों में उन्होंने क्या प्रदर्शन किया? ईशान किशन पूरे सीजन पावरप्ले के अंदर ही आउट हो गए हैं। इसलिए सिर्फ दो खिलाड़ी जो रीटेन होने के लिए निश्चित हैं, वे हैं जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव। अगर वह तीसरे और चौथे खिलाड़ी को भी रीटेन करते हैं तो यह देखने वाली बात होगी। वीडियो को लेकर भी बातचीत हुई सहवाग के साथ पैनल का हिस्सा रहे मनोज तिवारी ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि रोहित शर्मा खुद टीम में बरकरार रहना चाहते हैं।' इस पर एंकर ने चुटीले अंदाज में कहा, 'मुझे लगता है कि किसी ने वायरल वीडियो देखा है।' इसके बाद चर्चा रोहित शर्मा और केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ एक वीडियो की ओर मुड़ गई। वीडियो में रोहित और नायर को बदलती हुई चीजों के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो के अंत में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि 'यह उनका आखिरी है।' हालांकि बातचीत किस बारे में हो रही थी। इसका पता नहीं चल सका है। फैंस का मानना है कि दोनों मुंबई की वर्तमान स्थिति के बारे में बात कर रहे थे। हार्दिक पांड्या के कप्तानी को लेकर दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। वीडियो को केकेआर ने अपने हैंडल से डिलीट कर दिया है, लेकिन उससे पहले ही यह वायरल हो गया। रोहित और सूर्या को लगाई फटकार भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी जोड़ी रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच में सेट होने में बहुत अधिक समय लेने और फिर अपना विकेट तोहफे के रूप में देने के लिए फटकार भी लगाई। कोलकाता के खिलाफ बारिश से बाधित मैच में रोहित ने 24 गेंदों में 19 रन बनाए, जबकि सूर्या ने 14 गेंदों में 11 रन की पारी खेली। एमआई ने 158 रनों का पीछा करते हुए ईशान किशन ने 22 गेंदों पर 40 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। अहंकार नहीं कर सकते सहवाग ने कहा- अगर वे स्पिनरों को खेलते और विकेट नहीं गंवाते, तो वे मैच जीत जाते। जब आप बल्लेबाजी के लिए उतरते हो तो आप अहंकार नहीं कर सकते। आप उन्हें खेलते हैं और ढीली गेंदों पर रन बनाते हैं। नमन धीर अंत में आए और दो छक्के और एक चौका लगाया। अगर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव उस समय सेट होते, तो वे पांच गेंदों को चौके के लिए मारते। आप रोहित शर्मा या सूर्यकुमार यादव हो सकते हैं, लेकिन अगर आप गेंदबाज का सम्मान नहीं कर सकते तो कम से कम गेंद का सम्मान तो करें। जिस गेंद पर रोहित शर्मा आउट हुए वह कमजोर गेंद नहीं थी। इसमें कोई शक नहीं कि रोहित और सूर्यकुमार शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अच्छी गेंदों पर भी हिट लगाएं।
Rohit Sharma Hardik Pandya Virender Sehwag Mumbai Indians Will Retain Jasprit Bumrah Suryakumar Yadav
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
हार्दिक पंड्या के बिना टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत सकता भारत, इंग्लैंड के दिग्गज की रोहित शर्मा को चेतावनीऑलराउंडर हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं।
Read more »
IPL 2024: कप्तानी विवाद पर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, बताया MI की धीमी शुरुआत का कारण, हार्दिक पर भी बोले हिटमैनआईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस की कप्तानी में अचानकर बदलाव किया गया था। रोहित शर्मा की जगह टीम के नेतृत्व का जिम्मा हार्दिक पांड्या को सौंप दिया गया।
Read more »
'रोहितने तरी कुठे मागील 2-3 वर्षात..'; हार्दिकची बाजू घेत सेहवागने रोहितलाच सुनावलंIPL 2024 Virender Sehwag Blunt Take On Rohit Sharma: हार्दिक पंड्यावर होत असलेली टीका आणि मुंबई इंडियन्सच्या संघाची कामगिरी यासंदर्भात बोलताना सेहवागने थेट रोहित शर्माचा उल्लेख करत कठोर शब्दांमध्ये आपली भूमिका मांडली.
Read more »
MI vs KKR: केकेआर के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए रोहित शर्मा, एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी मुंबईकेकेआर के खिलाफ रोहित शर्मा को मुंबई की टीम ने प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया।
Read more »
IPL 2024: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव ने उठाए हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल? रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावाIPL 2024: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव ने उठाए हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल?
Read more »
