T20 World Cup: विश्व कप की शुरुआत से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, भारत के खिलाफ खेला था आखिरी मैच

Colin Munro News

T20 World Cup: विश्व कप की शुरुआत से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, भारत के खिलाफ खेला था आखिरी मैच
New ZealandT20 World Cup 2024ICC T20 World Cup 2024
  • 📰 NDTV India
  • ⏱ Reading Time:
  • 115 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 94%
  • Publisher: 63%

Colin Munro retirement: विश्व कप की शुरुआत से पहले न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो ने लिया संन्यास

ICC T20 World Cup 2024 : न्यूजीलैंड के बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने अपने 123 मैचों के अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने का फैसला किया है. कॉलिन मुनरो बीते दो टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का हिस्सा थे, लेकिन 2 जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में शुरू हो रहे टी20 विश्व कप में उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया, जिसके बाद 37 वर्षीय खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला लिया.

कॉलिन मुनरो के संन्यास पर न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मुनरो के हवाले से कहा,"ब्लैककैप्स के लिए खेलना मेरे खेल करियर में हमेशा सबसे बड़ी उपलब्धि रही है. मुझे उस जर्सी को पहनने से ज्यादा गर्व कभी महसूस नहीं हुआ, और तथ्य यह है कि मैं सभी प्रारूपों में 123 बार ऐसा करने में सक्षम हूं, मुझे हमेशा अविश्वसनीय रूप से गर्व होगा का." मुनरो ने आगे कहा,"हालांकि मेरी पिछली उपस्थिति के बाद से काफी समय हो गया है, लेकिन मैंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी कि मैं अपने फ्रेंचाइजी टी20 फॉर्म को वापस हासिल कर पाऊंगा. टी20 विश्व कप के लिए ब्लैककैप्स टीम की घोषणा के साथ अब उस अध्याय को आधिकारिक तौर पर बंद करने का सही समय है." कॉलिन मुनरो का अंतर्राष्ट्रीय करियर अब आधिकारिक तौर पर समाप्त हो गया है, लेकिन मुनरो दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे. बाएं हाथ के बल्लेबाज, जो साल 2020 में भारत के खिलाफ सीरीज के पांचवें टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में आखिरी बार ब्लैककैप्स की जर्सी में दिखे थे, उन्होंने 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय, 7 वनडे और एक टेस्ट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया है और इस दौरान उन्होंने 3,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए और सात विकेट लिए. कॉलिन मुनरो अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का अंत न्यूजीलैंड के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे स्थान पर कर रहे हैं. उन्होंने 31 की औसत और 156.4 की स्ट्राइक-रेट से 1,724 रन बनाए हैं. मुनरो के नाम तीन शतक हैं और जो न्यूजीलैंड के किसी भी खिलाड़ी द्वारा टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगाए गए सबसे अधिक शतक हैं. कॉलिन मुनरो ने साल 2006 में श्रीलंका में हुए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व कियाा था और साल 2012-13 में दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किा था. टी20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम: केन विलियमसन , फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी.यह भी पढ़ें: IPL 2024:"टीम के लिए स्ट्राइक रेट..." विराट कोहली ने पंजाब के खिलाफ शानदार पारी खेलने के बाद दिया बड़ा बयान Listen to the latest songs, only on JioSaavn.comयह भी पढ़ें: IPL 2024:"कप्तानी से हटा दिया जाएगा..." केएल राहुल और संजीव गोयनका का लेकर रिपोर्ट में हुआ बड़ा दावा New ZealandColin MunroICC T20 World Cup 2024Cricketटिप्पणियां पढ़ें देश-विदेश की ख़बरें अब हिन्दी में | चुनाव 2024 के लाइव अपडेट के लिए हमें फॉलो करें. और जानें इलेक्शन शेड्यूल NDTV India पर.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NDTV India /  🏆 6. in İN

New Zealand T20 World Cup 2024 ICC T20 World Cup 2024 Colin Munro Retire Colin Munro Retirement New Zealand Team For T20 World Cup 2024 कॉलिन मुनरो न्यूजीलैंड टी20 वर्ल्ड कप 2024 आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 कॉलिन मुनरो रिटायर कॉलिन मुनरो रिटायरमेंट टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए न्यूजीलैंड टीम

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

T20 World Cup 2024: इस शर्त पर ही खेल पाएंगे हार्दिक पंड्या, टीम चयन को लेकर रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़ और अजित अगरकर ने की बैठकIndia Team Selection For T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुनी जाने वाली टीम के लिए शिवम दुबे भी दावेदारी में हैं।
Read more »

T20 World Cup India Squad: उपकप्तानी से भी हाथ धोएंगे हार्दिक पंड्या, 9 साल बाद होगी इस तेज गेंदबाज की वापसी?Indian Team For T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम के चयनकर्ता 1 मई को बैठक कर सकते हैं। हार्दिक पंड्या के उपकप्तान होने भी निर्णय लिया जाएगा।
Read more »

Kl Rahul को क्यों नहीं मिला T20 World Cup 2024 Squad में मौका, क्या हैं Rahul और Pant के आंकड़े!T20 World Cup 2024: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (t20 world cup) के लिए टीम इंडिया (team india) ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है.
Read more »

T20 World Cup 2024 Team Wise Squad: यहां देखें टी20 विश्व कप के लिए चुने गए सभी देशों की टीमों के खिलाड़ियों की सूचीT20 World Cup 2024 All Teams Squad Full List: टी20 विश्व कप 2024 के लिए 1 मई तक 20 में से 9 देश अपनी-अपनी टीम का ऐलान कर चुके थे।
Read more »

T20WC 2024 में कोहली और सूर्यकुमार से भी ज्यादा प्रभावशाली साबित होंगे हार्दिक पांड्या, कैफ ने दिया गजब का तर्कपूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने बताया कि किस तरह से हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं।
Read more »

टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, T20 में 8 शतक लगाकर मचाई थी सनसनीन्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने 14 गेंदों में अर्धशतक और 47 गेंदों में शतक जमाया था।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:08:51