T20 World Cup 2024: टी 20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच से पहले इस खिलाड़ी ने संन्यास ले लिया है.
T20 World Cup 2024: टी 20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 29 जून को रात 8 बजे से बारबडोस में खेला जाएगा. दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इस मैच पर अपनी नजर बनाए हुए हैं. भारत और साउथ अफ्रीका ने इस विश्व कप में एक भी मैच नहीं गंवाया है इसलिए फाइनल मैच में भी जोरदार टक्कर होने की उम्मीद है.
इस रोमांचक फाइनल से पहले एक खिलाड़ी ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. टी 20 विश्व कप 2024 के फाइनल मैच से पहले यूएई के बाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज मोहम्मद उस्मान ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. मोहम्मद उस्मान ने यूएई के लिए 2016 में वनडे और टी 20 में डेब्यू किया था. वे 38 वनडे और 47 टी 20 में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. वनडे में 1 शतक और 4 अर्धशतक लगाते हुए उनके नाम 1008 और 3 अर्धशतक लगाते हुए टी 20 में 891 रन दर्ज हैं. 2016 में एशिया कप का हिस्सा रही यूएई के लिए उस्मान ने सबसे ज्यादा 176 रन बनाए थे. 38 साल के उस्मान का संबंध पाकिस्तान से है. उनका जन्म लाहौर में हुआ था. वे पाकिस्तान में 5 प्रथम श्रेणी और 58 लिस्ट मैच खेलने के बाद यूएई शिफ्ट हुए थे. उन्होंने अपना आखिरी अंतराष्ट्रीय मैच फरवरी 2022 में नेपाल के खिलाफ खेला था. मोहम्मद उस्मान ने संन्यास से संबंधित एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है जिसमें उन्होंने लिखा है, 'यूएई क्रिकेट टीम और क्रिकेट बोर्ड के साथ अविश्वसनीय यात्रा रही है. मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने मेरी यात्रा में अपनी भूमिका निभाई. मुझे खुशी है कि यूएई की तरफ से मुझे 85 अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलने का अवसर मिला. मैं यूएई टीम और खिलाड़ियों को देश में खेल के लिए बहुत ही रोमांचक समय और अवसर देने के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं. मैं अपने जीवन के अगले अध्याय की प्रतीक्षा कर रहा हूं क्योंकि मैं खेल से जुड़ा रहना चाहता हूं. यह भी पढ़ें- भारत-साउथ अफ्रीका में कोई भी जीते ट्रॉफी, रचा जाएगा नया इतिहास, आज तक नहीं हो सका है ऐसा
न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद T20I से संन्यास ले सकते हैं ये 5 दिग्गज खिलाड़ी!2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद T20I से संन्यास ले सकते हैं ये 5 दिग्गज खिलाड़ी
Read more »
T20 World Cup 2024: टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्म-अप होने को तैयार, जानें भारत का शेड्यूल, मैच टाइमिंग, बाकी बातेंT20 World Cup 2024: बुधवार को पहले नेट अभ्यास के साथ ही टीम इंडिया ने एक तरह से टी20 विश्व कप में अपने अभियान का बिगुल बजा दिया है
Read more »
विराट ने दिखाया वॉलीबॉल में दम, लेकिन ये 2 हैं खेल के मास्टर, खलील का खुलासा, टीम इंडिया ने शुरू की सुपर-8 की तैयारीWorld Cup 2024: टीम इंडिया के खिलाड़ी सुपर-8 राउंड से पहले खुद को तरोताजा रखने के लिए वह हर चीज कर रहे हैं, जो वे कर सकते हैं
Read more »
T20 World Cup 2024 : सुपर-8 शुरू होने से पहले बढ़ी टीम इंडिया की चिंता, प्रैक्टिस करते हुए चोटिल हुआ स्टार खिलाड़ीT20 World Cup 2024 : टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर को चोट लगी है.
Read more »
ENG vs SA : इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, साउथ अफ्रीका ने इस दिग्गज को प्लेइंग XI से किया बाहरENG vs SA T20 World Cup 2024: टी 20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.
Read more »
IND vs ENG : भारत सिर्फ सेमीफाइनल ही नहीं जीता... आधा दर्जन रिकॉर्ड्स भी बने, T20 WC में दशक बाद हुआ ऐसाIND vs ENG T20 World Cup 2024 Semi Final Records : T20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से रौंदकर खिताबी भिड़ंत के लिए क्वालीफाई किया.
Read more »
