'सिर्फ मैंने नहीं...,' विदाई मैच से पहले राहुल द्रविड़ का भावुक बयान

Rahul Dravid IND Vs SA T20 World Cup 2024 Rahul Dr News

'सिर्फ मैंने नहीं...,' विदाई मैच से पहले राहुल द्रविड़ का भावुक बयान
न्यूज़ नेशनNews NationNews Nation Live Tv
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 51%

Rahul Dravid: टी 20 विश्व कप 2024 का फाइनल भारतीय कोच को रुप में राहुल द्रविड़ का आखिरी मैच होगा. उसके पहले वे काफी भावुक नजर आए.

Rahul Dravid: टी 20 विश्व कप 2024 के समापन के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के रुप में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा. बतौर कोच अपने आखिरी मैच से पहले राहुल द्रविड़ काफी सक्रिय नजर आए. उन्होंने आखिरी नेट सेशन भी लिया और खिलाड़ियों को जरुरी टिप्स भी दिए.

इसके बाद द्रविड़ काफी भावुक नजर आए. बीसीसीआई ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें द्रविड़ ने बतौर कोच अपने अनुभव शेयर किए हैं. आईए जानते हैं कि वीडियों में द्रविड़ ने क्या कहा है.बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में राहुल द्रविड़ ने कहा है कि, मैंने बतौर कोच अपने कार्यकाल का वास्तव में आनंद लिया. मेरे साथ साथ मेरे परिवार के लिए भी ये सीखने का मौका था. मेरे साथ साथ मेरे परिवार ने भी इस टीम में निवेश किया है और टीम के परिणाम में अपना योगदान दिया है. मेरे बेटों ने भी इसे अपनाया है. द्रविड़ ने कोचिंग स्टाफ के अन्य सदस्यों और टीम के खिलाड़ियों के साथ अपने संबंधों पर बात की और उनके साथ गुजरे अच्छे पलों को याद करते हुए उन्हें संजो कर रखने की बात की. साथ ही उन्होंने बड़े मौकों पर परिणाम भारतीय टीम के पक्ष में न आने पर अफसोस भी जताया. 2021 टी 20 विश्व कप के बाद राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम का कोच बनाया गया था. बतौर कोच उनका कार्यकाल अच्छा रहा है और द्विपक्षीय सीरीज में भारतीय टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है. लेकिन आईसीसी ट्रॉफी जीतने में भारतीय टीम सफल नहीं रही है. टी 20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल और वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भी भारतीय टीम नहीं जीत सकी. टीम इंडिया टी 20 विश्व कप 2024 के फाइनल में पहुँच चुकी है. टीम का लक्ष्य विश्व कप जीतकर द्रविड़ को यादगार विदाई देने की होनी चाहिए. बतौर खिलाड़ी और कोच राहुल द्रविड़ का कद बहुत बड़ा है और वे एक आईसीसी ट्रॉफी डीजर्व करते हैं. यह भी पढ़ें- भारत-साउथ अफ्रीका में कोई भी जीते ट्रॉफी, रचा जाएगा नया इतिहास, आज तक नहीं हो सका है ऐसा

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Rahul Dravid Press Conference: 'टी20 विश्व कप के बाद...', टीम इंडिया के कोच पद को लेकर राहुल द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बड़ा बयानRahul Dravid Press Conference: 'टी20 विश्व कप के बाद...', टीम इंडिया के कोच पद को लेकर राहुल द्रविड़ ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बड़ा बयानRahul Dravid on Team India Coach Role: आयरलैंड के खिलाफ भारत के विश्व कप के पहले मैच से पहले पत्रकारों से बात करते हुए द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान
Read more »

T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच में ICC की अग्निपरीक्षा, कहीं फीका न रह जाए हाई-वोल्टेज मैचटी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत-पाकिस्तान हाई वोल्टेज मैच से 3 दिन पहले तक टिकट नहीं बिके हैं। भारत-आयरलैंड मैच में भी स्टेडियम नहीं भरा था।
Read more »

मॉनसून आने से पहले कर लें ऐसी 5 तैयारियां, डेंगू समेत कई बीमारियों का घट जाएगा खतरामॉनसून आने से पहले कर लें ऐसी 5 तैयारियां, डेंगू समेत कई बीमारियों का घट जाएगा खतरारिमझिम सावन का लुत्फ उठाना भला किसे अच्छा नहीं लगता, लेकिन ये मौसम बीमारियों का घर है, इसलिए आपको पहले से ही तैयार रहना होगा, ताकि संभावित खतरों से बचा जा सके.
Read more »

Ind vs Ban: "ये इस तरह के हालात हैं..." बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने जतायी यह चिंताInd vs Ban: "ये इस तरह के हालात हैं..." बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले बैटिंग कोच विक्रम राठौर ने जतायी यह चिंताVikram Rathore: बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले बैटिंग कोच विक्रम राठौर का यह बयान काफी कुछ समझाने के लिए काफी है
Read more »

संविधान पर हर हमले का पूरी ताकत से जवाब देकर उसकी रक्षा करेंगे, नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर राहुल ने 'इंडिया' को कहा धन्यवादसंविधान पर हर हमले का पूरी ताकत से जवाब देकर उसकी रक्षा करेंगे, नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर राहुल ने 'इंडिया' को कहा धन्यवादराहुल गांधी ने कहा की विपक्ष का नेता बनना सिर्फ एक पद नहीं है, बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। जिसकी वो पूरी ताकत से निर्वाहन करेंगे।
Read more »

T20 World Cup 2024 Final: विदाई मैच से पहले द्रव‍िड़ ने कोहली के खराब फॉर्म पर हंसते हुए दिया बड़ा बयान, फाइनल के ल‍िए भारत का मेगा प्लान भी किया रिवीलT20 World Cup 2024 Final: विदाई मैच से पहले द्रव‍िड़ ने कोहली के खराब फॉर्म पर हंसते हुए दिया बड़ा बयान, फाइनल के ल‍िए भारत का मेगा प्लान भी किया रिवीलRahul Dravid on T20 World Cup 2024 final and Virat kohli: टी20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड का का फाइनल 29 जून को ब्रिजटाउन (बारबाडोस) के केंसिंग्टन ओवल मैदान में होगा. ऐसे में इस मैच से पहले भारत की तैयारी कैसी है, इसे लेकर टीम इंड‍िया के हेड कोच राहुल द्रव‍िड़ ने बयान दिया है. द्रव‍िड़ ने विराट कोहली पर भी राय रखी है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:04:32