हार्दिक पंड्या ने आखिरी ओवर में 16 रन का बखूबी बचाव किया. उन्होंने मैच के अंतिम ओवर में 2 विकेट लिए और 8 रन खर्च किए. भारत ने टी20 विश्व कप 2024 फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार इस फॉर्मेट में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया.
नई दिल्ली.भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतकर इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया. इस जीत में हार्दिक पंड्या का अहम रोल रहा. जिन्होंने आखिरी ओवर में 16 रन का बखूबी बचाव किया.
पंड्या ने आखिरी ओवरी में 2 विकेट लेकर सिर्फ 8 रन खर्च किए. भारत ने रोमांचक फाइनल में साउथ अफ्रीका के जबड़े से जीत छीनी. टीम इंडिया इससे पहले साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही थी. बारबाडोस के केनसिंग्टन ओवल में एक समय भारतीय टीम मुश्किल में दिखाई दे रही थी. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए आखिरी ओवर में 16 रन की जरूरत थी. क्रीज पर खतरनाक डेविड मिलर थे जो अकेले अपने दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते थे. लेकिन हार्दिक ने आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर मिलर को फंसाया. पंड्या की गेंद पर मिलर का एक शानदार कैच सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री के नजदीक लपकर भारत की जीत लगभग पक्की कर दी. T20 World Cup, IND vs SA Live Score: भारत बना विश्व विजेता, रोमांचक फाइनल में साउथ अफ्रीका को दी मात, दक्षिण अफ्रीका 20.0 ओवर के बाद 169/8 इस ओवर की दूसरी गेंद पर रबाडा ने चौका जड़कर भारतीय टीम की धड़कने बढ़ा दी. तीसरी गेंद पर एक रन बाई के बने जबकि चौथी गेंद पर महाराज ने एक रन बाई के दौड़ लिए. अगली गेंद वाइड रही जबकि पांचवीं गेंद पर पंडया ने रबादा को पेवलियन भेजा. छठी और और आखिरी गेंद पर नॉर्किया ने एक रन लिया और भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया.
All Rounder Hardik Pandya Ind Vs Sa Final T20 World Cup Hardik Pandya Defend 16 Runs Last Over
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
T20 World Cup 2024: आखिरी ओवर में चाहिए थे 17 रन... गेंदबाज ने अकेले पलट दी बाजी, कनाडा ने किया उलटफेरकनाडा ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 137 रन बनाए. निकोलस कर्टन ने सबसे ज्यादा 49 रन की पारी खेली जबकि श्रेयस मोव्वा 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे. आयरलैंड की ओर से क्रेग यंग और बैरी मैक्कर्थी ने दो दो विकेट चटकाए. कनाडा की दो मैचों में यह पहली जीत है जबकि आयरलैंड की 2 मैचों में लगातार यह दूसरी हार है.
Read more »
SA v NEP Turning Point: आखिरी ओवर का रोमांच, 6 गेंद पर चाहिए थे 8 रन, साउथ अफ्रीका ने बचाई लाज, देखें एक-एक...SA vs NEP Turning Point: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में तीसरा बड़ा उलटफेर होते होते रह गया. नेपाल ने लो स्कोरिंग मैच में साउथ अफ्रीका की सांस रोक दी थी. आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका ने एक रन से मुकाबले को अपने नाम किया. साउथ अफ्रीका पहले ही सुपर 8 का टिकट कटा चुका है लेकिन आखिरी लीग मैच में कमजोर टीम के सामने जीत के लिए उसे एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा.
Read more »
6 गेंद पर चाहिए थे 14 रन... गेंदबाज ने आखिरी ओवर में पलट दी बाजी, साउथ अफ्रीका ने चैंपियन को किया चितसाउथ अफ्रीका ने डिकॉक के 65 और मिलर के 43 रन दम पर 6 विकेट पर 163 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से पेसर जोफ्रा आर्चर ने आखिरी ओवर में 2 विकेट लिए. आर्चर ने अपने पहले ओवर में 21 रन लुटाए. इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और बाकी के 3 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट निकाले. इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही.
Read more »
Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या का धमाल, टी20 विश्व कप इतिहास में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनेHardik Pandya Record in T20 WC: भारत की ओर से हार्दिक पंड्या ने 27 गेंद में चार चौकों और तीन छक्कों से नाबाद 50 रन बनाए.
Read more »
T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने भारतीय क्रिकेट टीम पर लगाया गेंद से छेड़छाड़ का आरोपT20 World Cup 2024: भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के बाद पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान ने भारतीय टीम पर मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगाया.
Read more »
IND vs SA: भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया, दो टी20 विश्व कप खिताब जीतने वाली तीसरी टीमIND vs SA Highlights T20 WC Final 2024 : 17वें ओवर में भारत ने मैच पलटा। 16 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 151 रन बना लिए थे।
Read more »
