टीम इंडिया की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि आपने अपने प्रदर्शन से देशवासियों का दिल जीत लिया।
टीम इंडिया की जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आपकी उपलब्धियों का हमेशा जश्न मनाया जाएगा और उन्हें याद रखा जाएगा। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं, हम आपका ऐसे ही उत्साहवर्धन करते रहेंगे। टीम इंडिया को वर्ल्डकप जीतने पर हार्दिक बधाई। कभी ना हार मानने का जज्बा और कठिन परिस्थितियों का सामना करके आपने पूरे टूर्नामेंट मे शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मैच में यह असाधारण जीत थी। टीम इंडिया ! हमको आप पर गर्व है!’ My heartiest congratulations to Team India for winning the T20 World Cup.
With the never-say-die spirit, the team sailed through difficult situations and demonstrated outstanding skills throughout the tournament. It was an extraordinary victory in the final match. Well done, Team… — President of India June 29, 2024 प्रधानमंत्री ने कहा- आपने देशवासियों का दिल जीत लिया टी20 विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका पर शानदार जीत दर्ज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि टीम इंडिया ने एक के बाद एक शानदार विजय हासिल कर पूरे टूर्नामेंट को रोमांचक बना दिया। पीएम मोदी ने कहा, ‘इंडिया को इस भव्य विजय के लिए सभी देशवासियों की तरफ से बहुत-बहुत बधाई। आज 140 करोड़ देशवासीआपके इस शानदार प्रदर्शन के लिए गर्व का अनुभव कर रहे हैं। खेल के मैदान में आपने वर्ल्डकप जीता लेकिन हिंदुस्तान के हर गली-मोहल्ले में आपने देशवासियों का कोटि-कोटि दिल जीत लिया। यह टूर्नामेंट एक विशेष कारण से भी याद रखा जाएगा। इतने सारे देश, इतनी सारी टीमें और एक भी मैच हारना नहीं, यह छोटी उपलब्धि नहीं है। आपने क्रिकेट जगत के हर महारथी उनके हर बॉल को खेला और आप शानदार विजय प्राप्त करते रहे। एक के बाद एक विजय की इस परंपरा ने आपके हौसले को तो बुलंद कर दिया लेकिन साथ ही इस टूर्नामेंट को भी रोचक बना दिया। मेरी तरफ से मैं आपको बहुत-बहुत बधाई देता हूं और बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।’ राहुल गांधी ने भी टीम इंडिया को बधाई दी राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन और जीत के लिए बधाई। सूर्या, क्या शानदार कैच है! रोहित, यह जीत आपके नेतृत्व का प्रमाण है। राहुल टीम इंडिया आपके मार्गदर्शन की कमी को हमेशा महसूस करेगी। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने हमारे देश को गौरान्वित किया है। Congratulations to Team India on a spectacular World Cup Victory and a phenomenal performance throughout the tournament! Surya, what a brilliant catch! Rohit, this win is a testament to your leadership. Rahul, I know team India will miss your guidance. The spectacular Men in… pic.twitter.com/lkYlu33egb— Rahul Gandhi June 29, 2024 कांग्रेस अध्यक्ष ने भी दी बधाई कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने टी-20 विश्वकप में चैंपियन बनने पर बधाई दी है। मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, एक रोमांचकर फाइनल में भारत ने 17 साल बाद टी-20 विश्वकप जीत लिया। टीम इंडिया को बहुत बधाई, उन्होंने अद्भुत क्षमता का प्रदर्शन किया। विराट कोहली, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने मैंच में शानदार प्रदर्शन किया। प्रत्येक भारतीय को इस जीत पर गर्व है। आपकी उपलब्धियों का हमेशा जश्न मनाया जाएगा और उन्हें याद रखा जाएगा। भविष्य के लिए आपको शुभकामनाएं, हम आपका ऐसे ही उत्साहवर्धन करते रहेंगे।' In a nail-biting final, Team India won the #T20WorldCup after 17 years! Many Congratulations to the Men in Blue for their impressive display of talent and dedication. Virat Kohli, Axar Patel and Arshdeep Singh shone through the match. Every Indian is proud of this incredible… pic.twitter.com/lXI8eZFL2n — Mallikarjun Kharge June 29, 2024 फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराया आज टी20 विश्व कप 2024 का खिताबी मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। भारत ने अजेय रहते हुए चैंपियनशिप जीती है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में सात विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 169 रन ही बना सकी।
Prime Minister Pm Modi Team India India News In Hindi Latest India News Updates टी-20 वर्ल्डकप प्रधानमंत्री पीएम मोदी टीम इंडिया
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
LS Polls: लगातार तीसरी जीत पर दुनिया भर के नेताओं ने PM मोदी को दी बधाई, भारतीय लोकतंत्र की तारीफ कीलोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर नेपाल, श्रीलंका, अमेरिका, इटली सहित कई देशों के नेताओं ने पीएम मोदी और एनडीए को बधाई दी है।
Read more »
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पीएम मोदी को दी लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई, तारीफ में कही ये बातUkraine President Volodymyr Zelenskyy Congrates PM Modi: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेसेंस्की ने पीएम मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी.
Read more »
China: पीएम मोदी ने ताइवान के राष्ट्रपति के बधाई संदेश पर दी प्रतिक्रिया, बौखलाए चीन ने दर्ज कराई आपत्तिChina: पीएम मोदी ने ताइवान के राष्ट्रपति के बधाई संदेश पर दी प्रतिक्रिया, बौखलाए चीन ने दर्ज कराई आपत्ति China Reacts and lodges protest on PM Modi response to Taiwan President greetings
Read more »
‘भारत-ताइवान के साथ घनिष्ठता के लिए तैयार’: PM मोदी के बयान से बौखलाया चीन, ड्रैगन ने जताई आपत्ति; जानें मामलाChina: पीएम मोदी ने ताइवान के राष्ट्रपति के बधाई संदेश पर दी प्रतिक्रिया, बौखलाए चीन ने दर्ज कराई आपत्ति China Reacts and lodges protest on PM Modi response to Taiwan President greetings
Read more »
'हमारी टीम टी20 विश्व कप शानदार अंदाज में घर लाई', PM मोदी का बधाई संदेश, Videoरोहित शर्मा की कप्तानी ने भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी और कहा कि हमें भारतीय क्रिकेट टीम पर गर्व है. पीएम मोदी ने एक्स पर बधाई का वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि यह मैच ऐतिहासिक था और हमारी टीम शानदार अंदाज में टी20 विश्व कप घर लेकर आई है.
Read more »
T-20 वर्ल्डकप: PM मोदी ने टीम इंडिया को दी जीत की बधाई, कहा- आपने शानदार विजय प्राप्त कीटीम इंडिया की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने कहा कि आपने अपने प्रदर्शन से देशवासियों का दिल जीत लिया।
Read more »
