बीते दिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आखिरी मुकाबला भारत और साउथ अफ्रिका के बीच रहा। T20 World Cup 2024 की ट्रॉफी भारत ने अपने नाम की। भारत ने साउथ अफ्रिका को 7 रनों से हराया। यह एक रोमांचक मैच था साउथ अफ्रिका की जीत आखिरी क्षणों में देखते ही देखते हार में बदल गई। भारत को इस अद्भुत जीत पर टेक कंपनियों के सीईओ ने भी बधाई...
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2024 : टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रिका को हरा कर T20 World Cup 2024 की ट्रॉफी अपने नाम की। भारत ने साउथ अफ्रिका को 7 रनों से हराया। भारत और साउथ अफ्रिका के बीच हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी के लिए इस आखिरी मुकाबले पर मानो हर किसी की निगाहें टिकी हुई थीं। जैसे ही भारत ने जीत की ट्रॉफी अपने नाम की, टीम इंडिया की वाहवाही चारों ओर गूंजने लगी। इसी कड़ी में क्रिकेट के बड़े फैन माने जाने वाले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत को इस जीत पर बधाई दी है। सुंदर पिचाई बोले भारत था जीत का हकदार सुंदर पिचाई ने भारत को बधाई देते हुए एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट के साथ अपनी खुशी जाहिर की। what a game, could barely breathe, everything that makes sports incredible.
Congrats India, so well deserved! SA was incredible. Amazing #WorldT20— Sundar Pichai June 29, 2024 वे इस पोस्ट में लिखते हैं, क्या खेल था, मैं मुश्किल से सांस ले पाया, सब चीजों ने मिलकर खेल को अद्भुत बनाया। टीम इंडिया को जीत की बधाई हो। भारत इस जीत का हकदार था। साउथ अफ्रिका ने भी बेहतर खेला। शानदार #WorldT20 ये भी पढ़ेंः Sundar Pichai 52nd birthday: क्रिकेट के हैं फैन, भारतीय जायके के हैं दीवाने; Google CEO आज मना रहे 52वां जन्मदिन सत्य नडेला ने भी की भारत की तारीफ सुंदर पिचाई ही नहीं, माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नडेला भी भारत की जीत पर अपनी खुशी जाहिर करते नजर आए। सत्य नडेला ने भी अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से भारत को इस बड़ी जीत की बधाई दी। What a final!!! Congrats, India, and well played, South Africa. Super World Cup... let us have more cricket in the West Indies and USA!!— Satya Nadella June 29, 2024 वे अपने इस लेटेस्ट पोस्ट में लिखते हैं- क्या फाइनल था! टीम इंडिया को जीत की बधाई, साउथ अफ्रिका ने भी अच्छा खेला। सुपर वर्ल्ड कप... चलो! वेस्टइंडीज और अमेरिका में और क्रिकेट देखते हैं।
T20 World Cup 2024 India T20 World Cup 2024 India Win Google CEO Google CEO Sundar Pichai Sundar Pichai And Team India Sundar Pichai Congratulates Team India Satya Nadella Satya Nadella Congratulates Team India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs PAK: भारत जीतेगा या पाकिस्तान? दुनिया के 10 दिग्गजों की भविष्यवाणी आई सामनेIndia vs Pakistan, T20 World Cup 2024: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले किस टीम को जीत मिलेगी? दुनिया के 10 दिग्गजों ने भविष्यवाणी की है.
Read more »
T20 World Cup 2024, IND vs PAK: पाकिस्तान पर भारत की ऐतिहासिक जीत में ये रहा मैच का टर्निंग पॉइंट, जिसने बदल दिया पूरा मैचIndia vs Pakistan T20 World Cup 2024: भारत ने शानदार जीत हासिल की, पाकिस्तान को भारत ने 6 रन से हराकर कमाल कर दिया.
Read more »
अक्षर पटेल और बुमराह के साथ खेल चुके मोनांक का प्लान, भारत के इस गेंदबाज को तो नहीं छोड़ने वालेUnited States vs India, T20 World Cup 2024: यूएसए टीम के कप्तान मोनांक पटेल ने भारत के खिलाफ मैच से पूर्व बड़ा बयान दिया है.
Read more »
T20 World Cup 2024: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने भारतीय क्रिकेट टीम पर लगाया गेंद से छेड़छाड़ का आरोपT20 World Cup 2024: भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के बाद पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर और पूर्व कप्तान ने भारतीय टीम पर मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ का आरोप लगाया.
Read more »
IND vs ENG : भारत सिर्फ सेमीफाइनल ही नहीं जीता... आधा दर्जन रिकॉर्ड्स भी बने, T20 WC में दशक बाद हुआ ऐसाIND vs ENG T20 World Cup 2024 Semi Final Records : T20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से रौंदकर खिताबी भिड़ंत के लिए क्वालीफाई किया.
Read more »
India Wins T20 World Cup 2024: भारत की जीत पर क्या बोले Virat Kohli के Coach Rajkumar SharmaIndia Wins T20 World Cup 2024: भारत की जीत पर क्या बोले Virat Kohli के Coach Rajkumar Sharma
Read more »
