India vs Pakistan, T20 World Cup 2024: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले किस टीम को जीत मिलेगी? दुनिया के 10 दिग्गजों ने भविष्यवाणी की है.
India vs Pakistan India vs Pakistan , T20 World Cup 2024: जिस मैच का सबको इंताजर था. वह पल आ गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2024 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला आज न्यूयॉर्क स्थित नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
इस मैच में किस टीम को जीत मिलेगी. यह सबसे बड़ा सवाल है. हालांकि, दुनिया के कई क्रिकेटरों ने भविष्यवाणी करते हुए बताया है कि इस मुकाबले में किस टीम को जीत मिल सकती है. इसके पीछे की उन्होंने वजह भी बताई है. उनके नाम कुछ प्रकार हैं- हरभजन सिंहभारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पूर्व स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो साझा किया है. इसमें रिपोर्टर ने हरभजन सिंह से पूछा गया कि भारत-पाकिस्तान मुकाबले में किस टीम को जीत मिलेगी? तो इसका जवाब देते हुए पूर्व क्रिकेटर ने इंडिया का नाम लिया. इसके पीछे की वजह उन्होंने भारतीय मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को बताया है. इसके अलावा गेंदबाजी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे पास बुमराह, पंड्या, अर्शदीप और सिराज जैसे गेंदबाज हैं. जो उनसे काफी बेहतर हैं. वसीम अकरमवसीम अकरम का मानना है कि भारतीय टीम फॉर्म में है. वह अन्य टीमों से बेटर भी है. टूर्नामेंट में वह सबकी फेवरेट है. भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले के लिए उन्होंने भारत को 60 परसेंट जीत का दावेदार बताया है, जबकि ग्रीन टीम को 40 परसेंट. नवजोत सिंह सिद्धूसिद्धू का कहना है कि भारतीय टीम विपक्षी टीम से कई गुना बैलेंस्ड है. टीम के पास 3 क्वालिटी ऑलराउंडर हैं. 6 या 7 बॉलिंग के विकल्प हैं. बल्लेबाज फॉर्म में हैं. रोहित भी फॉर्म में आ गए हैं. होने को तो कुछ भी हो सकता है, लेकिन जिस तरह का भारतीय बैलेंस है. टीम का पलड़ा बहुत भारी है. सुनील गावस्करसुनील गावस्कर का मानना है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ही जीतेगी. यहां कोई सवाल ही नहीं उठता है. गावस्कर का कहना है कि पिच थोड़ी स्पाइसी है, लेकिन हमारे पास 4 क्वालिटी तेज गेंदबाज हैं. रोहित ने अर्धशतक जड़ा है. ऋषभ अच्छे लय में नजर आ रहे हैं. इसलिए मुझे लगता है कि भारतीय टीम का पलड़ा भारी है. स्टीव स्मिथस्टीव स्मिथ का मानना है कि इंडिया फिर से जीत सकता है. उनके पास 2 क्वालिटी तेज गेंदबाज हैं. यही वजह है कि मुझे लगता है दोबारा इंडिया जीत सकती है. इरफान पठानपठान ने भी इंडिया को जीत का दावेदार बताया है. उनका कहना है कि मेरे हिसाब से भारत जीतेगी. क्योंकि भारत एक मजबूत टीम है. पॉवरप्ले में रोहित शर्मा, विराट कोहली और ऋषभ पंत अच्छे से बल्लेबाजी करें और यह मैच भारतीय टीम के हाथ में आ जाएगा. रमीज राजापाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा का भी मानना है कि इस मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी है. क्योंकि उन्होंने अच्छा खेल अबतक दिखाया है. वह डिजर्व भी करते हैं. उन्हें कहीं भी मार नहीं पड़ रही है. पाकिस्तान को फिलहाल बहुत काम करने की जरूरत है. श्रीसंतश्रीसंत को भी लगता है कि भारतीय टीम यह मुकाबला जीत जाएगी. उनका मानना है कि भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में हर बार एक्स फैक्टर विराट कोहली होते हैं. इस बार हार्दिक पंड्या होंगे. अंबाती रायडूअंबाती रायडू का भी मानना है भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में टाम इंडिया को जीत मिलेगी. हालांकि, मैच के दौरान टॉस का अहम रोल रहेगा. पीयूष चावलापीयूष चावला का कहना है कि मुझे ऐसा महसूस हो रहा है इस मुकाबले में भारतीय टीम जीत जाएगी. कागजों पर भारतीय खिलाड़ी काफी मजबूत नजर आ रहे हैं.पूरी स्टोरी पढ़ें Comments NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं फॉलो करे: India, Pakistan, Harbhajan Singh, Wasim Akram, Navjot Sidhu, Sunil Gavaskar, Irfan Khan Pathan, ICC T20 World Cup 2024, Cricket
Pakistan Harbhajan Singh Wasim Akram Navjot Sidhu Sunil Gavaskar Irfan Khan Pathan ICC T20 World Cup 2024 Cricket
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
'मैं इस पर बहुत ही ज्यादा हैरान हूं...', ललिद मोदी भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट की इतनी ज्यादा कीमत को लेकर आईसीसी पर बरसेInd vs Pak, T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में 9 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर बहुत ही ज्यादा उत्साह है
Read more »
USA vs PAK T20 World Cup 2024 Dream11 Prediction: अमेरिका के इस बल्लेबाज को बना सकते हैं कप्तान, इन खिलाड़ियों को भी फैंटेसी टीम में कर सकते हैं शामिलUSA vs PAK Dream11 Prediction, United States vs Pakistan T20 World Cup 2024 Playing XI: जनसत्ता.कॉम ने अमेरिका और पाकिस्तान के बीच मैच की संभावित ड्रीम इलेवन तैयार की है।
Read more »
IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच पर गहराए संकट के बादल, रद्द हो सकता है मुकाबलाIndia vs Pakistan Weather Report : टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे बड़ा मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है, लेकिन इस मैच को लेकर कुछ अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं, जो फैंस को निराश कर सकती हैं.
Read more »
T20 World Cup 2024, IND vs PAK: क्रिस गेल की भविष्यवाणी, बताया भारत या पाकिस्तान कौन जीतेगा मुकाबलाआईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में रविवार को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा और इस बहुप्रतीक्षित मैच पर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें होंगी. पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में भारत का रिकॉर्ड काफी बेहतर है.
Read more »
IND vs PAK: वसीम अकरम की भविष्यवाणी, भारत-पाक मैच में इस टीम को बताया विजेताIndia vs Pakistan T20 World cup 2024 Winner Prediction, पाकिस्तान और भारत के बीच महामुकाबला खेला जाने वाला है. न्यूयॉर्क में यह मैच खेला जाएगा.
Read more »
IND vs PAK T20 World Cup 2024 Dream11 Prediction: विराट कोहली या रिजवान को बनाएं कप्तान, इन खिलाड़ियों को भी दे सकते हैं ड्रीम इलेवन टीम में मौकाIND vs PAK Dream11 Prediction, India vs Pakistan T20 World Cup 2024 Playing XI: जनसत्ता.कॉम ने भारत बनाम पाकिस्तान के मैच की संभावित ड्रीम इलेवन तैयार की है।
Read more »
