T20 World Cup 2026 Schedule: कोलंबो में हो सकता है भारत-पाकिस्तान मैच, यह होगी तारीख, अहमदाबाद में होगा फाइनल

Ind Vs Pak News

T20 World Cup 2026 Schedule: कोलंबो में हो सकता है भारत-पाकिस्तान मैच, यह होगी तारीख, अहमदाबाद में होगा फाइनल
India Vs PakistanT20world Cup 2026T20 World C Up 2026 Schedule
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 117 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 51%

T20 World Cup 2026 Schedule: आईसीसी ने अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तारीख की घोषणा कर दी है। वर्ल्ड कप के मुकाबले 7 फरवरी को शुरू होंगे, जबकि फाइनल 8 मार्च को खेला जाएगा। किस दिन, किन टीमों के मैच होंगे, इसकी ऑफिशियल घोषणा अभी बाकी है।

दुबई: अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तारीखओं की घोषणा इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल कर चुकी है, जिसके हिसाब से 7 फरवरी को शुरू होने वाली टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। अब सामने आया है कि वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मुकाबला हो सकता है। यह मुकाबला कोलंबो के आर.

प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा सकता है। हालांकि इस कार्यक्रम की ऑफिशियल घोषणा अब तक आईसीसी ने नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि किस टीम का मुकाबला किस दिन, किसके साथ और कहां पर होगा, इसका कार्यक्रम बनाकर बीसीसीआई ने ICC को भेज दिया है और अब वहां से जल्द ही इस पर मुहर लगा दी जाएगी। इसके हिसाब से वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों का आयोजन मुंबई में किया जाएगा, लेकिन फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।भारत का पहला मैच होगा यूएस सेभारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ मैच से करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कोलंबो में होगा, जो 15 फरवरी को खेले जाने के आसार हैं। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के पाकिस्तान का दौरा नहीं करने पर विवाद हुआ था। इसके बाद BCCI और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच एग्रीमेंट हुआ था कि आईसीसी ट्रॉफी के लिए उनके मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे। इसके चलते ही हाल ही में आयोजित महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान के सारे मैच श्रीलंका में आयोजित हुए थे। इसी तर्ज पर टी20 वर्ल्ड कप के मैच भी पाकिस्तान कोलंबो में खेलेगा। पाकिस्तान नॉकआउट खेला तो उनके भी वेन्यू बदलेंगेमीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच मुंबई और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 5 मार्च को एक सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद में होगा। दूसरे सेमीफाइनल मैच का वेन्यू पाकिस्तान और श्रीलंका के नॉकआउट में पहुंचने के आधार पर तय होगा। यदि पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचा तो मुकाबला मुंबई के बजाय श्रीलंका के कोलंबो में ही खेला जाएगा। इसी तरह श्रीलंका के भी सेमीफाइनल में पहुंचने पर उसे अपना मुकाबला कोलंबो में ही खेलने का मौका मिलेगा। पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने पर भी यही तरीका अपनाया जाएगा। बेंगलुरु को नहीं मिलेगा वर्ल्ड कप का मैचICC और BCCI की तरफ से पहले ही वर्ल्ड कप के वेन्यू घोषित हो चुके हैं। इनमें बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम को एक भी मैच नहीं दिया गया है। यह फैसला IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की खिताबी जीत के बाद जश्न मनाने के दौरान स्टेडिय में मची भगदड़ से दर्जनों लोगों की मौत के चलते लिया गया है। इस घटना के बाद से चिन्नास्वामी स्टेडियम को कोई मैच आयोजन के लिए नहीं दिया जा रहा है। वर्ल्ड कप के लिए तय वेन्यू में भारत के अहदमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता शामिल हैं, जबकि श्रीलंका के कोलंबो, पल्लेकल और दांबुला या हंबनटोटा में से कोई एक वेन्यू रहेगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

India Vs Pakistan T20world Cup 2026 T20 World C Up 2026 Schedule T20 World Cup 2026 Date Venue Ind Vs Pak T20 World Cup 2026 Ind Vs Pak T20 World Cup 2026 Date Cricket News Abhishek Sharma Suryakumar Yadav

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

U19 World Cup Schedule: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी, 23 दिन तक खेले जाएंगे कुल 41 मुकाबलेU19 World Cup Schedule: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी, 23 दिन तक खेले जाएंगे कुल 41 मुकाबलेआईसीसी ने अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। 23 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें खिताब के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी। सभी टीमों को चार के ग्रुप में रखा गया है। प्रत्येक ग्रुप की टॉप तीन टीमें सुपर-6 के लिए क्वालीफाई...
Read more »

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल का हुआ ऐलान...भारत-पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज में नहीं होगा मुकाबला, इन टीमों ...अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल का हुआ ऐलान...भारत-पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज में नहीं होगा मुकाबला, इन टीमों ...U19 World Cup 2026 schedule announced: अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल का ऐलान बुधवार को हुआ. इस बार भारत और पाकिस्तान की टीमों को दो अलग अलग ग्रुपों में रखा गया है. भारत और पाकिस्तान इस बार ग्रुप स्टेज में नहीं भिड़ेंगे.वर्ल्ड कप का आयोजन 15 जनवरी से 6 फरवरी तक होगा.इसकी मेजबानी जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे.
Read more »

FIFA World Cup 2026: মাত্র ১.৫ লাখ মানুষের বাস এই দেশে! আইসল্যান্ডের রেকর্ড মুছে বিশ্বকাপে লিখল ইতিহাস...FIFA World Cup 2026: মাত্র ১.৫ লাখ মানুষের বাস এই দেশে! আইসল্যান্ডের রেকর্ড মুছে বিশ্বকাপে লিখল ইতিহাস...Curacao made history by becoming the smallest nation by population to qualify for the FIFA World Cup
Read more »

2026 ರಲ್ಲಿ ಚಿನ್ನದ ಬೆಲೆ ಏರುತ್ತಾ? ಇಳಿಯುತ್ತಾ? ತಜ್ಞರ ಲೆಕ್ಕಾಚಾರ ಇಲ್ಲಿದೆ ನೋಡಿ..2026 ರಲ್ಲಿ ಚಿನ್ನದ ಬೆಲೆ ಏರುತ್ತಾ? ಇಳಿಯುತ್ತಾ? ತಜ್ಞರ ಲೆಕ್ಕಾಚಾರ ಇಲ್ಲಿದೆ ನೋಡಿ..Gold Rate Updates: 2026 ರಲ್ಲಿ ಚಿನ್ನದ ಬೆಲೆಯಲ್ಲಿ ಏರಿಕೆಯಾಗುತ್ತಾ ಅಥವಾ ಇಳಿಕೆಯಾಗುತ್ತಾ ಎಂದು ನೋಡೋಣ....
Read more »

U19 World Cup 2026 Schedule: U19 वर्ल्डकप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेलेगी टीम इंडियाU19 World Cup 2026 Schedule: U19 वर्ल्डकप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां खेलेगी टीम इंडियाU19 World Cup 2026 Schedule: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से आगामी अंडर-19 विश्वकप 2026 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. क्रिकेत्त | खेल समाचार
Read more »

टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच: टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से; 8 मार्च को अहमदाबाद मे...टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मैच: टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से; 8 मार्च को अहमदाबाद मे...ICC T20 World Cup 2026 Schedule Update; Follow IND Vs PAK Match Venue, Date And Details On Dainik Bhaskar.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:41:49