India and Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच हुई बड़ी डील, पाकिस्तान की नींद उड़नी तय, जानें पूरी डिटेल

India And Afghanistan News

India and Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच हुई बड़ी डील, पाकिस्तान की नींद उड़नी तय, जानें पूरी डिटेल
India And Afghanistan Air Cargo ServicesIndia And Afghanistan TradeAfghanistan And Pakistan Trade
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 131 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 80%
  • Publisher: 51%

India-Afghanistan Deal: भारत और अफगानिस्तान के बीच हवाई कार्गो सेवा जल्द ही शुरू होने वाली है। यह जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी।

नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐसी बड़ी डील हुई है। इस डील के बाद पाकिस्तान की नींद उड़नी तय है। दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच हवाई कार्गो सेवा जल्द ही शुरू होने वाली है। यह जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। अफगानिस्तान के तालिबान व्यापार मंत्री अल-हज नूरुद्दीन अजीजी भारत की यात्रा पर नई दिल्ली आए हुए थे।विदेश मंत्रालय के अधिकारी आनंद प्रकाश ने कहा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि काबुल-दिल्ली और काबुल-अमृतसर मार्गों पर एयर फ्रेट कॉरिडोर शुरू हो गए हैं। इन मार्गों पर कार्गो उड़ानें बहुत जल्द शुरू होंगी।' उन्होंने यह भी कहा कि इससे दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ेगा और व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे। इस फैसले के बाद पाकिस्तान की टेंशन और बढ़ जाएगी। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए जमीनी रास्ते बंद कर दिए हैं। इससे अफगानिस्तान का व्यापार प्रभावित हो रहा है।Trump Tariffs and Export: यह कैसी मुश्किल में फंस गया भारत? 20 में से 15 देशों के बाजार ने बढ़ाई चिंता, जानें कहां लगा भारी झटकाभारत की यात्रा पर हैं अजीजीअजीजी पांच दिन की भारत यात्रा पर हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक संबंधों को बढ़ाना है। वे अफगानिस्तान के कृषि उत्पादों को भारत में निर्यात करने पर भी जोर दे रहे हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है।अफगान अधिकारियों के अनुसार, इस यात्रा में द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। खासकर अफगानिस्तान से भारत को कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ाना। साथ ही भारत से अफगानिस्तान को दवाइयां, मशीनरी और कपड़े का निर्यात बढ़ाना भी एजेंडे में है। दोनों देश हवाई कार्गो मार्गों और ईरान के चाबहार बंदरगाह के जरिए परिवहन के बेहतर रास्ते बनाने पर भी बात करेंगे। दोनों देशों के बीच गहरे हो रहे संबंधअफगानिस्तान के बैंक SWIFT से बाहर हो गए थे, जिससे भुगतान में दिक्कत आ रही थी। इस समस्या को ठीक करने और पुराने भारत-अफगानिस्तान एयर फ्रेट कॉरिडोर को फिर से शुरू करने पर भी चर्चा हो सकती है। भारत और अफगानिस्तान के लिए व्यापारिक रिश्ते गहरे हो रहे हैं। अजीजी की यह यात्रा अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की नई दिल्ली यात्रा के लगभग दो महीने बाद हुई है। मुत्तकी की यात्रा के बाद भारत ने काबुल में अपना राजनयिक मिशन फिर से खोल दिया था।पाकिस्तान को लगी है मिर्ची भारत और अफगानिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकी से पाकिस्तान खुश नहीं है। इसी वजह से पाकिस्तान ने कुछ दिनों पहले सीमा पार सैन्य हमले किए थे। काबुल ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन शांति वार्ता से कोई खास नतीजा नहीं निकला है।अजीजी की यह भारत यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए अपनी जमीनी सीमा बंद कर दी है। हाल ही में हुए हमलों के कारण यह सीमा बंद हुई है। इससे अफगानिस्तान के निर्यात, खासकर फलों को भारी नुकसान हुआ है। तालिबान सरकार ने अपने व्यापारियों को सलाह दी है कि वे दूसरे देशों के साथ व्यापार बढ़ाएं।.

नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच ऐसी बड़ी डील हुई है। इस डील के बाद पाकिस्तान की नींद उड़नी तय है। दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच हवाई कार्गो सेवा जल्द ही शुरू होने वाली है। यह जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को दी। अफगानिस्तान के तालिबान व्यापार मंत्री अल-हज नूरुद्दीन अजीजी भारत की यात्रा पर नई दिल्ली आए हुए थे।विदेश मंत्रालय के अधिकारी आनंद प्रकाश ने कहा, 'मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि काबुल-दिल्ली और काबुल-अमृतसर मार्गों पर एयर फ्रेट कॉरिडोर शुरू हो गए हैं। इन मार्गों पर कार्गो उड़ानें बहुत जल्द शुरू होंगी।' उन्होंने यह भी कहा कि इससे दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ेगा और व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे। इस फैसले के बाद पाकिस्तान की टेंशन और बढ़ जाएगी। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए जमीनी रास्ते बंद कर दिए हैं। इससे अफगानिस्तान का व्यापार प्रभावित हो रहा है।Trump Tariffs and Export: यह कैसी मुश्किल में फंस गया भारत? 20 में से 15 देशों के बाजार ने बढ़ाई चिंता, जानें कहां लगा भारी झटकाभारत की यात्रा पर हैं अजीजीअजीजी पांच दिन की भारत यात्रा पर हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य व्यापारिक संबंधों को बढ़ाना है। वे अफगानिस्तान के कृषि उत्पादों को भारत में निर्यात करने पर भी जोर दे रहे हैं। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है।अफगान अधिकारियों के अनुसार, इस यात्रा में द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है। खासकर अफगानिस्तान से भारत को कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ाना। साथ ही भारत से अफगानिस्तान को दवाइयां, मशीनरी और कपड़े का निर्यात बढ़ाना भी एजेंडे में है। दोनों देश हवाई कार्गो मार्गों और ईरान के चाबहार बंदरगाह के जरिए परिवहन के बेहतर रास्ते बनाने पर भी बात करेंगे। दोनों देशों के बीच गहरे हो रहे संबंधअफगानिस्तान के बैंक SWIFT से बाहर हो गए थे, जिससे भुगतान में दिक्कत आ रही थी। इस समस्या को ठीक करने और पुराने भारत-अफगानिस्तान एयर फ्रेट कॉरिडोर को फिर से शुरू करने पर भी चर्चा हो सकती है।भारत और अफगानिस्तान के लिए व्यापारिक रिश्ते गहरे हो रहे हैं। अजीजी की यह यात्रा अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी की नई दिल्ली यात्रा के लगभग दो महीने बाद हुई है। मुत्तकी की यात्रा के बाद भारत ने काबुल में अपना राजनयिक मिशन फिर से खोल दिया था।पाकिस्तान को लगी है मिर्चीभारत और अफगानिस्तान के बीच बढ़ती नजदीकी से पाकिस्तान खुश नहीं है। इसी वजह से पाकिस्तान ने कुछ दिनों पहले सीमा पार सैन्य हमले किए थे। काबुल ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन शांति वार्ता से कोई खास नतीजा नहीं निकला है।अजीजी की यह भारत यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के लिए अपनी जमीनी सीमा बंद कर दी है। हाल ही में हुए हमलों के कारण यह सीमा बंद हुई है। इससे अफगानिस्तान के निर्यात, खासकर फलों को भारी नुकसान हुआ है। तालिबान सरकार ने अपने व्यापारियों को सलाह दी है कि वे दूसरे देशों के साथ व्यापार बढ़ाएं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

India And Afghanistan Air Cargo Services India And Afghanistan Trade Afghanistan And Pakistan Trade भारत और अफगानिस्तान भारत और अफगानिस्तान के बीच व्यापार भारत और अफगानिस्तान के बीच एयर कार्गो सर्विस पाकिस्तान और अफगानिस्तान

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Pro Powerlifting: শক্তির কোনও লিঙ্গ নেই... বিশ্বচ্যাম্পিয়নশিপে দেশের প্রতিনিধি কলকাতার মেয়ে অদিতিPro Powerlifting: শক্তির কোনও লিঙ্গ নেই... বিশ্বচ্যাম্পিয়নশিপে দেশের প্রতিনিধি কলকাতার মেয়ে অদিতিKolkatas Aditi Nandy to Represent India at UWSFF World Championship 2025 in Pro Powerlifting
Read more »

Amid Efforts To Bring Back Sheikh Hasina, India-Bangladesh NSAs Key Meeting At Delhi, Invites Doval To DhakaAmid Efforts To Bring Back Sheikh Hasina, India-Bangladesh NSAs Key Meeting At Delhi, Invites Doval To DhakaBangladesh NSA Khalilur Rahman met India’s NSA Ajit Doval in New Delhi to discuss bilateral and Colombo Security Conclave issues, also inviting Doval to visit Bangladesh during ongoing political developments.
Read more »

DNA Decodes: US Report Targets India On Religious FreedomDNA Decodes: US Report Targets India On Religious FreedomIn todays DNA, Zee News managing editor, Rahul Sinha, analysed the US Report on Religious Freedom in India.
Read more »

ब्लैकबोर्ड-'दिल्ली में धमाका हुआ, लोग हमें पाकिस्तान भेजने लगे': मानो मुस्लिम होना गुनाह है; कभी-कभी तो खुद...ब्लैकबोर्ड-'दिल्ली में धमाका हुआ, लोग हमें पाकिस्तान भेजने लगे': मानो मुस्लिम होना गुनाह है; कभी-कभी तो खुद...India Terrorist Bomb Blast Targeted Victim Muslims Story; Follow Delhi Red Fort Blast, Islamophobia Latest News, Details And Reports On Dainik Bhaskar.
Read more »

भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट कल से गुवाहाटी में: टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप होने का खतरा, नीतीश रेड्डी को म...भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा टेस्ट कल से गुवाहाटी में: टीम इंडिया पर क्लीन स्वीप होने का खतरा, नीतीश रेड्डी को म...India Vs South Africa Guwahati Test Playing 11 2025 Update
Read more »

Delhi Blast And Its Turkey, Pakistan And Syria Connection: New Concern For India On Terror FrontDelhi Blast And Its Turkey, Pakistan And Syria Connection: New Concern For India On Terror FrontInvestigators say Umar, too, wanted to enter Afghanistan but was instructed by Ukasha to return to India and carry out a “major” terror operation on behalf of Jaish-e-Mohammad.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:51:47