T20 2026: 2 साल बाद ईशान किशन की हुई वापसी, वर्ल्ड कप खेलने के लिए टीम में मिला मौका, युवाओं में खुशी

T20 World Cup 2026 News

T20 2026: 2 साल बाद ईशान किशन की हुई वापसी, वर्ल्ड कप खेलने के लिए टीम में मिला मौका, युवाओं में खुशी
Ishan Kishan ComebackTeam India SquadIndia Cricket News
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 174 sec. here
  • 23 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 139%
  • Publisher: 51%

Ishan Kishan Comeback Team India: गांधी मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवाओं से लोकल 18 ने बातचीत की. उन्होंने कहा कि यह खबर सुनकर उन्हें बेहद खुशी मिली युवाओं का कहना है कि ईशान किशन ने हर मौके पर अपनी काबिलियत साबित की है. उनके अंदर भरपूर हुनर है. इतने लंबे समय तक उन्हें नजरअंदाज किया जाना गलत था.

पटना. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया. 15 सदस्यीय इस टीम में पटना के ईशान किशन की वापसी हुई है. पिछले दो वर्षों से ईशान किशन टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. उनके फैंस लंबे समय से उन्हें दोबारा मौका देने की मांग कर रहे थे और आज आखिरकार टीम इंडिया में उनकी वापसी हो गई है.

हाल ही में, ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी काबिलियत साबित करते हुए झारखंड को पहली बार चैंपियन बनाया था. जगह रखेंगे बरकरार ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी के बाद पटना में भी खुशी की लहर दौड़ गई है. गांधी मैदान में क्रिकेट खेल रहे युवाओं से लोकल 18 ने बातचीत की. उन्होंने कहा कि यह खबर सुनकर उन्हें बेहद खुशी मिली युवाओं का कहना है कि ईशान किशन ने हर मौके पर अपनी काबिलियत साबित की है. उनके अंदर भरपूर हुनर है. इतने लंबे समय तक उन्हें नजरअंदाज किया जाना गलत था, लेकिन अब जब उन्हें टीम में मौका मिला है, तो पूरी उम्मीद है कि वह अपने शानदार प्रदर्शन से टीम में अपनी जगह बनाए रखेंगे. झारखंड को दिलाई ट्रॉफी गांधी मैदान में क्रिकेट खेल रहे कुंदन कुणाल ने बताया कि ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी से उन्हें बेहद खुशी है. उन्होंने कहा कि ईशान किशन ने अपने बल्ले से यह साबित कर दिया है कि उनमें कितना हुनर है. बहुत से लोग यह भूल गए थे कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं. एक बार फिर उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से अपनी काबिलियत साबित की है. दो साल तक टीम से बाहर रहने के बावजूद ईशान किशन ने हौसला नहीं खोया. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने झारखंड को पहली बार चैंपियन बनाया. यही कारण है कि उनका चयन वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में हुआ है. ईशान किशन बिहार के लिए गौरव हैं और यह पल बेहद खुशी भरा है. वह बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं. बिहार के लिए शान हैं ईशान गांधी मैदान में क्रिकेट का आनंद ले रहे मोहम्मद सलमान ने कहा कि ईशान किशन बिहार के लिए आन, बान और शान हैं. उनकी टीम इंडिया में वापसी से उन्हें बेहद खुशी है. उन्होंने उम्मीद जताई कि ईशान किशन आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते रहेंगे. मोहम्मद सलमान ने कहा कि पिछले दो वर्षों से उन्हें लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था, जो गलत था. वह एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और जब तक मौका नहीं मिलेगा, तब तक कोई भी अपनी काबिलियत कैसे साबित कर सकता है. क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन अब जब उनकी वापसी हो चुकी है, तो वह लगातार अपने प्रदर्शन के दम पर टीम में बने रहेंगे. टीम में तीन ओपनर, खेलेगा कोई दो आयुष उपाध्याय ने कहा कि ईशान किशन आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मुकाबले में खेले थे, जिसमें उनका प्रदर्शन अच्छा रहा था. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उन्होंने शानदार खेल दिखाया. अब उनका वर्ल्ड कप के लिए चयन होना बेहद खुशी की बात है. मेरी इच्छा है कि आगामी न्यूजीलैंड सीरीज में भी ईशान किशन को टीम में मौका मिले. उन्होंने आगे बताया कि शुभमन गिल भी एक अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनका प्रदर्शन बढ़िया नहीं था. फिलहाल टीम में तीन ओपनर हैं, जिनमें से दो ही प्लेयिंग 11 में खेल पाएंगे और एक खिलाड़ी को आराम करना पड़ेगा. मुझे ऐसा लग रहा है कि संजू सैमसन के खेलने की संभावना ज्यादा है. टीम काफी मजबूत है और उम्मीद है कि भारत वर्ल्ड कप जरूर जीतेगी. साथ ही टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी धन्यवाद, जिन्होंने अपने खिलाड़ी पर भरोसा बनाए रखा और ईशान को वापस लाया. पहले ही मिलना चाहिए था मौका रजनीश कुमार ने कहा कि ईशान किशन का टीम इंडिया में चयन होना बेहद अच्छी खबर है. उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए, लेकिन कुछ कारणों से ईशान किशन को लंबे समय तक अवसर नहीं मिलना गलत था. लंबे समय तक क्यों किया गया नजरअंदाज? रजनीश कुमार ने कहा कि ऐसा नहीं है कि ईशान किशन अच्छे खिलाड़ी नहीं हैं. उन्होंने हर बार अपनी काबिलियत साबित की है, टीम इंडिया के लिए कई बड़े स्कोर बनाए हैं और विकेटकीपिंग में भी उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब खिलाड़ी लगातार अच्छा कर रहा हो, तो उसे इतने लंबे समय तक नजरअंदाज क्यों किया गया. उन्होंने कहा कि पहले मौका दिया जाना चाहिए था. अब जाकर सही फैसला लिया गया है. अगर प्रदर्शन अच्छा न हो, तो खिलाड़ी को बाहर किया जा सकता है, लेकिन बिना मौका दिए किसी को बाहर रखना ठीक नहीं है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Ishan Kishan Comeback Team India Squad India Cricket News Ishan Kishan Patna Syed Mushtaq Ali Trophy Jharkhand Champion Indian Cricket Team T20 World Cup India Ishan Kishan Selection T20 वर्ल्ड कप 2026 ईशान किशन वापसी टीम इंडिया स्क्वॉड भारतीय क्रिकेट टीम ईशान किशन पटना सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी झारखंड चैंपियन क्रिकेट खबर टीम इंडिया चयन ईशान किशन न्यूज

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

क्या खराब फॉर्म के बावजूद टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे गिल: भारतीय टीम का ऐलान कल; सिलेक्शन से जुड़े 3 सवालों के ...क्या खराब फॉर्म के बावजूद टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे गिल: भारतीय टीम का ऐलान कल; सिलेक्शन से जुड़े 3 सवालों के ...India T20 World Cup 2026 Squad BCCI Team Players List Analysis Explaiend.
Read more »

India T20 World Cup 2026 Squad Live: टीम की घोषणा होने में देरीIndia T20 World Cup 2026 Squad Live: टीम की घोषणा होने में देरीIndia T20 World Cup 2026 Squad Players List Live: टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान आज किया जाएगा। बता दें कि वर्ल्ड कप इस बार भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा।
Read more »

India Squad for T20 WC 2026: भारतीय टीम से शुभमन गिल ड्रॉप, ईशान किशन की वापसी, कप्तान हैं सूर्या, देखें लिस्ट में कौन-कौनIndia Squad for T20 WC 2026: भारतीय टीम से शुभमन गिल ड्रॉप, ईशान किशन की वापसी, कप्तान हैं सूर्या, देखें लिस्ट में कौन-कौनIndia T20 World Cup 2026 Squad: फरवरी और मार्च में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे।
Read more »

சுப்மான் கில்லுக்கு ஆப்பு... CSK வீரருக்கு ஜாக்பாட் - உலகக் கோப்பைக்கான இந்திய அணி அறிவிப்பு!சுப்மான் கில்லுக்கு ஆப்பு... CSK வீரருக்கு ஜாக்பாட் - உலகக் கோப்பைக்கான இந்திய அணி அறிவிப்பு!ICC T20 World Cup 2026: ஐசிசி டி20 உலகக் கோப்பை தொடருக்கான இந்திய அணி ஸ்குவாட் அறிவிக்கப்பட்டுள்ளது. இந்திய அணியின் துணை கேப்டன் அதிரடியாக மாற்றப்பட்டுள்ளார்.
Read more »

वर्ल्डकपमध्ये नुसता 4, 6 चा पाऊस... 25 महिन्यानंतर 'हा' खतरनाक खेळाडू परतला! आगरकर म्हणाला, 'त्याला...'वर्ल्डकपमध्ये नुसता 4, 6 चा पाऊस... 25 महिन्यानंतर 'हा' खतरनाक खेळाडू परतला! आगरकर म्हणाला, 'त्याला...'India T20 World Cup 2026 Squad: बीसीसीआयच्या निवड समितीचे प्रमुख असलेल्या अजित आगरकर यांनी या संघामध्ये तब्बल 25 महिन्यानंतर या खेळाडूला का संधी देण्यात आली याचं मोजक्या शब्दांमध्ये उत्तर दिलं आहे.
Read more »

Indias T20 World Cup Squad: ক্রিকেট মহলকে চমকে বিশ্বকাপ দল থেকে বাদ গিল, ব্রাত্য শামি-পন্থও...Indias T20 World Cup Squad: ক্রিকেট মহলকে চমকে বিশ্বকাপ দল থেকে বাদ গিল, ব্রাত্য শামি-পন্থও...India Squad for T20 World Cup 2026 Shubman Gill Dropped Ishan Kishan Rinku Singh Return
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:53:51