मोदी सरकार ने पर्यटन को रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण साधन माना है। बजट में पर्यटन और आतिथ्य को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। इनमें पुरातात्विक स्थलों का विकास, ट्रेकिंग और बर्ड वॉचिंग ट्रेल्स, पूर्वोत्तर में बौद्ध सर्किट का निर्माण और राष्ट्रीय आतिथ्य संस्थान की स्थापना शामिल है। विदेशी टूर पैकेजों पर टीसीएस...
माला दीक्षित, नई दिल्ली। मोदी सरकार का मानना है कि देश में रोजगार के अवसरों के सृजन, विदेशी मुद्रा आय और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाएं निहित हैं। बजट में पर्यटन और आतिथ्य को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। जिसमें पुरातात्विक, सांस्कृतिक स्थलों को जीवंत अनुभव करा कर पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ ही पहाड़ों पर ट्रेकिंग से लेकर टर्टल ट्रेल और बर्ड वॉचिंग ट्रेल्स तक विकसित होंगी। यानी पर्यटन का चौमुखी विकास होगा जिसमें धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन, चिकित्सा पर्यटन और एडवंचर पर्यटन तक सभी शामिल होगा। विदेशी टूर पैकेजों पर टीसीएस 20% से घटाकर 2% किया गया पर्यटन क्षेत्र सार्वजनिक आय और रोजगार सृजन में योगदान देता है, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। वित्तमंत्री ने बजट में विरासत और संस्कृति पर्यटन के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि धौलावीरा, राखीगढ़ी, अदिचनाल्लुर, सारनाथ, हस्तिनापुर और लेह पैलेस जैसे 15 पुरातात्विक स्थलों को जीवंत तथा अनुभवजन्य सांस्कृतिक गंतव्य के रूप में विकसित किया जाएगा। उत्खनित स्थलों को विशेष वाक-वे के माध्यम से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। संरक्षण प्रयोगशालाओं, व्याख्यान केंद्रों और गाइडों की सहायता से लोगों को तल्लीन करने वाली कहानी कहने के कौशल तथा प्रौद्योगिकी से परिचित कराया जाएगा। 15 पुरातात्विक स्थलों का विकास, ट्रेकिंग और बर्ड वॉचिंग ट्रेल्स सरकार ने पर्यटन के लिहाज से पूर्वोदय राज्यों और पूर्वोत्तर क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया है। बजट में एकीकृत पूर्व तटीय औद्योगिक कारीडोर को विकसित करने का प्रस्ताव है जो दुर्गापुर से काफी अच्छे ढंग से जुड़ जाएगा। इस पहल के अंतर्गत पांच पूर्वोत्तर राज्यों पांच पर्यटन स्थलों की स्थापना की जाएगी और 4000 ई-बसों का संचालन भी किया जाएगा। वित्तमंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में बुद्ध स्थलों के बारे में कहा कि इन इलाकों में थेरावाड़ा, और 18 महायान-वज्रयान परंपराओं का अद्भुत संगम है। उन्होंने बजट में अरुणाचल, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के बुद्ध सर्किट के विकास के लिए एक योजना शुरू करने का प्रस्ताव किया है। यह योजना मंदिरों और मठों के संरक्षण, तीर्थ स्थलों पर द्विभाषी केंद्र की स्थापना संपर्क तथा तीर्थ से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगी। बजट में राष्ट्रीय आतिथ्य संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव है। मौजूदा नेशनल काउंसिल फार होटल मैनेजमेंट एंड कैट¨रग टेक्नालाजी को उन्नत बनाने के साथ ही राष्ट्रीय आतिथ्य संस्थान की स्थापना की जाएगी। यह शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग और सरकार के बीच एक सेतु की तरह काम करेगा। इसके अलावा बजट में भारतीय प्रबंधन संस्थान के सहयोग से हाईब्रिड मोड में विशिष्ट एवं उच्च गुणवत्ता वाले 12 सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10 हाजर गाइडों को कौशलयुक्त बनाने के उद्देश्य से एक पायलट योजना भी प्रस्तावित की गई है। सांस्कृति, आध्यात्मिक और विरासत पर जोर सांस्कृति, आध्यात्मिक और विरासत के महत्व वाले सभी प्रमुख स्थलों के डिजिटल दस्तावेजों को तैयार करने के उद्देश्य से एक नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नालेज ग्रिड की स्थापना की जाएगी। यह पहल स्थानीय शोधार्थियों, इतिहासविदों, कंटेंट क्रिएटर और प्रौद्योगिकी भागीदारों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के एक नये इकोसिस्टम का निर्माण करेगी। भारत के पास विश्व स्तरीय ट्रेकिंग और हाइकिंग का अनुभव प्रदान करने वाली क्षमताएं एवं अवसर उपलब्ध हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सतत परिवेश तंत्र विकसित किये जाएंगे। जिसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, व जम्मू कश्मीर, ईस्टर्न घाट में अराक्कू घाटी, और पश्चमी घाट में पोढ़ीगई मलाई, के पहाड़ों पर चढ़ाई , केरल, कर्नाटक और ओडीशा में 14 तटीय इलाकों के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के साथ टर्टल ट्रेल और तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश में पुलिकट झील के साथ पक्षी विहार स्थल शामिल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में बिग कैट एलायंस की स्थापना की गई थी। इस वर्ष भारत पहला ग्लोबल बिग कैट शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है जिसमें 95 देशों की सरकारों के प्रमुख और मंत्रीगण संयुक्त रणनीति बनाने और भविष्य की योजना पर विचार-विमर्श करेंगे। बजट में यात्रा पर टीसीएस में बड़ी कटौती की गई है। विदेशी टूर पैकेज पर टीसीएस को 20 प्रतिशत तक से घटाकर दो प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे यात्रियों और ट्रैवल इंडस्ट्री को राहत मिलेगी। क्या बोले केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र शेखावत? बजट में पर्यटन को विशेष बढ़ावा दिये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र शेखावत ने कहा कि अभूतपूर्व बजट समर्थन के साथ भारत वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में उभरने के लिए तैयार है। बजट संस्कृति, आध्यात्मिकता और सतत पर्यटन को विकास के केंद्र में रखता है। विरासत स्थलों से लेकर हिमालयी ट्रेल्स तक, बजट 2026 भारत के पर्यटन विजन को फिर से परिभाषित करता है। बौद्ध सर्किट, इको-ट्रेल्स और कौशल विकास परिवर्तनकारी पर्यटन बजट की पहचान हैं।.
माला दीक्षित, नई दिल्ली। मोदी सरकार का मानना है कि देश में रोजगार के अवसरों के सृजन, विदेशी मुद्रा आय और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन क्षेत्र में अपार संभावनाएं निहित हैं। बजट में पर्यटन और आतिथ्य को बढ़ावा देने के लिए कई घोषणाएं की गई हैं। जिसमें पुरातात्विक, सांस्कृतिक स्थलों को जीवंत अनुभव करा कर पर्यटकों को आकर्षित करने के साथ ही पहाड़ों पर ट्रेकिंग से लेकर टर्टल ट्रेल और बर्ड वॉचिंग ट्रेल्स तक विकसित होंगी। यानी पर्यटन का चौमुखी विकास होगा जिसमें धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन, चिकित्सा पर्यटन और एडवंचर पर्यटन तक सभी शामिल होगा। विदेशी टूर पैकेजों पर टीसीएस 20% से घटाकर 2% किया गया पर्यटन क्षेत्र सार्वजनिक आय और रोजगार सृजन में योगदान देता है, जिससे अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। वित्तमंत्री ने बजट में विरासत और संस्कृति पर्यटन के बारे में उल्लेख करते हुए कहा कि धौलावीरा, राखीगढ़ी, अदिचनाल्लुर, सारनाथ, हस्तिनापुर और लेह पैलेस जैसे 15 पुरातात्विक स्थलों को जीवंत तथा अनुभवजन्य सांस्कृतिक गंतव्य के रूप में विकसित किया जाएगा। उत्खनित स्थलों को विशेष वाक-वे के माध्यम से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। संरक्षण प्रयोगशालाओं, व्याख्यान केंद्रों और गाइडों की सहायता से लोगों को तल्लीन करने वाली कहानी कहने के कौशल तथा प्रौद्योगिकी से परिचित कराया जाएगा। 15 पुरातात्विक स्थलों का विकास, ट्रेकिंग और बर्ड वॉचिंग ट्रेल्स सरकार ने पर्यटन के लिहाज से पूर्वोदय राज्यों और पूर्वोत्तर क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया है। बजट में एकीकृत पूर्व तटीय औद्योगिक कारीडोर को विकसित करने का प्रस्ताव है जो दुर्गापुर से काफी अच्छे ढंग से जुड़ जाएगा। इस पहल के अंतर्गत पांच पूर्वोत्तर राज्यों पांच पर्यटन स्थलों की स्थापना की जाएगी और 4000 ई-बसों का संचालन भी किया जाएगा। वित्तमंत्री ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में बुद्ध स्थलों के बारे में कहा कि इन इलाकों में थेरावाड़ा, और 18 महायान-वज्रयान परंपराओं का अद्भुत संगम है। उन्होंने बजट में अरुणाचल, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के बुद्ध सर्किट के विकास के लिए एक योजना शुरू करने का प्रस्ताव किया है। यह योजना मंदिरों और मठों के संरक्षण, तीर्थ स्थलों पर द्विभाषी केंद्र की स्थापना संपर्क तथा तीर्थ से जुड़ी मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगी। बजट में राष्ट्रीय आतिथ्य संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव है। मौजूदा नेशनल काउंसिल फार होटल मैनेजमेंट एंड कैट¨रग टेक्नालाजी को उन्नत बनाने के साथ ही राष्ट्रीय आतिथ्य संस्थान की स्थापना की जाएगी। यह शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग और सरकार के बीच एक सेतु की तरह काम करेगा। इसके अलावा बजट में भारतीय प्रबंधन संस्थान के सहयोग से हाईब्रिड मोड में विशिष्ट एवं उच्च गुणवत्ता वाले 12 सप्ताह के प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए 20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10 हाजर गाइडों को कौशलयुक्त बनाने के उद्देश्य से एक पायलट योजना भी प्रस्तावित की गई है। सांस्कृति, आध्यात्मिक और विरासत पर जोर सांस्कृति, आध्यात्मिक और विरासत के महत्व वाले सभी प्रमुख स्थलों के डिजिटल दस्तावेजों को तैयार करने के उद्देश्य से एक नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नालेज ग्रिड की स्थापना की जाएगी। यह पहल स्थानीय शोधार्थियों, इतिहासविदों, कंटेंट क्रिएटर और प्रौद्योगिकी भागीदारों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने के एक नये इकोसिस्टम का निर्माण करेगी। भारत के पास विश्व स्तरीय ट्रेकिंग और हाइकिंग का अनुभव प्रदान करने वाली क्षमताएं एवं अवसर उपलब्ध हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सतत परिवेश तंत्र विकसित किये जाएंगे। जिसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, व जम्मू कश्मीर, ईस्टर्न घाट में अराक्कू घाटी, और पश्चमी घाट में पोढ़ीगई मलाई, के पहाड़ों पर चढ़ाई , केरल, कर्नाटक और ओडीशा में 14 तटीय इलाकों के प्रमुख दर्शनीय स्थलों के साथ टर्टल ट्रेल और तमिलनाडु एवं आंध्र प्रदेश में पुलिकट झील के साथ पक्षी विहार स्थल शामिल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में बिग कैट एलायंस की स्थापना की गई थी। इस वर्ष भारत पहला ग्लोबल बिग कैट शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है जिसमें 95 देशों की सरकारों के प्रमुख और मंत्रीगण संयुक्त रणनीति बनाने और भविष्य की योजना पर विचार-विमर्श करेंगे। बजट में यात्रा पर टीसीएस में बड़ी कटौती की गई है। विदेशी टूर पैकेज पर टीसीएस को 20 प्रतिशत तक से घटाकर दो प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे यात्रियों और ट्रैवल इंडस्ट्री को राहत मिलेगी। क्या बोले केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र शेखावत? बजट में पर्यटन को विशेष बढ़ावा दिये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र शेखावत ने कहा कि अभूतपूर्व बजट समर्थन के साथ भारत वैश्विक पर्यटन केंद्र के रूप में उभरने के लिए तैयार है। बजट संस्कृति, आध्यात्मिकता और सतत पर्यटन को विकास के केंद्र में रखता है। विरासत स्थलों से लेकर हिमालयी ट्रेल्स तक, बजट 2026 भारत के पर्यटन विजन को फिर से परिभाषित करता है। बौद्ध सर्किट, इको-ट्रेल्स और कौशल विकास परिवर्तनकारी पर्यटन बजट की पहचान हैं।
India Tourism Travel Industry Archaeological Sites Northeast Tourism Buddhist Circuit Trekking Trails Big Cat Alliance TCS Foreign Tour Hospitality Sector
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Budget 2026: आजादी के कितने दिन बाद पेश हुआ था पहला बजट, कौन था भारत का पहला वित्त मंत्री?history of budget, Budget 2026 Updates, Budget History: आज 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में यूनियन बजट 2026-27 पेश कर रही हैं.
Read more »
Gold Price Fall: বাজেটেই সুখবর? সোনার দামে অস্বাভাবিক পতন! কত শতাংশ কমছে শুল্ক? প্রতি ১০ গ্রামে সোনা-রুপোর দাম কমবে...Union Budget 2026: Gold, Silver price fall 9 percent After Global Overnight Sell-Off Ahead Of Union Budget 2026
Read more »
Income Tax Budget 2026: বাজেটে নেই করছাড়, বাড়ল না স্ট্যান্ডার্ড ডিডাকশন! অপরিবর্তিত আয়কর হারে মধ্যবিত্তদের জন্য নেই কোনও সুরাহা...Union Budget 2026: No changes in Income Tax slabs in budget 2026, standard deduction is unchanged too, no relief for middle class
Read more »
Budget 2026 Tourism : भटकंती आणि पर्यटनविषयक व्यवसाय आता सुस्साट; पाहा अर्थमंत्र्यांच्या महत्त्वाच्या घोषणाBudget 2026 Tourism Sector Announcements : पर्यटन क्षेत्रासाठी केंद्रीय अर्थसंकल्पात महत्त्वाच्या घोषणा. कोणत्या भागांचा होणार नव्यानं विकास? ट्रेकिंग करणाऱ्यांसाठी आनंदाची बातमी.
Read more »
Union Budget 2026: सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, देखें PM Kisan Yojana को कितना मिला आवंटन?Union Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026 में कृषि क्षेत्र को ₹140528.
Read more »
Railway Budget 2026: बजट में 7 High-Speed Rail Corridors का एलान | Nirmala Sitharaman |Budget 2026Railway Budget 2026: बजट में 7 High-Speed Rail Corridors का एलान | Nirmala Sitharaman |Budget 2026
Read more »
