Tokyo: जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री वॉन्ग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा

External Affairs Minister S Jaishankar News

Tokyo: जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री वॉन्ग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा
Australian Counterpart Penny WongBilateral TiesIndo-Pacific
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 51%

विदेश मंत्री एस जयशंकर 28-30 जुलाई तक जापान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों के साथ क्वाड बैठक में हिस्सा लेंगे।

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर जापान में हैं। उन्होंने आज अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वॉन्ग से मुलाकात की। इस दौरान सुरक्षा, व्यापार और शिक्षा सहित द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। जयशंकर और वॉन्ग चार देशों के समूह क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए टोक्यो में हैं। इस साल के अंत में भारत में क्वाड नेताओं की बैठक होनी है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका क्वाड के सदस्य हैं। सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा भारतीय विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'टोक्यो में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग से मुलाकात करके आज सुबह की शुरुआत शानदार रही। सुरक्षा, व्यापार और शिक्षा सहित हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने और आगे के कदमों के बारे में बात की। इसके अलावा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे सहयोग को बढ़ाने पर भी चर्चा की। जल्द ही क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में इसे जारी रखने की उम्मीद है।' ब्लिंकन से भी मिले जयशंकर इससे पहले, विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'हमारा द्विपक्षीय एजेंडा लगातार आगे बढ़ रहा है। हमारी मुलाकात में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत बातचीत हुई। कल होने वाली क्वाड बैठक में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।' गौरतलब है, विदेश मंत्री एस जयशंकर 28-30 जुलाई तक जापान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों के साथ क्वाड बैठक में हिस्सा लेंगे। नवंबर 2017 में, भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया हिंद प्रशांत में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को किसी भी प्रभाव से मुक्त रखने के लिए क्वाड की स्थापना की थी। दक्षिण चीन सागर प्रशांत और हिंद महासागर के बीच जंक्शन पर स्थित है। चीन, दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर अपना दावा करता है, जबकि फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान ने समुद्री क्षेत्र पर जवाबी दावे किए हैं।.

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर दो दिवसीय दौरे पर जापान में हैं। उन्होंने आज अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष पेनी वॉन्ग से मुलाकात की। इस दौरान सुरक्षा, व्यापार और शिक्षा सहित द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। जयशंकर और वॉन्ग चार देशों के समूह क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए टोक्यो में हैं। इस साल के अंत में भारत में क्वाड नेताओं की बैठक होनी है। बता दें, ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका क्वाड के सदस्य हैं। सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा भारतीय विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'टोक्यो में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वॉन्ग से मुलाकात करके आज सुबह की शुरुआत शानदार रही। सुरक्षा, व्यापार और शिक्षा सहित हमारे द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने और आगे के कदमों के बारे में बात की। इसके अलावा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हमारे सहयोग को बढ़ाने पर भी चर्चा की। जल्द ही क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में इसे जारी रखने की उम्मीद है।' ब्लिंकन से भी मिले जयशंकर इससे पहले, विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की। मुलाकात के बाद विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'हमारा द्विपक्षीय एजेंडा लगातार आगे बढ़ रहा है। हमारी मुलाकात में क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत बातचीत हुई। कल होने वाली क्वाड बैठक में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।' गौरतलब है, विदेश मंत्री एस जयशंकर 28-30 जुलाई तक जापान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्रियों के साथ क्वाड बैठक में हिस्सा लेंगे। नवंबर 2017 में, भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया हिंद प्रशांत में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को किसी भी प्रभाव से मुक्त रखने के लिए क्वाड की स्थापना की थी। दक्षिण चीन सागर प्रशांत और हिंद महासागर के बीच जंक्शन पर स्थित है। चीन, दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्से पर अपना दावा करता है, जबकि फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान ने समुद्री क्षेत्र पर जवाबी दावे किए हैं।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Australian Counterpart Penny Wong Bilateral Ties Indo-Pacific S Jaishankar Penny Wong World News In Hindi World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Jaishankar Qatar Visit: एक दिवसीय यात्रा पर कतर पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, प्रधानमंत्री मोहम्मद अल थानी से की मुलाकातJaishankar Qatar Visit: एक दिवसीय यात्रा पर कतर पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर, प्रधानमंत्री मोहम्मद अल थानी से की मुलाकातविदेश मंत्री एस जयशंकर एक दिवसीय यात्रा पर कतर पहुंचे. राजधानी दोहा में उन्होंने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद अल थानी से मुलाकात की.
Read more »

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के PM से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चाविदेश मंत्री जयशंकर ने कतर के PM से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चाविदेश मंत्री एस जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान बिन जसीम अल थानी से मुलाकात की. अपनी एक पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि गाजा की स्थिति पर उनके दृष्टिकोण की सराहना करता हूं.
Read more »

Jaishankar In Qatar: दोहा में विदेश मंत्री जयशंकर और PM अल थानी की मुलाकात; द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बातचीतJaishankar In Qatar: दोहा में विदेश मंत्री जयशंकर और PM अल थानी की मुलाकात; द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बातचीतJaishankar In Qatar: विदेश मंत्री जयशंकर और पीएम अल थानी की द्विपक्षीय बैठक; द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बातचीत
Read more »

बांग्लादेश में भारतीयों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किये हुए है विदेश मंत्रालय: विदेश मंत्री जयशंकरबांग्लादेश में भारतीयों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किये हुए है विदेश मंत्रालय: विदेश मंत्री जयशंकरविदेश मंत्री जयशंकर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि विदेश मंत्रालय का ध्यान भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने है.
Read more »

आसियान के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत बनाने की उम्मीद: विदेश मंत्री एस जयशंकरआसियान के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत बनाने की उम्मीद: विदेश मंत्री एस जयशंकर
Read more »

टोक्यो में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, सुरक्षा और शिक्षा संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चाटोक्यो में ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री से मिले एस जयशंकर, सुरक्षा और शिक्षा संबंधों को मजबूत करने पर हुई चर्चाQuad Foreign Ministers Meeting विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने सुरक्षा व्यापार और शिक्षा सहित द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बात की। साथ ही हिंद-प्रशांत क्षेत्र में व्यावहारिक सहयोग को और मजबूत करने पर भी चर्चा...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:45:07