Today News: पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में रेल हादसे की जांच आरंभ होगी, सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर होगी सुनवाई.
Today News: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में हीवेव का कहर जारी है. आज सुबह के वक्त कई इलाकों में तेज हवा के झोके महसूस किए गए. इस बीच पीए मोदी आज बिहार के नालंदा जाने की संभावना बनी हुई है. पीएम मोदी वाराणसी से सीधे नालंदा जाएंगे.
यहां र नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उदघाटन करने वाले है. आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन है. इसके लिए कांग्रेस मुख्यालय पर खास आयोजन रखा गया है. 54 वर्षीय राहुल गांधी इस कार्यक्रम शामिल होंगे. बीते दिनों पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में बड़ा रेल हादस हुआ. यहां पर कंचनजंगा एक्सप्रेस को एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी. इसमें करीब आठ लोगों की मौत हो गई. इस हादसे की जांच पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य आयुक्त जनक कुमार गर्ग की ओर आरंभ होगी. आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नियमित जमानत याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होने वाली है. आइए जानते हैं आज की पांच बड़ी खबरें. महाराष्ट्र में शिवसेना के दोनों गुट आज अपना स्थापना दिवस मनाएंगे. यह 58वां स्थापना दिवस है. इस अवसर पर दो कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. शिवसेना का इस वर्ष का स्थापना दिवस समारोह इसलिए अहम है कि दोनों गुटों यानि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सेना और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के शक्ति प्रदर्शन की उम्मीद है. वहीं आपको बता दें कि इस वर्ष महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने हैं. तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में आज जमकर बारिश हुई. देश के कई हिस्सों में बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले कुछ दिनों में देश के अन्य हिस्सों में मानसून ने प्रवेश किया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरिया में पहुंच चुके हैं. पुतिन 24 वर्ष में पहली बार उत्तर कोरिया के दौरे पर निकले हैं. इस बीच वे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन से मिलेंगे. इससे पहले वे पिछले साल सितंबर माह में किम जोंग से मुलाकात कर चुके हैं. मुंबई के बीएमसी मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये धमकी उसे ईमेल से प्राप्त हुई है. हालांकि पुलिस को बीएमसी मुख्यालय की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिल पाया है. मामले ही जांच चल रही है. पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का बुधवार को उद्घाटन होने की संभावना है. इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ और 17 देशों के राजदूतों भी होंगे.
Aaj Ki Mukhya Khabar Breaking News Today Latest News International Big Breaking Newsnation न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह आज, जानें कौन-कौन होगा शामिलनरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह आज, जानें कौन-कौन होगा शामिल
Read more »
PM मोदी का 2 दिनों का UP और बिहार दौरा, काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के बाद करेंगे नालंदा यूनिवर्सिटी कैंपस का उद्घाटनप्रधानमंत्री मंगलवार 18 जून को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे. चुनाव जीतने के बाद पहली बार वो अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं.
Read more »
लोकसभा चुनाव के बाद PM मोदी का बिहार दौरा, नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का करेंगे उद्घाटन, कर सकते हैं बड़ी सौगात का ऐलानPM Bihar Visit Program: लोकसभा चुनाव के बाद तीसरी बार पीएम बने नरेंद्र मोदी पहली बार बिहार आ रहे हैं। नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का वे उद्घाटन करेंगे। इस दौरान जनसभा भी होगी। उम्मीद की जा रही है कि पीएम बिहार के लिए किसी बड़ी सौगात की घोषणा करें। कार्यक्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद...
Read more »
Narendra Modi : कल गया आएंगे देश के प्रधानमंत्री, नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का करेंगे उद्घाटनPM Narendra Modi : पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। साथ ही एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती है। शहर के विभिन्न होटलों और होटल में ठहरने वाले लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है।
Read more »
Narendra Modi : आज गया आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का करेंगे उद्घाटनPM Narendra Modi : पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। साथ ही एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती है। शहर के विभिन्न होटलों और होटल में ठहरने वाले लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है।
Read more »
PM Modi Bihar Visit: नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का आज उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, प्राचीन शिक्षा की दिखेगी झलकप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार का दौरा करेंगे जहां वह राजगीर में प्राचीन विश्वविद्यालय के खंडहरों के करीब स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों के अनुसार इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर और 17 भागीदार देशों के राजदूत भी शामिल होंगे। नए परिसर में निर्माण कार्य 2017 में ही शुरू हुआ था। इसको लेकर कई...
Read more »
