प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार का दौरा करेंगे जहां वह राजगीर में प्राचीन विश्वविद्यालय के खंडहरों के करीब स्थित नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे। अधिकारियों के अनुसार इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर और 17 भागीदार देशों के राजदूत भी शामिल होंगे। नए परिसर में निर्माण कार्य 2017 में ही शुरू हुआ था। इसको लेकर कई...
जयप्रकाश रंजन, जागरण, मैक्लोडगंज। भारत की बौद्ध कूटनीति अब ज्यादा धारदार होगी। पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार के राजगीर में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के पास ही नालंदी विश्वविद्यालय के नये कैंपस का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस विश्वविद्यालय के जरिए बौद्ध धर्म मानने वाले प्रमुख देशों जैसे श्रीलंका, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, विएतनाम, लाओस, कंबोडिया में भारत के प्रति वैसा ही सद्भाव बनाने की कोशिश होगी जैसा कि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के काल में था। पर चीन ने बेहद कड़ी प्रतिक्रिया जताई दूसरी तरफ, भारत की तिब्बत नीति भी नई करवट लेती दिख रही है। अभी तक का अमेरिकी सांसदों का सबसे बड़ा दल 19 जून को ही 14वें दलाई लामा से मुलाकात करने जा रहा है। 18 जनवरी को अमेरिकी संसद में विदेशी मामलों के समिति के अध्यक्ष माइकल मैकोल की अगुवाई में आए दल की इस यात्रा पर चीन ने बेहद कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। जानकारों का कहना है कि बौद्ध धर्म मानने वाले अधिकांश देशों के रिश्ते चीन के साथ बहुत मधुर नहीं है और इनके साथ संबंधों की अहमियत भारत के हितों के लिए पहले से ज्यादा बढ़ गई है। नये नालंदा विश्वविद्यालय को 21वीं सदी वाला स्थान दिलाना है भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि भारत सरकार की कोशिश नये नालंदा विश्वविद्यालय को 21वीं सदी में वहीं स्थान दिलाना है जो इसे पहले हासिल था। नया कैंपस सरकार के इस इरादे को दिखाता है कि वह इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के तौर पर स्थापित करना चाहती है। वर्ष 2010 में भारत सरकार ने कानून बना कर नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की थी लेकिन अभी तक यह अस्थाई कैंपस में चल रहा था। 17 देशों के राजदूतों के इसमें शामिल होने की संभावना बुधवार को होने वाले कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर और 17 देशों के राजदूतों के इसमें शामिल होने की संभावना है। ये वहीं देश हैं जिन्होंने इस विश्वविद्यालय की स्थापना व इसे चलाने में सहयोग देने के लिए किये गए समझौते के सदस्य हैं। इसमें बौद्ध धर्मावलंबियों वाले देशों के अलावा आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल जैसे देश भी हैं। चीन भी इसमें शामिल हैं। कभी अपने विशाल पुस्तकालय के लिए प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय के नये स्वरूप में निर्मित लाइब्रेरी में भी तीन लाख से ज्यादा पुस्तकें हैं। तिब्बत का मुद्दा गरम हो रहा है उधर, अंतरराष्ट्रीय फलक पर जिस तरह से तिब्बत का मुद्दा गरम हो रहा है, उसको लेकर भी भारत सतर्क है और अपनी भावी नीति पर काम कर रहा है। अमेरिकी सांसदों का भारत दौरे पर आया बड़ा दल बुधवार को सुबह दलाई लामा से मुलाकात करेगा। यह बैठक अमेरिकी संसद में तिब्बत रिजाल्व एक्ट के पारित होने के ठीक आठवें दिन होने जा रही है। भारतीय जमीन से यह अमेरिका की सीधे तौर पर चीन की तिब्बत पालिसी को खारिज करने के तौर पर देखा जा रहा है। दल के अगुवा मैकोल ने तिब्बत की निर्वासित सरकार के संसद में कहा कि, “मुझे यकीं है कि एक दिन यह संसद तिब्बत में स्थापित होगा।'' चीन ने उठाए सवाल चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी सांसदों की इस यात्रा को चीन के मामले में सीधा हस्तक्षेप बताया है। दलाई लामा को चीन ने पृथक आंदोलन चला रहे समूह का मुखिया करार दिया है। चीन यह भी कहा है कि, “अमेरिकी राष्ट्रपति को वहां के संसद में पारित टीआरए पर हस्ताक्षर नहीं करने चाहिए।'' भारत ने इस विधेयक पर अपनी कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं दी है। हालांकि, भारत एक-एक गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।.
जयप्रकाश रंजन, जागरण, मैक्लोडगंज। भारत की बौद्ध कूटनीति अब ज्यादा धारदार होगी। पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार के राजगीर में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के पास ही नालंदी विश्वविद्यालय के नये कैंपस का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस विश्वविद्यालय के जरिए बौद्ध धर्म मानने वाले प्रमुख देशों जैसे श्रीलंका, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, विएतनाम, लाओस, कंबोडिया में भारत के प्रति वैसा ही सद्भाव बनाने की कोशिश होगी जैसा कि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के काल में था। पर चीन ने बेहद कड़ी प्रतिक्रिया जताई दूसरी तरफ, भारत की तिब्बत नीति भी नई करवट लेती दिख रही है। अभी तक का अमेरिकी सांसदों का सबसे बड़ा दल 19 जून को ही 14वें दलाई लामा से मुलाकात करने जा रहा है। 18 जनवरी को अमेरिकी संसद में विदेशी मामलों के समिति के अध्यक्ष माइकल मैकोल की अगुवाई में आए दल की इस यात्रा पर चीन ने बेहद कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। जानकारों का कहना है कि बौद्ध धर्म मानने वाले अधिकांश देशों के रिश्ते चीन के साथ बहुत मधुर नहीं है और इनके साथ संबंधों की अहमियत भारत के हितों के लिए पहले से ज्यादा बढ़ गई है। नये नालंदा विश्वविद्यालय को 21वीं सदी वाला स्थान दिलाना है भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि भारत सरकार की कोशिश नये नालंदा विश्वविद्यालय को 21वीं सदी में वहीं स्थान दिलाना है जो इसे पहले हासिल था। नया कैंपस सरकार के इस इरादे को दिखाता है कि वह इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रमुख केंद्र के तौर पर स्थापित करना चाहती है। वर्ष 2010 में भारत सरकार ने कानून बना कर नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना की थी लेकिन अभी तक यह अस्थाई कैंपस में चल रहा था। 17 देशों के राजदूतों के इसमें शामिल होने की संभावना बुधवार को होने वाले कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस जयशंकर और 17 देशों के राजदूतों के इसमें शामिल होने की संभावना है। ये वहीं देश हैं जिन्होंने इस विश्वविद्यालय की स्थापना व इसे चलाने में सहयोग देने के लिए किये गए समझौते के सदस्य हैं। इसमें बौद्ध धर्मावलंबियों वाले देशों के अलावा आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, पुर्तगाल जैसे देश भी हैं। चीन भी इसमें शामिल हैं। कभी अपने विशाल पुस्तकालय के लिए प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय के नये स्वरूप में निर्मित लाइब्रेरी में भी तीन लाख से ज्यादा पुस्तकें हैं। तिब्बत का मुद्दा गरम हो रहा है उधर, अंतरराष्ट्रीय फलक पर जिस तरह से तिब्बत का मुद्दा गरम हो रहा है, उसको लेकर भी भारत सतर्क है और अपनी भावी नीति पर काम कर रहा है। अमेरिकी सांसदों का भारत दौरे पर आया बड़ा दल बुधवार को सुबह दलाई लामा से मुलाकात करेगा। यह बैठक अमेरिकी संसद में तिब्बत रिजाल्व एक्ट के पारित होने के ठीक आठवें दिन होने जा रही है। भारतीय जमीन से यह अमेरिका की सीधे तौर पर चीन की तिब्बत पालिसी को खारिज करने के तौर पर देखा जा रहा है। दल के अगुवा मैकोल ने तिब्बत की निर्वासित सरकार के संसद में कहा कि, “मुझे यकीं है कि एक दिन यह संसद तिब्बत में स्थापित होगा।'' चीन ने उठाए सवाल चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी सांसदों की इस यात्रा को चीन के मामले में सीधा हस्तक्षेप बताया है। दलाई लामा को चीन ने पृथक आंदोलन चला रहे समूह का मुखिया करार दिया है। चीन यह भी कहा है कि, “अमेरिकी राष्ट्रपति को वहां के संसद में पारित टीआरए पर हस्ताक्षर नहीं करने चाहिए।'' भारत ने इस विधेयक पर अपनी कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं दी है। हालांकि, भारत एक-एक गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।
PM Modi Bihar Visit PM Modi In Bihar Nalanda University Nalanda University In Bihar नालंदा विश्वविद्यालय पीएम मोदी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
PM Modi: कन्याकुमारी में पीएम मोदी के ध्यान का दूसरा दिन, भगवा कुर्ते-गमछे में दिखे प्रधानमंत्री, देखें VIDEOPM Modi: कन्याकुमारी में पीएम मोदी के ध्यान का दूसरा दिन, पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधान में दिखे प्रधानमंत्री PM Narendra Modi Kanyakumari Visit Update news in hindi Vivekananda Memorial Mandapam meditation
Read more »
PM Modi Bihar Visit: नतीजों के बाद इतनी जल्दी क्यों बिहार पहुंच रहे पीएम मोदी, कुछ बड़ा होने वाला है!PM Modi Bihar Visit: शपथ लेने के 10 दिन में बिहार पहुंच रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, क्या नीतीश का दबाव या फिर कुछ और...
Read more »
लोकसभा चुनाव के बाद PM मोदी का बिहार दौरा, नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का करेंगे उद्घाटन, कर सकते हैं बड़ी सौगात का ऐलानPM Bihar Visit Program: लोकसभा चुनाव के बाद तीसरी बार पीएम बने नरेंद्र मोदी पहली बार बिहार आ रहे हैं। नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का वे उद्घाटन करेंगे। इस दौरान जनसभा भी होगी। उम्मीद की जा रही है कि पीएम बिहार के लिए किसी बड़ी सौगात की घोषणा करें। कार्यक्रम में बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद...
Read more »
नालंदा विश्वविद्यालय इतिहास रचने के लिए तैयार, पीएम मोदी 19 जून को नेट जीरो कैंपस की देंगे सौगातप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जून को विश्व प्रसिद्ध प्राचीन शिक्षा केंद्र के नाम पर रखे गए नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर का उद्घाटन करने के लिए बिहार में होंगे। समारोह में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। पीएम मोदी नालंदा के खंडरों का भी दौरा करेंगे और राजगीर में नालंदा...
Read more »
Narendra Modi : कल गया आएंगे देश के प्रधानमंत्री, नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का करेंगे उद्घाटनPM Narendra Modi : पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। साथ ही एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती है। शहर के विभिन्न होटलों और होटल में ठहरने वाले लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है।
Read more »
Narendra Modi : आज गया आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, नालंदा विश्वविद्यालय के नवनिर्मित कैंपस का करेंगे उद्घाटनPM Narendra Modi : पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। साथ ही एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती है। शहर के विभिन्न होटलों और होटल में ठहरने वाले लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है।
Read more »
