PM Modi: कन्याकुमारी में पीएम मोदी के ध्यान का दूसरा दिन, पारंपरिक दक्षिण भारतीय परिधान में दिखे प्रधानमंत्री PM Narendra Modi Kanyakumari Visit Update news in hindi Vivekananda Memorial Mandapam meditation
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कन्याकुमारी दौरे पर हैं। वे एक जून की शाम तक विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यानमग्न रहेंगे। आज उनके ध्यान का दूसरा दिन है। पीएम मोदी के ध्यान का एक वीडियो सामने आया है, वीडियो में पीएम मोदी भगवा कुर्ता और गमछे में दिख रहे हैं। वे स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष बैठकर ध्यान कर रहे हैं। उनके हाथों में माला है और ओम की आवाज गूंज रही है। इस ध्यान मंडपम की खास बात यह है कि यह वही स्थान है, जहां स्वामी विवेकानंद ने देश भ्रमण के बाद तीन दिनों तक ध्यान किया था। यहीं उन्होंने विकसित भारत का सपना देखा था। ऐसी मान्यता है कि इस स्थान पर देवी पार्वती ने एक पैर पर खड़े होकर साधना की थी। #WATCH | Kanniyakumari, Tamil Nadu | PM Narendra Modi meditates at the Vivekananda Rock Memorial, where Swami Vivekananda did meditation.
He will meditate here till 1st June pic.twitter.com/X4bvAdgZLs — ANI May 31, 2024 #WATCH | Tamil Nadu | PM Narendra Modi meditates at the Vivekananda Rock Memorial in Kanniyakumari, where Swami Vivekananda did meditation. He will meditate here till 1st June. pic.twitter.com/cnx4zpGv5z — ANI May 31, 2024 पीएम मोदी गुरुवार को कन्याकुमारी पहुंचे थे। प्रधानमंत्री धोती पहने दक्षिण भारत की पारंपरिक पोशाक में दिखे। उन्होंने ऑफ-व्हाइट रंग का शॉल ओढ़ रखा था। कन्याकुमारी पहुंचने के बाद भगवती अम्मन मंदिर में प्रार्थना और पूजा-अर्चना की। बता दें, आम चुनाव का प्रचार थमने के बाद पीएम मोदी हर बार आध्यात्मिक यात्रा पर जाते हैं और 2019 के चुनाव प्रचार के बाद वे केदारनाथ गए थे और साल 2014 में वे शिवाजी महाराज से संबंधित प्रतापगढ़ गए थे। यहीं उन्हें भारत माता के हुए थे दर्शन भारत दर्शन के दौरान विवेकानंद ने आम लोगों की तकलीफ, दर्द, गरीबी, आत्म सम्मान और शिक्षा की कमी को नजदीक से जाना था। समुद्र तट से करीब 500 मीटर दूर स्थित चट्टान पर विवेकानंद 24 दिसंबर 1892 को तैर कर पहुंचे थे। 25 से 27 दिसंबर तक उन्होंने इसी चट्टान पर ध्यान किया था। उन्होंने यहां भारत के भविष्य के लिए विकसित भारत का सपना देखा था। यह वही जगह है, जहां उन्हें भारत माता के दर्शन हुए थे। इसी स्थान पर उन्होंने अपना बाकी जीवन लोगों को समर्पित करने का सपना देखा था। विवेकानंद शिला पर विवेकानंद स्मारक बनाने के लिए भी लंबा संघर्ष चला है। इसमें एकनाथ रानाडे ने बड़ी भूमिका निभाई थी। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने की 183 रैलियां और रोड शो पीएम मोदी ने गुरुवार को पंजाब के होशियारपुर में रैली के साथ अपने चुनाव प्रचार का समापन किया। अब सातवें और आखिरी चरण के लिए 1 जून को मतदान होगा। भाजपा को एक बार फिर सत्ता में लाने के लिए पीएम मोदी ने धुआंधार प्रचार किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 16 मार्च को कन्याकुमारी से ही अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की थी। बीते 75 दिनों में प्रधानमंत्री ने 183 चुनावी कार्यक्रमों में शिरकत की। इनमें चुनावी रैलियां-रोड शो शामिल हैं। इनके अलावा पीएम मोदी ने विभिन्न मीडिया संस्थानों को 80 के करीब इंटरव्यू भी दिए, जिनमें सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर चर्चा की। साथ ही विपक्षी पार्टियों को विभिन्न मुद्दों जैसे धर्म के आधार पर आरक्षण, सीएए, अयोध्या के राम मंदिर और अनुच्छेद 370 के मुद्दों पर घेरा। कई मायनों में खास है कन्याकुमारी कन्याकुमारी कई मायनों में भारत के लिए खास है। यहीं पर भारत की पूर्वी और पश्चिमी तटीय रेख मिलती है। कन्याकुमारी में ही अरब सागर, हिंद महासागर और बंगाल की खाड़ी का मिलन होता है। कन्याकुमारी जाकर एक तरह से पीएम मोदी ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया है। राष्ट्रीय एकता का संकेत दे रहे हैं इस भौगोलिक इलाके का एक महत्व यह भी है कि कन्याकुमारी का यह स्थान भारत का सबसे दक्षिणी छोर है। इसके अलावा इसी स्थान पर भारत की पूर्वी और पश्चिमी तट की रेखाएं मिलती हैं। यह हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का मिलन बिंदु भी है। जानकारों की राय में कन्याकुमारी जाकर पीएम मोदी राष्ट्रीय एकता का संकेत दे रहे हैं।
Pm Narendra Modi Kanyakumari Narendra Modi Kanyakumari Visit Vivekananda Memorial Mandapam India News In Hindi Latest India News Updates कन्याकुमारी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पटना साहिब गुरुद्वारे में सिख पगड़ी पहने लोगों को लंगर खिलाते दिखे PM Modi, सामने आया वीडियोPM Modi Serves Langar in Gurudwara: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर हैं. ऐसे में पीएम मोदी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
PM Modi at Patna Sahib: PM मोदी ने गुरुद्वारा पटना साहिब में परोसा लंगरPM Modi at Patna Sahib: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पटना में गुरुद्वारा पटना साहिब में Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
पीएम मोदी के 'ध्यान' पर बवाल, कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, सिंघवी बोले- 1 जून के बाद जो मर्जी करेंLok sabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कन्याकुमारी में एकांतवास में तीन दिनों तक ध्यान लगाने से एक दिन पहले कांग्रेस ने बुधवार को चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है.
Read more »
Elections: पंजाब में पीएम मोदी और जेपी नड्डा भरेंगे हुंकार, ध्यान करने आज ही कन्याकुमारी जाएंगे प्रधानमंत्रीPolitical Rallies Updates BJP Congress PM Modi Amit Shah And Other Big Leaders Elections: पंजाब में पीएम मोदी और जेपी नड्डा भरेंगे हुंकार, ध्यान करने आज ही कन्याकुमारी जाएंगे प्रधानमंत्री
Read more »
पीएम मोदी की साधना के प्रसारण को रोकेगा विपक्ष?PM Modi Meditation Update: आज PM कन्याकुमारी में मौन साधना शुरू करने वाले हैं. उसके प्रसारण का Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
पीएम मोदी की ध्यान साधना को लेकर जमकर विरोधPM Modi Kanniyakumari Meditation: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कन्याकुमारी में पीएम मोदी 45 घंटों की Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
