Today News: 40 भारतीयों की हादसे में मौत को लेकर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह आज कुवैत रवाना होंगे. वहीं पीएम इटली जी7 सम्मेलन में भाग लेने जाएंगे.
भीषण गर्मी का दौर जारी है. पूरे उत्तर भारत में मानूसन आने में देरी संभावना बनी हुई है. दिल्ली-एनसीआर में भी प्रचंड गर्मी पड़ रही है. इस बीच गाजियाबाद के लोनी में एक तीन मंजिला इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है.
इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई. इस तरह कुवैत के दक्षिण मंगाफ जिले में स्थित एक छह मंजिला इमारत में बुधवार को आग लगने से 51 लोगों की मौत हो गई है. इसमें 40 से अधिक भारतीयों ने अपनी जान गंवाई है. वहीं खेल की खबरों में जाएं तो टी-20 विश्व कप में आज बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच रात को आठ बजे मुकाबला देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं आज की पांच बड़ी खबरें. 1. ओडिशा मोहन चरण माझी ने बुधवार को सीएम पद की शपथ ली. वे आज जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां भक्तों के लिए चारों द्वारों को खोल दिया गया. पुरी के सांसद संबित पात्रा, बालासोर के सांसद प्रताप चंद्र सारंगी और पार्टी के अन्य मंत्री यहां पर मौजूद रहे. ओडिशा के मंत्री सूर्यबंशी सूरज का कहना है कि चुनाव के वक्त हमने ये वादा किया था कि हम सभी 4 द्वार दोबारा से खोलेंगे. आज हमने यह काम कर दिखाया है. 2. कुवैत में छह मंजिला इमारत में आग लगने से अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें 40 से ज्यादा भारतीयों ने अपनी जान गंवाई है. आज विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत पहुंचे. उन्होंने कहा कि कुवैत में हुई घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. पीएम सहित सभी ने शोक व्यक्त किया है. वे वहां जा रहे हैं और हालात का जायता लेंगे. हमारे दूतावास के लोग यहां पर पहले से यहां पर रहने वाले हैं. घायलों की देखभाल हो रही है. शवों की पहचान को लेकर डीएनए परीक्षण हो रहा है. शवों को भारत लाने में समय लग सकता है. 3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इटली के दौरे पर होंगे. तीसरे कार्यकाल में पहली बार वे किसी विदेश यात्रा के लिए निकलने वाले हैं. वे जी7 सम्मेलन में भाग लेंगे. 4. ग्रुप ऑफ सेवन शिखर सम्मेलन में US और यूक्रेन के बीच सुरक्षा आज समझौता होगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की इस दौरान मिलेंगे. इस दौरान दोनों के बीच एक द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर होगा.
Aaj Ki Mukhya Khabar न्यूज़ नेशन News Nation News Nation Live Tv News Nation Live News Nation Videos
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चुनाव: आज बंगाल और झारखंड साधेंगे PM मोदी; यूपी-बिहार और हरियाणा की कमान शाह और नड्डा के हाथ; ओडिशा में राजनाथचुनाव: आज बंगाल और झारखंड साधेंगे PM मोदी; यूपी-बिहार और हरियाणा की कमान शाह और नड्डा के हाथ; ओडिशा में राजनाथ
Read more »
Polls: '10 जून को ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन सरकार', ढेंकनाल में PM मोदी का दावा; भ्रष्टाचार पर बीजद को घेरापांचवें चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा के पुरी में हुंकार भरी। उन्होंने पुरी में भाजपा उम्मीदवार संवित पात्रा के समर्थन में रैली भी की।
Read more »
मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: राजकोट के गेम जोन में आग, 12 बच्चों समेत 28 की मौत; फेज-6 में 59% वोटिंग; हार्दिक पंड...नमस्कार, लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर...
Read more »
मुस्लिम आरक्षण के विरोध में खुलकर आए PM मोदी, अब योगी आदित्यनाथ पर सबकी नजर? राहुल-तेजस्वी के सवालों का भी देंगे जवाबउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार के दौरे पर हैं।
Read more »
Rajasthan News: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब की विशेष कमेटी ने किया दिल्ली कॉन्स्टीट्यूशन क्लब का दौराRajasthan News: जयपुर में नई दिल्ली तर्ज पर बने कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के संचालन को लेकर राजस्थान कॉन्स्टीट्यूशन क्लब की विशेष कमेटी आज दिल्ली दौरे पर रही.
Read more »
आज ही मोदी कैबिनेट के मंत्रियों के नाम हो सकते हैं तयनई सरकार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है आज ही मोदी कैबिनेट के मंत्रियों के नाम तय हो सकते हैं। आज Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
