Polls: '10 जून को ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन सरकार', ढेंकनाल में PM मोदी का दावा; भ्रष्टाचार पर बीजद को घेरा

Pm Modi In Odisha News

Polls: '10 जून को ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन सरकार', ढेंकनाल में PM मोदी का दावा; भ्रष्टाचार पर बीजद को घेरा
Pm Modi RallyLok Sabha PollsLok Sabha Election 2024
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 107 sec. here
  • 12 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 77%
  • Publisher: 51%

पांचवें चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा के पुरी में हुंकार भरी। उन्होंने पुरी में भाजपा उम्मीदवार संवित पात्रा के समर्थन में रैली भी की।

पांचवें चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ओडिशा के पुरी में हुंकार भरी। उन्होंने पुरी में भाजपा उम्मीदवार संवित पात्रा के समर्थन में रोड-शो किया। यहां रोड शो करने के बाद पीएम मोदी ने ढेंकनाल में रैली की। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी बीजू जनता दल पर जमकर निशाना साधा। #WATCH | Prime Minister Narendra Modi conducts a roadshow in Puri, Odisha in support of BJP candidate from the Parliamentary constituency, Sambit Patra .

#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/kcLTOoCey8 — ANI May 20, 2024 पीएम मोदी ने कहा कि बीजद सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचारियों के कब्जे में है। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय पर कब्जा करके बैठ चुके हैं। उन्होंने बीजद पर ओडिशा की संपत्ति और संस्कृति को नष्ट करने का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीजद की सरकार में जगन्नाथ मंदिर भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि 10 जून को भाजपा की डबल इंजन सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "बीजद सरकार में जगन्नाथ जी का मंदिर भी सुरक्षित नहीं बचा है। पिछले छह साल से श्री रत्न भंडार की चाबी का भी अता-पता नहीं है। इसके पीछे का बहुत बड़ा राज बीजद सरकार और मुख्यमंत्री के करीबी लोग छिपा रहे हैं। पूरा ओडिशा जानना चाहता है कि जो जांच हुई थी, उसकी रिपोर्ट में ऐसा क्या है कि बीजद ने वो रिपोर्ट ही दबा दी?" पीएम मोदी ने आगे कहा, "आप यहां भाजपा की सरकार बनाइए, भाजपा ओडिशा के बेटे या बेटी को ही यहां का मुख्यमंत्री बनाएगी। 10 जून को ओडिशा में भाजपा की डबल इंजन सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। क्योंकि, इस बीजद सरकार का जाना तय है।" बीजद पर ओडिशा की संस्कृति नष्ट करने का आरोप रैली में पीएम मोदी ने बीजद सरकार को घेरा। उन्होंने राज्य सरकार पर ओडिशा की संस्कृति को नष्ट करने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री ने कहा, "बीजद के राज में न तो ओडिशा की संपदा सुरक्षित है और न ही ओडिशा की सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित है। ये तो पद्म सम्मान से पुरस्कृत अंतर्यामी मिश्रा जी की धरती है, जिन्होंने जगन्नाथ संस्कृति को लेकर इतना काम किया है।" बीजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "मैं गुजरात से आया हूं, मैं सोमनाथ की धरती से जगन्नाथ की धरती को प्रणाम करने आया हूं। लेकिन, मैं ओडिशा में जब गरीबी देखता हूं, तो मेरे दिल में दर्द होता है कि इतना समृद्ध प्रदेश, इतनी महान विरासत वाले मेरे ओडिशा को किसने तबाह और बर्बाद कर दिया। इसकी वजह है बीजद सरकार, जो पूरी तरह भ्रष्टाचारियों के कब्जे में है। मुठ्ठी भर भ्रष्टाचारी मुख्यमंत्री आवास और कार्यालय पर कब्जा करके बैठ गए हैं। बीजद के छोटे-छोटे नेता भी करोड़ों के मालिक बन गए हैं।" रैली में पीएम मोदी ने सभी लोगों विशेषकर पहली बार मतदान करने वालों से वोट डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में माताओं-बहनों और हमारे नौजवानों का अलग ही उत्साह दिख रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Pm Modi Rally Lok Sabha Polls Lok Sabha Election 2024 Pm Modi Pm Modi In Puri Election Campaign Sambit Patra India News In Hindi Latest India News Updates

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

लोकसभा चुनाव: 'कांग्रेस आतंकियों के मरने पर आंसू बहाती है, उन्होंने जनता का भरोसा खोया', सरगुजा में बोले पीएमलोकसभा चुनाव: 'कांग्रेस आतंकियों के मरने पर आंसू बहाती है, उन्होंने जनता का भरोसा खोया', सरगुजा में बोले पीएमसरगुजा में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद महारैली में पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार और नक्सली हिंसा दोनों को काबू किया है।
Read more »

प्रधानमंत्री मोदी तीसरे चरण के बाद 400 सीट के आंकड़े की ओर बढ़ेंगे : अमित शाहप्रधानमंत्री मोदी तीसरे चरण के बाद 400 सीट के आंकड़े की ओर बढ़ेंगे : अमित शाहशाह ने यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की एक रैली को संबोधित करते हुए आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पर राज्य में भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.
Read more »

'ओडिशा में बीजेडी अस्त है, कांग्रेस पस्त', ब्रह्मपुर की रैली में गरजे PM मोदी'ओडिशा में बीजेडी अस्त है, कांग्रेस पस्त', ब्रह्मपुर की रैली में गरजे PM मोदी'ओडिशा में बीजेडी अस्त है, कांग्रेस पस्त', ब्रह्मपुर की रैली में बोले PM मोदी
Read more »

Odisha: 'चार जून बीजद की एक्सपायरी डेट', गंजम में गरजे पीएम मोदी; 10 जून को ओडिशा में BJP सरकार बनाने का दावाOdisha: 'चार जून बीजद की एक्सपायरी डेट', गंजम में गरजे पीएम मोदी; 10 जून को ओडिशा में BJP सरकार बनाने का दावाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वो करके दिखाती है। यहां सरकार बनने के बाद हम पूरी शक्ति से संकल्प पत्र में की गई घोषणाओं पर अमल करेंगे।
Read more »

'टीएमसी ने बंगाल को घोटाले का गढ़ बना दिया', बैरकपुर की में ममता सरकार पर बरसे PM मोदी'टीएमसी ने बंगाल को घोटाले का गढ़ बना दिया', बैरकपुर की में ममता सरकार पर बरसे PM मोदी'टीएमसी ने बंगाल को घोटाले का गढ़ बना दिया', बैरकपुर की रैली में ममता सरकार पर बरसे PM मोदी
Read more »

केजरीवाल बीजेपी मुख्यालय की ओर मार्च से पहले बोले- 'आम आदमी पार्टी को ख़त्म करना चाहते हैं मोदी जी'केजरीवाल बीजेपी मुख्यालय की ओर मार्च से पहले बोले- 'आम आदमी पार्टी को ख़त्म करना चाहते हैं मोदी जी'मार्च निकालने से पहले उन्होंने आम आदमी पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और दावा किया कि केंद्र की मोदी सरकार आम आदमी पार्टी को एक ख़तरे की तरह देखती है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:23:51