The Diplomat Day 2: दूसरे दिन धीमी रही ‘द डिप्लोमैट’ की रफ्तार, जॉन अब्राहम की फिल्म ने की कितनी कमाई

Actor John Abraham News

The Diplomat Day 2: दूसरे दिन धीमी रही ‘द डिप्लोमैट’ की रफ्तार, जॉन अब्राहम की फिल्म ने की कितनी कमाई
Film The DiplomatDay 2 Box Office CollectionBollywood
  • 📰 Amar Ujala
  • ⏱ Reading Time:
  • 74 sec. here
  • 8 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 50%
  • Publisher: 51%

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ लीक से हटकर फिल्म है। फिल्म में अभिनेता ने राजनयिक जेपी सिंह की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी एक भारतीय महिला को पाकिस्तान से बाहर निकालने और

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ लीक से हटकर फिल्म है। फिल्म में अभिनेता ने राजनयिक जेपी सिंह की भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी एक भारतीय महिला को पाकिस्तान से बाहर निकालने और बचाने की है। जानिए, दूसरे दिन जॉन अब्राहम की इस थ्रिलर, ड्रामा फिल्म को दर्शक मिले या नहीं। फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है? दूसरे दिन की कमाई जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 3.

44 करोड़ रुपये कमाए है। यह फिल्म के प्राप्त शुरुआती आंकड़े हैं। वीकएंड का फायदा शायद इस फिल्म को मिला है। शनिवार के बाद रविवार की छुट्टी के कारण जॉन अब्राहम की फिल्म के कलेक्शन में इजाफा हो सकता है। फिर भी इस फिल्म की कमाई की रफ्तार काफी कम है। फिल्म का कुल कलेक्शन फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ की कुल कमाई की बात की जाए तो अब तक इसने 7.44 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। पहले दिन इस फिल्म ने 4 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था। जबकि जॉन की पिछली फिल्म ‘वेदा’ की बात करें तो इसने पहले दिन 6.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह जॉन की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ उनकी ही पुरानी फिल्मों का मुकाबला कमाई के मामले में नहीं कर पा रही है। ये खबर भी पढ़ें: John Abraham Movies: 'वेदा' से लेकर 'सत्यमेव जयते 2' तक, कैसा रहा जॉन की पिछली पांच फिल्मों का हाल? फिल्म में नजर आए ये कलाकार ‘द डिप्लोमैट’ में जॉन अब्राहम के अलावा सादिया खातिब, कुमुद मिश्रा, शारीब हाश्मी, रेवती जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म में सभी के किरदार काफी दमदार नजर आते हैं। सादिया ने फिल्म में उस्मा का किरदार निभाया है, जिसे जॉन का किरदार बचाने की काेशिश करता है। ये खबर भी पढ़ें: The Diplomat Movie Review: शिवम और जॉन की जोड़ी ने जमाया रंग, ‘मद्रास कैफे’ के बाद फिर अव्वल नंबर रहे अब्राहम ‘छावा’ से ‘द डिप्लोमैट’ का मुकाबला जॉन अब्राहम की फिल्म का मुकाबला थिएटर में विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ से भी है। फिल्म ‘छावा’ को बॉक्स ऑफिस पर 30वां दिन है। यह फिल्म 600 करोड़ रुपये कमाने की तरफ आगे बढ़ रही है। फिल्म को अभी भी दर्शक पसंद कर रहे हैं। ऐसे में जॉन की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ के लिए कमाई करना काफी मुश्किल काम है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Amar Ujala /  🏆 12. in İN

Film The Diplomat Day 2 Box Office Collection Bollywood जॉन अब्राहम फिल्म द डिप्लौमेट

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

द डिप्लोमैट ट्रेलर रिलीज: जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म का हुआ परिचयद डिप्लोमैट ट्रेलर रिलीज: जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म का हुआ परिचयजॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में जॉन अब्राहम भारतीय राजनयिक जे.पी. सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और 2017 में भारत की बेटी को घर वापस लाने में जेपी सिंह के सपोर्ट को दिखाया गया है। फिल्म 7 मार्च को रिलीज होगी।
Read more »

छावा बॉक्स ऑफिस पर धमाल, तीन दिन में कमाई 150 करोड़ पारछावा बॉक्स ऑफिस पर धमाल, तीन दिन में कमाई 150 करोड़ पारविक्की कौशल की फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर सफलता की झलक दिखा रही है। फिल्म ने पहले ही तीन दिन में 150 करोड़ रुपये से अधिक कमाई की है।
Read more »

The Diplomat Day 1 Box Office: जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन इतने कमाएThe Diplomat Day 1 Box Office: जॉन अब्राहम की ‘द डिप्लोमैट’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन इतने कमाएआज शुक्रवार को होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया है। रंगों के इस त्योहार के अवसर पर आज अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म &39;द डिप्लोमैट&39; ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है। यह फिल्म
Read more »

The Diplomat Box Office Day 1: होली रंग में खो गई जॉन अब्राहम की फिल्म, पहले दिन हुई इतने करोड़ की कमाईThe Diplomat Box Office Day 1: होली रंग में खो गई जॉन अब्राहम की फिल्म, पहले दिन हुई इतने करोड़ की कमाईजॉन अब्राहम John Abraham की मूवी द डिप्लोमैट The Diplomat सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अभिनेता नने इंडियन डिप्लोमैट जे.
Read more »

जॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' ने की पहले दिन इतने करोड़ की कमाई, जाने कैसी हुई बॉक्स-ऑफिस पर शुरुआतजॉन अब्राहम की फिल्म 'द डिप्लोमैट' ने की पहले दिन इतने करोड़ की कमाई, जाने कैसी हुई बॉक्स-ऑफिस पर शुरुआतमनोरंजन | बॉलीवुड John Abraham starrer The Diplomat mints 4 crore on the first day of its release on the occasion of holi द डिप्लोमैट' ने की पहले दिन इतने करोड़ की कमाई
Read more »

The Diplomat Collection Day 2: जॉन अब्राहम की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार! दूसरे दिन छापे इतने करोड़The Diplomat Collection Day 2: जॉन अब्राहम की फिल्म ने पकड़ी रफ्तार! दूसरे दिन छापे इतने करोड़जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म द डिप्लोमैट सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ओपनिंग डे पर फिल्म ज्यादा बड़ा धमाल मचाने में सफल नहीं हुई। इस बीच एक्टर की फिल्म के दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा The Diplomat Collection Day 2 सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि जॉन की फिल्म छावा का सामना कर पाई या...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:10:19