Elon Musk postpones India trip प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद एलन मस्क भारतीय बाजार में प्रवेश करने के लिए कई योजनाओं की घोषणा करने वाले थे। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक अभी ये सामने नहीं आया है कि एलन मस्क ने अपनी यात्रा स्थगित क्यों की है। टेस्ला और पीएम मोदी का अभी कोई बयान सामने नहीं आया...
एजेंसी, नई दिल्ली। Elon Musk postpones India trip टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भारत की अपनी नियोजित यात्रा स्थगित कर दी है। मस्क का आने वाले सोमवार को पीएम मोदी से मिलने का प्लान था। इस मुलाकात में मस्क कई बड़ी घोषणाएं भी करने वाले थे। प्रधानमंत्री मोदी से मिलने के बाद मस्क भारतीय बाजार में प्रवेश करने के लिए कई योजनाओं की घोषणा करने वाले थे। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक अभी ये सामने नहीं आया है कि मस्क ने अपनी यात्रा स्थगित क्यों की है। टेस्ला और पीएम मोदी का अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। मस्क ने खुद किया पोस्ट मस्क ने भारत न आने का कारण खुद पोस्ट कर बताया है। उन्होंने कहा कि टेस्ला के कुछ जरूरी काम के कारण मैं भारत नहीं आ पाउंगा, लेकिन इस वर्ष के अंत में यात्रा के लिए उत्सुक हूं। बता दें कि दो हफ्ते पहले ही मस्क ने खुद एक्स पर पोस्ट कर भारत आने का प्लान बताया था। मस्क ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात को लेकर उत्सुकता भी जाहिर की थी। इस मुलाकात के बाद मस्क भारतीय बाजार को लेकर कई बड़ी घोषणाएं भी करने वाले थे। Unfortunately, very heavy Tesla obligations require that the visit to India be delayed, but I do very much look forward to visiting later this year.
— Elon Musk April 20, 2024 भारतीय बाजार में उतरने की थी योजना मस्क के भारत दौरे के पीछे उनकी कंपनी टेस्ला के भारत में प्लांट लगाने की संभावना पर आधारित था। कई रिपोर्ट की मानें तो मस्क भारत में फैक्ट्री लगाने के लिए 3 अरब डॉलर तक का निवेश कर सकते थे।
Elon Musk Not Coming India Elon Musk India Visit PM Modi Elon Musk
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Tesla की भारत में एंट्री पर क्या बोले PM नरेंद्र मोदी, एलन मस्क के भारत आने पर कह गए बड़ी बातpm narendra modi on tesla entry, elon musk india visit: पीएम मोदी ने भारत में विदेशी पैसा लगाने वालों का स्वागत करने की बात कही। लेकिन भारतीयों को रोजगार पर जोर दिया।
Read more »
तमिलनाडु की 39 सीटें सीटों पर कल वोटिंग, मोदी की मेहनत बीजेपी के कितने काम आएगी?पीएम मोदी ने इस बार तमिलनाडु का सात बार दौरा किया है, उनकी तरफ से द्रविडियन राजनीति के बीच में सनातन और सांस्कृतिक मुद्दों को उठाने का काम किया गया है।
Read more »
Elon Musk: एलन मस्क का भारत दौरा टलने की खबरें, पीएम मोदी से मुलाकात की थी योजनारिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले की जानकारी रखने वाले तीन लोगों ने मस्क के दौरे के टलने की पुष्टि की है। हालांकि, इसके कारणों का खुलासा नहीं किया गया है।
Read more »
एलन मस्क का भारत दौरा टला: मस्क का 21 अप्रैल को भारत आने का था, PM मोदी से करनी थी मुलाकातस्पेसएक्स और टेस्ला के मालिक एलन मस्क की भारत टल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक यह पता नहीं चला है कि ऐसा क्यों हुआ है। हालांकि मामले से जुड़े लोगों के अनुसार मस्क को टेस्ला की पहली तिमाही के परफॉर्मेंस से जुड़े
Read more »
Elon Musk India Visit: क्या टल गया एलन मस्क का भारत दौरा, जानें क्या वजह आ रही सामनेElon Musk India Visit: टेस्ला के सीईओ और दिग्गज कारोबारी एलन मस्क के भारत दौरे पर बना सस्पेंस, जानें किन वजह से टलने की हो रही बात
Read more »
