सावन में मंदिरों में बेहद खास रौनक देखने को मिलती है और मंदिरों को बेहद शानदार तरीके से सजाया जाता है क्योंकि यह महीना शिव जी को प्रिय है। इस दौरान अधिक संख्या में भक्त अपने आराध्य के दर्शन करते हैं। यदि आप भी सावन में किसी मंदिर जाने की सोच रहे हैं तो यहां बताए गए प्रसिद्ध मंदिर अवश्य जाएं। आइए जानते हैं इन मंदिरों के बारे...
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Famous Temple: सावन के महीने का शिव भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस वर्ष सावन की शुरुआत 22 जुलाई से हो गई है, जिसका समापन 19 अगस्त को होगा। इस पूरे महीने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सुख-शांति की प्राप्ति के लिए सोमवार व्रत भी किया जाता है। अगर आप अपनी मुरादें पूरी करना चाहते हैं, तो सावन में इन मंदिरों के दर्शन जरूर करें। यह भी पढ़ें: क्या सच में कलयुग समापन के समय यागंती मंदिर में पत्थर के नंदी जीवित हो उठेंगे? 1.
द्वारकाधीश मंदिर, द्वारका गुजरात के द्वारका में द्वारकाधीश मंदिर स्थित है। यह मंदिर जगत के पालनहार भगवान विष्णु के 8वें अवतार भगवान श्री कृष्ण को समर्पित है। मान्यता है कि द्वापर युग में यहां कृष्ण जी का निवास स्थाल हरि गृह हुआ करता था। 2. रामनाथस्वामी मंदिर, रामेश्वरम रामनाथस्वामी मंदिर तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में स्थित है। यह बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है। मंदिर में भगवान राम, माता सीता और भगवान लक्ष्मण की मूर्ति विराजमान है। मंदिर में दो ज्योतिर्लिंगों की पूजा की जाती है। मान्यता है कि उपासना करने से जातक की सभी मुरादें पूरी होती हैं। 3. चेन्नाकेशव मंदिर, कर्नाटक चेन्नाकेशव मंदिर कर्नाटक के बेलूर में स्थित है। यह मंदिर 1000 वर्ष पुराना बताया जाता है। इसे राजा विष्णुवर्धन के द्वारा 1117 ई. में बनवाया गया। चेन्नाकेशव मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। 4. लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर देश के पुराने मंदिरों में लिंगराज मंदिर भी शामिल है। यह ओडिशा के भुवनेश्वर में है। लिंगराज मंदिर में आप कलिंग शैली की अद्भुत वास्तुकला देख सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि लिंगराज मंदिर की स्थापना राजवंश के राजाओं द्वारा की गई थी। 5. कैलाश मंदिर कैलाश मंदिर महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एलोरा की गुफाओं में स्थित है। यह दो मंजिला मंदिर पर्वत की ठोस चट्टान को काटकर बनाया गया है। मंदिर के अंदर और बाहर चारों ओर मूर्ति-अलंकरणों से भरा हुआ है। मंदिर को बनाने के लिए करीब 150 वर्ष का समय लगा था। 6. दुर्गा मंदिर, ऐहोल कर्नाटक के ऐहोल में दुर्गा मंदिर है। इस मंदिर में शैव, वैष्णव, शाक्त और वैदिक देवी-देवताओं के प्रतिमा हैं। मंदिर के ऊपरी सतह पर एक दुर्ग जैसी संरचना बनाई गई है। 7. बादामी गुफा मंदिर, कर्नाटक बादामी गुफा मंदिर कर्नाटक बागलकोट जिले में है। यह जैन गुफा मंदिर है। मंदिर वास्तुकला का शानदार उदाहरण है। मंदिर में नटराज के रूप में तांडव-नृत्य करने वाले शिव की प्रतिमा विराजमान है। 8. महाबोधि मंदिर महाबोधि मंदिर बोधगया में स्थित है। यह मंदिर बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक है। ऐसा बताया जाता है कि इसी जगह पर गौतम बुद्ध ने ज्ञान की प्राप्ति की थी। मंदिर गुप्त स्थापत्य शैली में बनाया गया है। 9. मुंडेश्वरी मंदिर, बिहार मुंडेश्वरी मंदिर पहाड़ी के शिखर पर स्थित है I मंदिर में देवी मुण्डेश्वरी की पत्थर से भव्य और प्राचीन मूर्ति विराजमान है। यहां माघ पंचमी से पूर्णिमा तक एक मेले का आयोजन होता है। इस दौरान भक्त मंदिर में दूर-दूर से आते हैं। यह भी पढ़ें: Sanwalia Seth Temple: भगवान श्रीकृष्ण को क्यों कहा जाता है सांवलिया सेठ? इस राज्य में है भव्य मंदिर अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।
India Top 10 Temple India Famous Templ Dwarkadhish Temple Ramanathaswamy Temple Chennakeshava Temple Lingaraj Temple Kailash Temple Durga Temple Badami Cave Temple Mahabodhi Temple Mundeshwari Temple द्वारकाधीश मंदिर रामनाथस्वामी मंदिर चेन्नाकेशव मंदिर लिंगराज मंदिर कैलाश मंदिर दुर्गा मंदिर बादामी गुफा मंदिर महाबोधि मंदिर मुंडेश्वरी मंदिर
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Mangala Gauri Vrat 2024: सावन में कब-कब है मंगला गौरी व्रत, बन रहे हैं बेहद दुर्लभ संयोगsawan mangala gauri vrat 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के महीने में मंगला गौरी व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं का भी निवारण होता है.
Read more »
ऋषिकेश के इन 5 शिव मंदिरों के सावन में करें दर्शन, होगी हर मनोकामना पूरीदेवभूमि के ऋषिकेश को पावन जगहों में एक माना जाता है. सावन में ये जगह शिव भक्तों के लिए और भी खास हो जाती है.
Read more »
Sawan 2024: कांवड़ लेकर चले Pappu Yadav, शिव मंदिर में किया जलाभिषेकSawan 2024: बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी सावन के महीने में शिव Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Sawan 2024: कांवड़ लेकर चले Pappu Yadav, शिव मंदिर में किया जलाभिषेकSawan 2024: बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी सावन के महीने में शिव Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Sawan 2024: सावन महीने में रोजाना पूजा के समय करें इस मंगलकारी स्तोत्र का पाठ, पूरी होगी मनचाही मुरादधार्मिक मत है कि सावन सोमवार व्रत करने से विवाहित स्त्रियों को अखंड सुहाग का वरदान प्राप्त होता है। वहीं अविवाहित जातकों की शीघ्र शादी के योग बनते हैं। इस व्रत की महिमा का गुणगान Sawan Month Importance शिव पुराण में वर्णित है। कालांतर से सावन महीने में देवों के देव महादेव और जगती की देवी मां पार्वती की विशेष पूजा की जाती...
Read more »
सावन में करें इन शिव के मंदिरों के दर्शन, पूरी होंगी हर मनोकामना!धर्म-कर्म | धर्म सावन में भगवान शिव की आराधना के काफी लिए दूर-दूर से मंदिरों में आते हैं. आप भी भगवान शिव के दर्शन करना चाहते हैं तो आप इन मंदिरों में जा सकते हैं.
Read more »
