Salman Khan News सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। आज सुबह करीब 5 बजे सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने 3 राउंड फायरिंग कर दी। हमलावर बाइक पर सवार थे। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने कहा कि अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई...
एजेंसी, मुंबई। Salman Khan News बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी होने की खबर सामने आई है। आज सुबह करीब 5 बजे सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने 3 राउंड फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, हमलावर बाइक पर सवार थे। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने कहा कि अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आज हवा में फायरिंग की गई है। दो बाइक सवार हमलावरों ने घर के बाहर हवा में कई राउंड फायर किया और भाग गए। दोनों शूटर्स ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। #WATCH | Mumbai, Maharashtra: Visuals from outside actor Salman Khan's residence in Bandra where two unidentified men opened fire this morning.
Police and forensic team present on the spot. pic.twitter.com/5vMmoXbI22— ANI April 14, 2024 क्राइम ब्रांच के साथ फॉरेंसिक टीम भी कर रही जांच सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर फायरिंग की घटना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम अब जांच कर रही है।वहीं, इसके साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है और गोली के निशानों को चिन्हित कर रही है। कई बार मिली जान से मारने की धमकी अभिनेता सलमान खान को कई बार जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। पिछले साल पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या के बाद सलमान को गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। सलमान को धमकी भरा एक ई-मेल मिला था जिसके बाद मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
Salman Khan News Firing Outside Salman Khan House Salman Khan House Firing Mumbai Police Maharashtra News Maharastra News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड में तरसेम सिंह हत्याकांड का शार्पशूटर अमरजीत एनकाउंटर में ढेर, 12 दिन से था फरारनानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की 28 मार्च को उधम सिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारे में दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Read more »
नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम सिंह की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियांBaba Tarsem Murder: गुरुवार को उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
Read more »
एक्टर सलमान खान के घर के बाहर चलीं गोलियां, बाइक सवारों ने की 3 राउंड फायरिंगमुंबई में अभिनेता सलमान के घर के बाहर फायरिंग की घटना हुई. शनिवार तड़के बाइक सवार हमलावर सलमान के घर के बाहर 3 राउंड फायरिंग करके भाग गए. जिसके बाद एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. देखें ये वीडियो.
Read more »
Salman Khan के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चली गोली, बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावरबॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के अपार्टमेंट के बाहर आज सुबह गोली चलने की खबर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
सलमान खान के घर के बाहर चली गोलियां, बाइक सवार शूटर्स ने की फायरिंग, बढ़ाई गई सुरक्षाSalman Khan's House Firing: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बार रविवार तड़के दो बाइक सवार शूटर्स ने फायरिंग कर दी. उसके बाद वह फरार हो गए. फायरिंग के बार सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
Read more »
