सिख दंगों से जुड़े मामले में पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. दिल्ली पुलिस और पीड़ितों ने इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर की कैटेगरी में मानते हुए सज्जन कुमार के खिलाफ फांसी की सजा मांगी थी. हालांकि, कोर्ट ने सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई.
सिख विरोधी दंगे से जुड़े दिल्ली के सरस्वती विहार हिंसा मामले में दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. दिल्ली पुलिस और पीड़ितों ने इस मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर की कैटेगरी में मानते हुए सज्जन कुमार के खिलाफ फांसी की सजा मांगी थी.
Advertisementपुलिस ने कोर्ट में दाखिल लिखित दलीलों में कहा था कि यह मामला निर्भया केस भी कहीं ज्यादा संगीन है. निर्भया केस में एक महिला को टारगेट किया गया था, लेकिन यहां पर एक समुदाय विशेष के लोगों को टारगेट किया गया.1984 में सिखों का कत्लेआम मानवता के खिलाफ अपराधदिल्ली पुलिस की तरफ से दलील में यह भी कहा गया कि 1984 में सिखों का कत्लेआम मानवता के खिलाफ अपराध है. एक समुदाय विशेष को इस हिंसा के दौरान टारगेट किया गया. इस दंगों ने समाज की चेतना को झकझोर कर रख दिया था. सज्जन कुमार को दूसरी बार सुनाई गई है उम्रकैद की सजाबता दें कि इस मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने ही हाल ही में सज्जन कुमार को दोषी ठहराया था. बता दें कि सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा दूसरी बार सुनाई गई है. वह पहले से ही दिल्ली कैंट मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं.Advertisementदंगों में निर्मम तरीके से की गई थी बाप-बेटे की हत्याबता दें कि 1 नवंबर 1984 को दिल्ली के सरस्वती विहार इलाके में दो सिखों जसवंत सिंह और उनके बेटे तरूणदीप सिंह की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी.हलफनामे के आधार पर दर्ज की गई थी एफआईआरइस घटना से संबंधित एफआईआर उत्तरी दिल्ली के सरस्वती विहार थाने में दर्ज की गई थी. शिकायत रंगनाथ मिश्रा आयोग के समक्ष दिए गए हलफनामे के आधार पर दर्ज की गई थी. ये भी देखें
Sentenced To Life Imprisonment Sikh Riots
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में सज्जन कुमार के खिलाफ फैसला 12 फरवरी कोदिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार के खिलाफ 1984 के सिख विरोधी दंगों के हत्या मामले में फैसला 12 फरवरी तक टाल दिया है. अभियोजन पक्ष ने कुछ बिंदुओं पर आगे की दलीलें पेश करने के लिए समय मांगा था, जिसके बाद अदालत ने फैसला सुनाना स्थगित कर दिया था.
Read more »
1984 दंगों के मामले में सज्जन कुमार को दोषी ठहराया गयाकांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार को 1984 के सिख विरोधी दंगों के एक मामले में दोषी ठहराया गया है। उन्हें 18 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी।
Read more »
Delhi Anti Sikh Riots: सिख दंगे का ये मामला रेयर ऑफ रेयरेस्ट नहीं, कोर्ट ने सज्जन कुमार को सुनाई दूसरी उम्र...Anti Sikh Riot Case: दिल्ली दंगे के आरोपी सज्जन कुमार पर दिल्ली के एक अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. कोर्ट ने सरस्वती विहार दंगा मामले में उनको उम्रकैद की सजा सुनाई है. आपको बता दें कि उनको सिख विरोधी दंगा मामले के एक केस में सजा मिल चुका है. सज्जन कुमार को दिल्ली कैंट इलाके में दंगा के लिए उम्रकैद की सजा सुना चुकी है.
Read more »
1984 सिख हिंसा मामले में सज्जन कुमार को कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजासाल 1984 के सिख विरोधी दंगों में सिख समुदाय के हजारों लोगों को निशाना बनाया गया था. इस मामले अदालत ने 12 फरवरी को सज्जन कुमार को अपराध के लिए दोषी ठहराया था.
Read more »
1984 Anti Sikh Riots: सिख दंगा मामले में सज्जन कुमार को उम्रकैद की सजा, राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसलाSajjan Kumar News: सज्जन कुमार को सरस्वती विहार में दो सिखों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। सज्जन पर 1 नवंबर 1984 को एक सिख पिता-पुत्र की हत्या का आरोप था। इसी मामले में वो दोषी करार दिए गए थे। कोर्ट ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई...
Read more »
1984 Anti-Sikh Riots: सज्जन कुमार को आजीवन कारावास, सजा से नाखुश पीड़ित बोले- 'उसे हो फांसी'Sajjan Kumar News 1984 के सिख विरोधी दंगों में दो सिख नागरिकों की हत्या के मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है। सज्जन कुमार पहले से ही तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस फैसले से सिख समुदाय में न्याय की उम्मीद जगी...
Read more »
