SRH vs DC: रबाडा ने बिगाड़ा हैदराबाद का खेल, 39 रनों से जीती दिल्ली

United States News News

SRH vs DC: रबाडा ने बिगाड़ा हैदराबाद का खेल, 39 रनों से जीती दिल्ली
United States Latest News,United States Headlines
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 166 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 70%
  • Publisher: 63%

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के एक मुकाबले में क्रिस मोरिस और कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को  39 रन से हरा दिया है.

दिल्ली की तरफ से कगिसो रबाडा ने 3.5 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके. दिल्ली की तरफ से कीमो पॉल और क्रिस मोरिस ने भी रबाडा का बखूबी से साथ दिया और दोनों ने 3-3 विकेट चटकाकर टीम को जीत दिला दी. हैदराबाद की शुरुआत अच्छी रही.

डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो ने मिलकर 72 रन की पार्टनरशिप की लेकिन 10वें ओवर में वो कीमो पॉल का शिकार हो गए. जॉनी बेयरस्टो ने 31 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 41 रन बनाए और टीम को अच्छी शुरुआत दी. इसके बाद 12वें ओवर में कगिसो रबाडा ने एक शानदार कैच लपका और केन विलियम्सन 3 रन बनाकर कीमो पॉल का शिकार बने. 13वें ओवर की चौथी गेंद पर भुई को जीवनदान मिला. अमित मिश्रा के गेंद पर कॉलिन मुनरो ने कैच छोड़ा. इसके बाद 15वें ओवर में अपनी ही गेंद पर अमित मिश्रा ने 44 रन पर खेल रहे डेविड वॉर्नर का कैच ड्रॉप कर दिया.16वें ओवर में रिकी भुई के रूप में हैदराबाद को तीसरा झटका लगा. कीमो पॉल ने भुई को 7 रन पर अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया. 17वें ओवर में रबाडा ने हैदराबाद को बड़ा झटका दिया और डेविड वॉर्नर को 51 रन पर चलता किया. इसके बाद अगली ही गेंद पर रबाडा ने विजय शंकर को 1 रन के निजी स्कोर पर चलता किया.रबाडा का तूफान अभी थमा भी नहीं था कि क्रिस मोरिस ने एक ही ओवर में तीन विकेट चटाकर हैदराबाद को बैकफुट पर ला दिया. 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रिस मोरिस ने दीपक हुड्डा को बोल्ड किया. इस प्रकार हैदराबाद का छठा खिलाड़ी पवेलियन पहुंच गया. इसके बाद अगली ही गेंद पर मोरिस ने राशिद खान को भी आउट कर दिया. यही नहीं, इसी ओवर की 5वीं गेंद पर मोरिस ने अभिषेष शर्मा को भी कीमो पॉल के हाथों कैच कराया. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए. दिल्ली की तरफ से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए. उनके अलावा कॉलिन मुनरो ने 40, ऋषभ पंत ने 23 रन और अक्षर पटेल ने 14 रन बनाए.दिल्ली को दूसरे ओवर की 5वीं गेंद पर पृथ्वी शॉ के रूप में पहला झटका लगा. पृथ्वी 4 रन बनाकर खलील अहमद के शिकार हुए. इसके बाद खलील ने चौथे ओवर में दिल्ली को एक और बड़ा झटका दिया और शिखर धवन को 7 रन पर चलता किया. इसके बाद 8वें ओवर में दिल्ली को तीसरा बड़ा झटका लगा और लय में दिख रहे कॉलिन मुनरो को अभिषेक शर्मा ने अपना पहला शिकार बनाया. अभिषेक शर्मा ने कॉलिन मुनरो को 8वें ओवर की आखरी गेंद पर आउट किया. मुनरो ने 24 गेंद पर 40 रनों की पारी खेली.8 ओवर में दिल्ली ने 69 रन पर तीन विकेट खो दिए थे. इसके बाद श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने मोर्चा संभाला और 56 रनों की पार्टनरशिप के साथ टीम को 125 रन तक ले गए. हालांकि, 16वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने उन्हें जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया. श्रेयस ने 5 चौकों की मदद से 40 गेंद में 45 रन बनाए. इसके बाद अगले ही ओवर में खलील अहमद ने ऋषभ पंत को भी चलता किया. पंत ने 23 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 23 रन बनाए. इससे पहले कि दिल्ली की टीम संभलती, खलील ने दिल्ली को एक और झटका दे दिया. 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्रिस मोरिस 4 रन बनाकर आउट हुए. अखिरी ओवर में गेंदबाजी करने आए भुवनेश्वर कुमार ने कीमो पॉल को 7 रन पर आउट किया.खलील अहमद ने कमाल की गेंदबाजी की और दिल्ली के तीन बड़े खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. उन्होंने पृथ्वी शॉ, शिखर धवन और ऋषभ पंत को आउट कर दिल्ली की कमर तोड़ दी. उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट चटकाए. इनके अलावा राशिद खान तथा अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट लिया. इससे पहले हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल के एक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टीमें:दिल्ली : श्रेयस अय्यर , शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत , कॉलिन मुनरो, क्रिस मोरिस, कीमो पॉल, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, ईशांत शर्मा, अक्षर पटेल. हैदराबाद : डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, भुवनेश्वर कुमार, केन विलियम्सन , विजय शंकर, रिकी भुई, दीपक हुड्डा, अभिषेक शर्मा, राशिद खान, खलील अहमद और संदीप शर्मा.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

IPL 2019: राहुल-मयंक की फिफ्टी, पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदाIPL 2019: राहुल-मयंक की फिफ्टी, पंजाब ने हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदाIPL 2019: पंजाब ने दर्ज की सीजन की चौथी जीत, हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा IPL2019 IPL12 KXIPvsSRH lionsdenkxip SunRisers
Read more »

सिक्किम: क्षेत्रीय दलों का दबदबा, 39 साल से राष्ट्रीय दलों को नहीं मिला मौकासिक्किम: क्षेत्रीय दलों का दबदबा, 39 साल से राष्ट्रीय दलों को नहीं मिला मौकापूर्वोत्तर के सिक्किम में विधानसभा चुनाव की सियासी लड़ाई दो राष्ट्रीय पार्टियों के बजाय दो क्षेत्रीय दलों के गठबंधनों के बीच है. 1975 में सिक्किम के भारत में विलय के बाद से क्षेत्रीय दलों का दबदबा यहां की सियासत में देखने को मिला है.
Read more »

मजदूरों को टैक्स से वसूले गए पैसे को लेकर हाईकोर्ट ने सरकारों से मांगा जवाबमजदूरों को टैक्स से वसूले गए पैसे को लेकर हाईकोर्ट ने सरकारों से मांगा जवाबकोर्ट ने सरकार और सरकारी संस्थानों से पूछा है कि निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों के नाम पर हर साल सेस और कुछ और टैक्स वसूले जाते हैं और आम लोगों से टैक्स वसूली करके अब तक हजारों करोड़ों रुपया जमा किया जा चुका है, लेकिन उसके बावजूद अभी तक जिन मजदूरों के नाम पर ये पैसा इकट्ठा किया गया है उनको एक पैसा भी क्यों नहीं दिया गया है.
Read more »

राहुल गांधी से इंटरव्‍यू के लिए दूरदर्शन ने मांगा वक्‍त, पीएम मोदी से भी होगी बातराहुल गांधी से इंटरव्‍यू के लिए दूरदर्शन ने मांगा वक्‍त, पीएम मोदी से भी होगी बातचुनाव आयोग ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा था कि वह प्रसार भारती को सभी पार्टियों की संतुलित कवरेज करने के लिए निर्देशित करे। इसके बाद I&B सचिव ने प्रसार भारती सीईओ शशि शेखर को इस संबंध में लिखा।
Read more »

LIVE: कांग्रेस की ने रोहतक से दीपेंदर हुड्डा और अंबाला से कुमारी शैलजा को दिया टिकटLIVE: कांग्रेस की ने रोहतक से दीपेंदर हुड्डा और अंबाला से कुमारी शैलजा को दिया टिकटपार्टियां दूसरे चरण के प्रचार में जुट गई हैं. नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी कर्नाटक में जनसभा करेंगे. पीएम मोदी तमिलनाडु में भी रैली करेंगे. अखिलेश और मायावती की बदायूं में साझा रैली.
Read more »

IPL 2019 : बटलर की तूफानी बल्लेबाजी से राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरायाIPL 2019 : बटलर की तूफानी बल्लेबाजी से राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरायामुंबई। जोस बटलर की 89 रनों की तूफानी पारी के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अंतिम क्षणों में रोमांचक उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए मुंबई इंडियंस को शनिवार को 3 गेंदें शेष रहते 4 विकेट से हराकर आईपीएल-12 में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली।
Read more »

पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ने की मांगपूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ने की मांगभोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में तीन और सीटों पर भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। धार, रतलाम और खजुराहो से पार्टी ने जिन नामों का एलान किया है उसमें खजुराहो सीट से वीडी शर्मा का नाम चौंकाने वाला है।
Read more »

IPL-12: सनराइजर्स को दिल्ली देगी टक्कर, धवन पर रहेंगी निगाहेंIPL-12: सनराइजर्स को दिल्ली देगी टक्कर, धवन पर रहेंगी निगाहेंलगातार दो जीत के साथ हैदराबाद पहुंची दिल्ली की टीम के हैसले बुलंद हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मजबूत मानी जानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मिली जीत से दिल्ली का आत्मविश्वस बढ़ा होगा.
Read more »

कनाडा ने रिपोर्ट से हटाया 'सिख कट्टरपंथ', कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया विरोध-Navbharat Timesकनाडा ने रिपोर्ट से हटाया 'सिख कट्टरपंथ', कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया विरोध-Navbharat Timesकनाडा सरकार ने आतंकवाद पर आधारित अपनी 2018 की रिपोर्ट में से सिख चरमपंथ शब्द को हटाने का फैसला किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने इस फैसले को राजनीतिक स्वार्थ बताया है और इसका विरोध किया है।
Read more »

IPL 2019: दिल्ली की लगातार तीसरी जीत, हैदराबाद को 39 रन से हरायाIPL 2019: दिल्ली की लगातार तीसरी जीत, हैदराबाद को 39 रन से हरायादिल्ली के ओपनर शिखर धवन अपनी लय को जारी रखना चाहेंगे, जिससे रविवार को हैदराबाद के खिलाफ होने वाले आईपीएल मैच में उनकी
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:40:35