हाईकोर्ट ने सरकारों से मांगा जवाब | twtpoonam
दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों के हित में केंद्र और दिल्ली सरकार समेत कई सरकारी संस्थाओं से जवाब मांगा है. इस पैसे को लेकर सरकार क्या करेगी और क्यों न काम बंद होने के दौरान उन्हें ये राशि दी जाय.
मुख्य न्यायाधीश राजेन्द्र मेनन व न्यायमूर्ति अनूप जयराम भंभानी की डबल बेंच ने इस मामले में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के अलावा दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर्स कंट्रक्शन वर्कर्स , मजदूर कल्याण बोर्ड से भी जवाब मांगा है. साथ ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और पर्यावरण संरक्षण अधिकरण से भी कोर्ट ने अपना रूख स्पष्ट करने को कहा है.कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई यानी 6 अगस्त से पहले सभी पक्षो से अपना जवाब दाखिल करने को कहा है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान टिप्पणी करते हुये कहा कि कई बार केंद्र सरकार या फिर और सरकारी एजेंसिया कई कारणों से निर्माण कार्य को रोक देती है. इससे निर्माण कार्य में लगे मजदूर बेरोजगार हो जाते हैं और उनके सामने भुखमरी तक के हालात पैदा हो जाते है. ऐसे में कोर्ट का सवाल था कि जब सरकार मजदूरों के नाम पर बिल्डर और बाकी टैक्स पेयर्स से हजारों करोड़ रुपये टैक्स के रूप में जमा कराती है तो फिर उस पैसे को मजदूरों को बेरोजगारी के समय क्यों नहीं दिया जाए. अपने दोनों सरकारों को इस मामले में अपनी स्थिति साफ करने के निर्देश दिए हैं . कोर्ट का मानना है कि निर्माण काम बंद होने के दौरान उन्हें कम से कम न्यूनतम मजदूरी मिलनी चाहिये. इस जिम्मेवारी से सरकार मुंह नहीं मोड़ सकती और सरकार को इसपर जवाब देना चाहिये. कोर्ट ने यह टिप्पणी बीओसीडब्ल्यू के उस जवाब में की जिसमें कहा गया था कि कानून के तहत गैर पंजीकृत मजदूरों को जमा राशि नहीं दिया जा सकता है.बेरोजगारी के समय मजदूरों को न्यूनतम वेतन देने के साथ साथ नीति बनाने की मांग करते हुये सौरभ भटनागर ने ये याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल की है. उन्होंने कहा कि कई बार प्रदूषण को देखते हुये या अन्य कारणों से अचानक सरकार निर्माण कार्य पर रोक लगा देती है. इससे काम में लगे मजदूर बेरोजगार हो जाते हैं.उस समय उनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो जाती है. जबकि निर्माण काम पर रोक सरकार के फैसले की वजह से होता है.इसके लिये सरकार को जिम्मेवार ठहराया जाय और उससे रोक के दौरान मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी देने को कहा जाय. सरकार के पास मजदूर के नाम पर दो हजार करोड़ रुपये हैं और उसमें से 73 करोड़ रुपये ही उसने कल्याण योजना के तहत अब तक खर्च किया गया है.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
खबरदार: बीजेपी के लिए 'वायरस' क्यों है मुस्लिम लीग Khabardar: Why BJP thinks Muslim league is a virus? - khabardar AajTakजब से राहुल गांधी ने वायनाड से चुनाव लड़ने का फैसला किया है, तभी से बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर हो गई है. पीएम मोदी से लेकर अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ खड़ीं स्मृति ईरानी तक इसे राहुल गांधी के डर से जोड़ रही हैं. लेकिन जबसे वायनाड में राहुल गांधी के रोड शो में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के हरे झंडे लहराए है, तबसे तो बीजेपी की मानो मुंह मांगी मुराद ही पूरी हो गई है. बीजेपी में कांग्रेस और मुस्लिम लीग के गठबंधन को देश के लिए खतरनाक साबित करने की होड़ मची है, जिसमें सबसे आगे हैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिन्होंने मुस्लिम लीग को वायरस बताया है और कांग्रेस के इस वायरस से ग्रस्त होने की पुष्टि भी कर दी है.चुनाव की हर ख़बर मिलेगी सीधे आपके इनबॉक्स में. आम चुनाव की ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए सब्सक्राइब करें आजतक का इलेक्शन स्पेशल न्यूज़लेटर
Read more »
क्या है 'सहारा' और 'येदियुरप्पा' डायरी में, मोदी से कांग्रेस ने पूछा सवालनई दिल्ली। कांग्रेस ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर मामले में वित्तमंत्री अरुण जेटली के हमले पर पलटवार करते हुए शनिवार को सवाल किया कि क्या जेटली ने 'सहारा डायरी' और 'येदियुरप्पा डायरी' पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया।
Read more »
कमलनाथ के सहयोगियों पर छापा : दुबई में प्रॉपर्टी, कई राजनेता शक के घेरे में, पर्दे के पीछे की 10 बड़ी बातेंमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के पूर्व ओएसडी प्रवीण कक्कड़, सलाहकार राजेंद्र मिगलानी समेत कुछ और क़रीबियों पर आयकर विभाग का शिकंजा कस गया है. दिल्ली में राजेन्द्र मिगलानी के घर के अब भी चल रही है. कई जगहों पर आयकर विभाग की छापेमारी 30 घंटे से ज्यादा समय से चल रही है. छापे के दौरान आयकर विभाग को इलेक्शन बांड खरीदे जाने के दस्तावेज मिले हैं. दस्तावेज में लिखा है इलेक्शन बांड-200 छापे में अनेक डायरियां और कंम्प्यूटर पर पिछले कुछ महीनों का हिसाब भी मिला है. इन दस्तावेजों में दुबई में भी एक प्राप्रर्टी खरीदे जाने का जिक्र है. फर्जी शेल कंपनियो के जरिए 250 करोड़ रुपये से ज्यादा काला धन सफेद किए जाने का शक जताया जा रहा है. माना जा रहा है कि जांच में कई बड़े नेता फंस सकते हैं. भोपाल में छापेमारी के दौरान दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ गए सीआरपीएफ जवानों की पुलिस से नोक-झोंक हो गई. छापेमारी वाली जगह के बाहर सीआरपीएफ जवानों के साथ पुलिस की गरमा-गरमी हो गई. काफ़ी देर तक ये हंगामा चलता रहा. वहीं इंदौर में एसएसपी रुचि वर्धन मिश्र को आयकर विभाग के छापे के दौरान नहीं जाने दिया गया. वहीं चुनाव आयोग ने राजस्व सचिव को एक चिट्ठी लिख कर कहा है कि जितनी भी इंर्फ़ोसमेंट एजेंसी वित्त मंत्रालय के तहत, राजस्व विभाग के आदेश पर काम करतीं हैं वो चुनाव से पहले लागू मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के दौरान किसी भी प्रकार के कदम उठाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि वो कदम पूरी तरह से निष्पक्ष हो. ये भी कहा गया है कि अगर इन एजेंसियों की कार्रवाई चुनाव के लिए अवैध पैसे के इस्तेमाल से जुड़ी हों तो इसकी पूरी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त को भी दी जाए.
Read more »
Huawei P30 Pro, P30 Lite भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्सHuawei P30 Pro India Launch: भारत में हुआवे ने दो नए स्मार्टफोन्स - P30 Pro और P30 Lite लॉन्च किए हैं. इन स्मार्टफोन्स के कैमरे शानदार हैं, कीमत थोड़ी ज्यादा है. लेकिन ये एक अच्छा पैकेज साबित हो सकता है.
Read more »
चुनाव: जानें, क्या होती है जमानत राशि और कब होती है जब्त?LokSabhaElections2019 अक्सर चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के जमानत जब्त होने की खबरें आती हैं. जानते हैं आखिर यह जमानत राशि क्या होती है, कितनी राशि होती है और यह कब जब्त होती है...
Read more »
Huawei P30 Pro और Pro Lite लॉन्च, ये है कीमत और फीचर्सHuawei P30 Pro & Pro Lite Launch in India: दोनों स्मार्टफोन दो पूरी तरह से अलग-अलग सेग्मेन्ट्स को टार्गेट करेंगे। Huawei का मानना है कि इससे देश में उनकी बिक्री और बढ़ेगी।
Read more »
जानिए क्या है काला धन और इससे कैसे प्रभावित होती है देश की अर्थव्यवस्थाजानिए क्या है काला धन और इससे कैसे प्रभावित होती है देश की अर्थव्यवस्था Blackmoney UnAccountedMoney कालाधन
Read more »
Samsung Galaxy A20e बजट फोन लॉन्च, दो रियर कैमरे और 3,000 एमएएच बैटरी से है लैसSamsung Galaxy A20 को पॉलैंड में पेश किया गया है। यह भारत में हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A20 का कमज़ोर वर्ज़न है।
Read more »
Airtel vs Jio vs Vodafone: 250 रुपये से कम में इन प्लान्स में मिलता है 1.5GB से भी ज्यादा डेटाAirtel vs Jio vs Vodafone हम यहां आपको एयरटेल, जियो और वोडाफोन के उन प्लान्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी कीमत 250 रुपये से कम है और इनमें 1.5GB से भी ज्यादा डेटा दिया जाता है.
Read more »
