₹1600 में ब्लैक में मिल रहा सिलेंडर: लखनऊ में युवक बोला- 4 दिन से घर में नहीं बना खाना; होटल-रेस्टोरेंट बंद...

Lucknow Cylinder Crisis News

₹1600 में ब्लैक में मिल रहा सिलेंडर: लखनऊ में युवक बोला- 4 दिन से घर में नहीं बना खाना; होटल-रेस्टोरेंट बंद...
LPG Shortage LucknowHotel Restaurant ShutdownCylinder Black Market
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 313 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 153%
  • Publisher: 51%

Lucknow LPG cylinder shortage hits hotels restaurants. Follow Latest Updates.

लखनऊ में युवक बोला- 4 दिन से घर में नहीं बना खाना; होटल-रेस्टोरेंट बंद करने की नौबतलखनऊ में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोग परेशान हैं जिसका असर कामकाज पर पड़ने लगा है।इसके साथ ही आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले जहां बुकिंग के अगले दिन ही सिलेंडर की डिलीवरी हो जाती थी, अब एक हफ्ते बाद भी सिलेंडर नहीं पहुंच पा रहा है। इसके चलते घरेलू सिलेंडरों की वेटिंग भी तेजी से बढ़ रही है। लखनऊ के होटल संचालक, व्यापारी, दुकानदार और आम लोग सिलेंडर के लिए जूझ रहे हैं।गैस सिलेंडर के लिए सुबह से शाम तक एजेंसी के बाहर कतार में खड़े लोगपिकैडली होटल के फाइनेंशियल कंट्रोलर जितेंद्र ने बताया कि- पहले गैस की किल्लत को लेकर कोई सूचना नहीं थी, लेकिन अचानक शॉर्टेज की बात सामने आने लगी। अब हालात यह हैं कि सप्लायर ने बुधवार से सिलेंडर देने के लिए हाथ खड़े कर दिए हैं। जितेंद्र के मुताबिक, गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद बाजार की स्थिति और भी खराब हो गई है। कमर्शियल इंडक्शन तक बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में कई लोग कोयले से खाना बनाने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन यह आसान विकल्प नहीं है। जितेंद्र कहते हैं कि, सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है और स्थिति धीरे-धीरे पैनिक की ओर बढ़ती जा रही है।बुद्धेश्वर से लालबाग सिलेंडर भरवाने आए रिंकू चौरसिया ने बताया कि उनके घर में पिछले चार दिनों से गैस खत्म है। परिवार में पांच सदस्य हैं और सभी को मजबूरी में पड़ोसियों के यहां खाना खाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चार दिनों से लगातार गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कहीं भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। एजेंसी पर गैस उपलब्ध नहीं है, जबकि ब्लैक में वही सिलेंडर तुरंत 1600 रुपये में मिल रहा है। जो सिलेंडर सामान्य तौर पर करीब 950 रुपये में मिलता है, वह अब दोगुने दाम पर मिल रहा है। रिंकू का कहना है कि सिलेंडर की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है। सिलेंडर भरवाने आए रिंकू चौरसिया का कहना है कि एजेंसी पर गैस उपलब्ध नहीं है, जबकि ब्लैक में वही सिलेंडर तुरंत 1600 रुपये में मिल रहा है। सिर्फ गैस ही नहीं, बल्कि बल्कि आलू, प्याज और टमाटर जैसी जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।हालात कोरोना काल जैसे लगने लगे हैं। उस समय ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लैक में मिल रहा था, और अब एलपीजी सिलेंडर ब्लैक में बिक रहा है। यहां बड़ी संख्या में लोग लाइन लगाकर खड़े हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। उनका कहना है कि हमला कहीं और हो रहा है, लेकिन उसका असर यहां आम लोगों पर पड़ रहा है और सिलेंडर महंगे हो रहे हैं।काम धंधा छोड़ लाइन में लगे जानकीपुरम से करीब 22 किलोमीटर दूर सिलेंडर भरवाने आए विनय मौर्या ने बताया कि वह पिछले पांच घंटे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया। विनय के अनुसार, जानकारी मिली कि करीब एक हफ्ते बाद गैस की गाड़ी आई है, इसलिए इतनी लंबी लाइन लगी हुई है। विय कहते हैं कि पिछले 10 सालों में उन्हें पहली बार गैस सिलेंडर के लिए इस तरह लाइन में लगना पड़ा है। विनय ने कहा कि- घर में सुबह का नाश्ता मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे पर बनाना पड़ा। अब सिलेंडर मिलने के बाद ही घर में ठीक से खाना बन पाएगा।मनीषा ने कहा कि गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगाना बेहद दुखद है। 5 मार्च से हमलोग सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं मगर नहीं मिल पा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग हो नहीं पा रही है और अब हम लोग एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। एजेंसी वाले कह रहे हैं कि जब DAC नंबर आएगा तब गैस मिलेगी। ऑनलाइन डीएसी नंबर जनरेट नहीं हो रहा है। ब्लैक में यही सिलेंडर ₹1500 का मिल रहा है। इन्हें ज्यादा पैसे चाहिए इसलिए हमको लाइन में खड़ा कर दिया है हम अपना घर परिवार छोड़कर यहां खड़े हैं हमारे छोटे बच्चे स्कूल छोड़कर गैस सिलेंडर लेकर यहां एजेंसी पर हमारे साथ है। कुछ समझ नहीं आ रहा है क्या करें।सिलेंडर लेने आए मोहम्मद शरीफ ने बताया कि रमजान के महीने में लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। एजेंसी के कर्मचारी कोई साफ जानकारी नहीं देते, बस इतना कहते हैं कि लाइन में खड़े रहो। शरीफ के अनुसार, उनके घर में परिवार के सभी लोगों ने रोजा रखा है। पिछले दो दिनों से घर में गैस सिलेंडर नहीं है। ऐसे में इफ्तार और खाने का सामान बाहर बाजार से खरीदकर लाना पड़ रहा है। इस वजह से बच्चे भी काफी परेशान हैं। गैस सिलेंडर की कमी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर गैस सिलेंडर मिल जाए तो लोगों की बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। लखनऊ में लालबाग की एजेंसी पर एक ग्राहक ने हंगामा कर दिया। उसका कहना है कि 3 मार्च से दौड़ा रहा है। आज मेरी पासबुक फाड़ दी।आर्यन ने बताया कि वह एजेंसी पर करीब छह घंटे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक गैस नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि छह घंटे बाद जब उनका नंबर आया तो एजेंसी कर्मचारियों ने गैस की पासबुक लाने को कहा। आर्यन के मुताबिक वह पासबुक लेकर आए और दोबारा लाइन में लगे। इसके बाद कर्मचारियों ने कहा कि जिस मोबाइल नंबर से बुकिंग हुई है, वह मोबाइल लेकर आओ। वह मोबाइल लेकर तीसरी बार लाइन में खड़े हुए, लेकिन इस बार भी उन्हें गैस नहीं मिल सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी कर्मचारी एक बार में पूरा प्रोसेस नहीं बताते, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। आर्यन ने कहा कि घर वाले गैस के इंतजार में बैठे हैं और वह यहां घंटों से लाइन में धक्के खा रहे हैं। अब समझ नहीं आ रहा कि क्या करें।मेहता स्वीट्स के ललित मेहता ने बताया कि गैस सिलेंडर हमारी पहली जरूरत है। होली तक हमें इस बात का कोई भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा हो सकता है। मगर जैसे ही होली की खुमारी उतरी यह मुसीबत आ गई। दुकान के सारे काम बंद पड़े है। बुधवार की सुबह किचन में कोई काम कर पाना संभव नहीं है। जो हमारा एजेंसी और डिलीवरी वाला है वो फोन तक नहीं उठा रहा हैं। बहुत ही असमंजस की स्थिति बनी है कोई भी किसी सवाल का जवाब नहीं दे रहा है। होली में जितना माल था सब बिक गया और नया हम कुछ बना नहीं पा रहे हैं। एक-एक दिन हम लोगों पर भारी पड़ रहा है कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि आगे कैसे काम होगा। हमारी समस्याओं को सुनने और सुलझने वाला कोई नहीं है। छोटे दुकानदार और जो चाय बेचने वाले हैं उन्होंने तो आज से ही अपनी दुकान बंद कर दिया है।यूपी में सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें:लखनऊ में झड़प, 3-3 सिलेंडर लेकर पहुंचे लोग; अफसर बोले- गैस की कमी नहीं यूपी में रसोई गैस की किल्लत हो गई है। लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई शहरों में बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद सिलेंडर नहीं मिल रहे। गैस एजेंसियों के बाहर लाइनें लगने लगी हैं। लखनऊ की लालबाग एजेंसी में ग्राहक की पासबुक फाड़ने पर काफी देर तक हंगामा हुआ। कई लोग 3-3 सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंच गए।कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO मेंहिमाचल में अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारीयूपी में अचानक धुंध, 4 हादसों में 9 गाड़ियां भिड़ींझुंझुनूं में ‘मिट्टी के लड्डू’,बीजों से लगाया मानसून का अनुमाननागौर में शीतला-माता को आज लगेगा ठंडे पकवानों का भोगराजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश की चेतावनी.

लखनऊ में युवक बोला- 4 दिन से घर में नहीं बना खाना; होटल-रेस्टोरेंट बंद करने की नौबतलखनऊ में एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है। घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने से होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोग परेशान हैं जिसका असर कामकाज पर पड़ने लगा है।इसके साथ ही आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले जहां बुकिंग के अगले दिन ही सिलेंडर की डिलीवरी हो जाती थी, अब एक हफ्ते बाद भी सिलेंडर नहीं पहुंच पा रहा है। इसके चलते घरेलू सिलेंडरों की वेटिंग भी तेजी से बढ़ रही है। लखनऊ के होटल संचालक, व्यापारी, दुकानदार और आम लोग सिलेंडर के लिए जूझ रहे हैं।गैस सिलेंडर के लिए सुबह से शाम तक एजेंसी के बाहर कतार में खड़े लोगपिकैडली होटल के फाइनेंशियल कंट्रोलर जितेंद्र ने बताया कि- पहले गैस की किल्लत को लेकर कोई सूचना नहीं थी, लेकिन अचानक शॉर्टेज की बात सामने आने लगी। अब हालात यह हैं कि सप्लायर ने बुधवार से सिलेंडर देने के लिए हाथ खड़े कर दिए हैं। जितेंद्र के मुताबिक, गैस सिलेंडर खत्म होने के बाद बाजार की स्थिति और भी खराब हो गई है। कमर्शियल इंडक्शन तक बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में कई लोग कोयले से खाना बनाने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन यह आसान विकल्प नहीं है। जितेंद्र कहते हैं कि, सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है और स्थिति धीरे-धीरे पैनिक की ओर बढ़ती जा रही है।बुद्धेश्वर से लालबाग सिलेंडर भरवाने आए रिंकू चौरसिया ने बताया कि उनके घर में पिछले चार दिनों से गैस खत्म है। परिवार में पांच सदस्य हैं और सभी को मजबूरी में पड़ोसियों के यहां खाना खाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चार दिनों से लगातार गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कहीं भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। एजेंसी पर गैस उपलब्ध नहीं है, जबकि ब्लैक में वही सिलेंडर तुरंत 1600 रुपये में मिल रहा है। जो सिलेंडर सामान्य तौर पर करीब 950 रुपये में मिलता है, वह अब दोगुने दाम पर मिल रहा है। रिंकू का कहना है कि सिलेंडर की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है। सिलेंडर भरवाने आए रिंकू चौरसिया का कहना है कि एजेंसी पर गैस उपलब्ध नहीं है, जबकि ब्लैक में वही सिलेंडर तुरंत 1600 रुपये में मिल रहा है। सिर्फ गैस ही नहीं, बल्कि बल्कि आलू, प्याज और टमाटर जैसी जरूरी चीजों के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।हालात कोरोना काल जैसे लगने लगे हैं। उस समय ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लैक में मिल रहा था, और अब एलपीजी सिलेंडर ब्लैक में बिक रहा है। यहां बड़ी संख्या में लोग लाइन लगाकर खड़े हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। उनका कहना है कि हमला कहीं और हो रहा है, लेकिन उसका असर यहां आम लोगों पर पड़ रहा है और सिलेंडर महंगे हो रहे हैं।काम धंधा छोड़ लाइन में लगे जानकीपुरम से करीब 22 किलोमीटर दूर सिलेंडर भरवाने आए विनय मौर्या ने बताया कि वह पिछले पांच घंटे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पाया। विनय के अनुसार, जानकारी मिली कि करीब एक हफ्ते बाद गैस की गाड़ी आई है, इसलिए इतनी लंबी लाइन लगी हुई है। विय कहते हैं कि पिछले 10 सालों में उन्हें पहली बार गैस सिलेंडर के लिए इस तरह लाइन में लगना पड़ा है। विनय ने कहा कि- घर में सुबह का नाश्ता मजबूरी में लकड़ी के चूल्हे पर बनाना पड़ा। अब सिलेंडर मिलने के बाद ही घर में ठीक से खाना बन पाएगा।मनीषा ने कहा कि गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगाना बेहद दुखद है। 5 मार्च से हमलोग सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं मगर नहीं मिल पा रहा है। ऑनलाइन बुकिंग हो नहीं पा रही है और अब हम लोग एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। एजेंसी वाले कह रहे हैं कि जब DAC नंबर आएगा तब गैस मिलेगी। ऑनलाइन डीएसी नंबर जनरेट नहीं हो रहा है। ब्लैक में यही सिलेंडर ₹1500 का मिल रहा है। इन्हें ज्यादा पैसे चाहिए इसलिए हमको लाइन में खड़ा कर दिया है हम अपना घर परिवार छोड़कर यहां खड़े हैं हमारे छोटे बच्चे स्कूल छोड़कर गैस सिलेंडर लेकर यहां एजेंसी पर हमारे साथ है। कुछ समझ नहीं आ रहा है क्या करें।सिलेंडर लेने आए मोहम्मद शरीफ ने बताया कि रमजान के महीने में लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। एजेंसी के कर्मचारी कोई साफ जानकारी नहीं देते, बस इतना कहते हैं कि लाइन में खड़े रहो। शरीफ के अनुसार, उनके घर में परिवार के सभी लोगों ने रोजा रखा है। पिछले दो दिनों से घर में गैस सिलेंडर नहीं है। ऐसे में इफ्तार और खाने का सामान बाहर बाजार से खरीदकर लाना पड़ रहा है। इस वजह से बच्चे भी काफी परेशान हैं। गैस सिलेंडर की कमी से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि समय पर गैस सिलेंडर मिल जाए तो लोगों की बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। लखनऊ में लालबाग की एजेंसी पर एक ग्राहक ने हंगामा कर दिया। उसका कहना है कि 3 मार्च से दौड़ा रहा है। आज मेरी पासबुक फाड़ दी।आर्यन ने बताया कि वह एजेंसी पर करीब छह घंटे से लाइन में खड़े हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक गैस नहीं मिल पाई है। उन्होंने कहा कि छह घंटे बाद जब उनका नंबर आया तो एजेंसी कर्मचारियों ने गैस की पासबुक लाने को कहा। आर्यन के मुताबिक वह पासबुक लेकर आए और दोबारा लाइन में लगे। इसके बाद कर्मचारियों ने कहा कि जिस मोबाइल नंबर से बुकिंग हुई है, वह मोबाइल लेकर आओ। वह मोबाइल लेकर तीसरी बार लाइन में खड़े हुए, लेकिन इस बार भी उन्हें गैस नहीं मिल सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि एजेंसी कर्मचारी एक बार में पूरा प्रोसेस नहीं बताते, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ रही है। आर्यन ने कहा कि घर वाले गैस के इंतजार में बैठे हैं और वह यहां घंटों से लाइन में धक्के खा रहे हैं। अब समझ नहीं आ रहा कि क्या करें।मेहता स्वीट्स के ललित मेहता ने बताया कि गैस सिलेंडर हमारी पहली जरूरत है। होली तक हमें इस बात का कोई भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा हो सकता है। मगर जैसे ही होली की खुमारी उतरी यह मुसीबत आ गई। दुकान के सारे काम बंद पड़े है। बुधवार की सुबह किचन में कोई काम कर पाना संभव नहीं है। जो हमारा एजेंसी और डिलीवरी वाला है वो फोन तक नहीं उठा रहा हैं। बहुत ही असमंजस की स्थिति बनी है कोई भी किसी सवाल का जवाब नहीं दे रहा है। होली में जितना माल था सब बिक गया और नया हम कुछ बना नहीं पा रहे हैं। एक-एक दिन हम लोगों पर भारी पड़ रहा है कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि आगे कैसे काम होगा। हमारी समस्याओं को सुनने और सुलझने वाला कोई नहीं है। छोटे दुकानदार और जो चाय बेचने वाले हैं उन्होंने तो आज से ही अपनी दुकान बंद कर दिया है।यूपी में सिलेंडर की किल्लत, एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें:लखनऊ में झड़प, 3-3 सिलेंडर लेकर पहुंचे लोग; अफसर बोले- गैस की कमी नहीं यूपी में रसोई गैस की किल्लत हो गई है। लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई शहरों में बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद सिलेंडर नहीं मिल रहे। गैस एजेंसियों के बाहर लाइनें लगने लगी हैं। लखनऊ की लालबाग एजेंसी में ग्राहक की पासबुक फाड़ने पर काफी देर तक हंगामा हुआ। कई लोग 3-3 सिलेंडर लेकर एजेंसी पहुंच गए।कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO मेंहिमाचल में अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारीयूपी में अचानक धुंध, 4 हादसों में 9 गाड़ियां भिड़ींझुंझुनूं में ‘मिट्टी के लड्डू’,बीजों से लगाया मानसून का अनुमाननागौर में शीतला-माता को आज लगेगा ठंडे पकवानों का भोगराजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश की चेतावनी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

LPG Shortage Lucknow Hotel Restaurant Shutdown Cylinder Black Market Lucknow News Gas Cylinder Problem Common Man Problems Uttar Pradesh News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UP: यूपी में गेंहू व उत्पादों के 1600 करोड़ के निर्यात पर युद्ध का साया, तीन साल बाद मिला था मौका; सौदे रद्दUP: यूपी में गेंहू व उत्पादों के 1600 करोड़ के निर्यात पर युद्ध का साया, तीन साल बाद मिला था मौका; सौदे रद्दउत्तर प्रदेश में तीन साल बाद शुरू होने जा रहे गेहूं और गेहूं से बने उत्पादों (आटा, मैदा, सूजी) के निर्यात पर पश्चिम एशिया में बढ़ते युद्ध का साया पड़ गया है। भारत सरकार
Read more »

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स: ईरान की महिला खिलाड़ियों को शरण, ब्रह्मोस मिसाइल डील और इंडिगो CEO का इस्तीफाआज के प्रमुख करेंट अफेयर्स: ईरान की महिला खिलाड़ियों को शरण, ब्रह्मोस मिसाइल डील और इंडिगो CEO का इस्तीफाआज के करेंट अफेयर्स में ईरान की 5 महिला खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया द्वारा शरण देने, इंडोनेशिया के साथ ब्रह्मोस मिसाइल डील और इंडिगो के CEO पीटर एलबर्स के इस्तीफे जैसी महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी दी गई है। इंडोनेशिया के साथ हुई ब्रह्मोस मिसाइल डील 1600 से 2900 करोड़ रुपए की होने की संभावना है, जो उसके समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा में सुधार करेगी। वहीं, इंडिगो के फाउंडर राहुल भाटिया अब अंतरिम CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Read more »

यूपी में सिलेंडर की किल्लत: लखनऊ में चटोरी गली की 40 दुकानें बंद; देवरिया में गैंस एजेंसी के बाहर लाइनयूपी में सिलेंडर की किल्लत: लखनऊ में चटोरी गली की 40 दुकानें बंद; देवरिया में गैंस एजेंसी के बाहर लाइनuttar Pradesh Lucknow Gas Shortage Domestic Cylinder Demand Gas Booking LPG Delivery Delay Black Marketing Prevention live update video
Read more »

50 हजार शादियों में खाने पर संकट: कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं, भट्‌टी जलाने पर 10 हजार रुपए जुर्माना; हजारों ...50 हजार शादियों में खाने पर संकट: कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं, भट्‌टी जलाने पर 10 हजार रुपए जुर्माना; हजारों ...Madhya Pradesh commercial gas cylinder shortage hits hotels, restaurants. Follow latest updates on wedding season crisis and business impact on Dainik Bhaskar.
Read more »

चुनावी राज्‍य केरल-तमिलनाडु में पीएम की 1600 करोड़ की सौगात: 2028 तक 19 करोड़ ग्रामीण घरों में नल, जल पहुंच...चुनावी राज्‍य केरल-तमिलनाडु में पीएम की 1600 करोड़ की सौगात: 2028 तक 19 करोड़ ग्रामीण घरों में नल, जल पहुंच...PM Modis 1600 Cr gift for Kerala, Tamil Nadu. Follow latest current affairs updates for government job aspirants.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 17:19:28