Madhya Pradesh commercial gas cylinder shortage hits hotels, restaurants. Follow latest updates on wedding season crisis and business impact on Dainik Bhaskar.
कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं, भट्टी जलाने पर 10 हजार रुपए जुर्माना; हजारों होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार परअमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से हॉर्मुज जलमार्ग के रास्ते गैस सप्लाई ठप हो गई है। इसका असर अब मध्यप्रदेश के सभी शहरों पर पड़ने लगा है।भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित सभी शहरों में कमर्शियल सिलेंडर पर निर्भर व्यवसाय वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। होटल और रेस्टोरेंट चलाने वालों के साथ ठेले पर खाने-पीने की चीजें बनाने वाले छोटे रोजगार से जुड़े लोग भी प्रभावित हो रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता शादी के सीजन के कारण उन लोगों की है जिन्होंने शादी समारोह के कार्ड बांट दिए हैं। सीजन में करीब 50 हजार शादियों का अनुमान है। इन आयोजनों में मेहमाननवाजी के लिए दावतें फीकी हो सकती हैं, क्योंकि कॉमर्शियल सिलेंडर मिलना बंद हो गए है और खुले में भट्टी जलाई तो 10 हजार रुपए तक जुर्माना लग सकता है।आइए बताते हैं कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत से क्या हालात हैं?12-15 सालों से कैटरिंग का काम करने वाले भोपाल के जितेंद्र ने बताया अभी तो रोज इवेंट है। कल भी दो-तीन हैं। परसों भी हैं। 14 तारीख तक खरमास चल रहा है। उससे पहले भी इवेंट है। टेंट, कैटरिंग, घर के सामान आदि का काम लेते हैं। कमर्शियल सिलेंडर बंद होने से धंधे पर बहुत असर पड़ेगा। अभी एक दो दिन तो निकाल लेंगे। घर के सिलेंडर से कुछ काम निकाल लिया। यहां- वहां से लेकर कुछ काम चला लिया, लेकिन आगे बड़ी परेशानी आनी है। जिन लोगों के इवेंट हैं उनके फोन आने शुरू हो गए हैं। इवेंट कैंसिल हुए तो भारी नुकसान होगा। जो सिलेंडर इधर-उधर से मिल रहा है वो भी 2200 रुपए तक मिल रहा है। वो भी एक-दो दिन में नहीं मिलेगा। कोई ऑप्शन भी नहीं है। डीजल चूल्हा या इलेक्ट्रिक चूल्हा हमारे काम के लिए सही नहीं है। ऐसे में अब क्या करेंगे कुछ समझ नहीं आ रहा। भट्टी जलाने पर कम से कम 5 हजार रुपए और अधिकतम ढाई लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान है, लेकिन सामान्यत: ऐसे मामलों में अफसर 10 हजार रुपए तक का जुर्माना करते हैं।भोपाल राजहंस रेस्टोरेंट के संचालक दीपक सिंह चौहान कहते हैं, हमारे यहां तो पांच से छह सिलेंडर प्रतिदिन लगते हैं। लगभग 800 से 1000 लोग रोजाना खाना खाते हैं। कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से बिजनेस पर असर पड़ेगा। खाना बनाना जरूरी है। अगर नहीं बनाएंगे तो लोग घर पर ही बनाएंगे और जो घर पर बनाएंगे वहां भी गैस लगनी ही है। या फिर हमें फैसिलिटी दी जाए कि हम भी घरेलू गैस इस्तेमाल कर सकें। हमारे पास कुछ इंडक्शन वगैरह भी हैं। जैसे कि तंदूर वगैरह के लिए सरकार के आदेश हैं कि लकड़ी का कोयला न जलाएं। अब उसमें भी गैस ही लग रही है। उसमें भी समस्या आएगी। पार्टी के ऑर्डर लेते हैं। आगे ऐसे काफी ऑर्डर हैं। अब दिक्कत तो आएगी। यही हाल रहे तो कैंसिल ही करना पड़ेगा।रिसॉर्ट-होटलों के सामने खाना बनाने का संकट इंदौर के भंडारी रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर मुकेश लाड ने बताया, कमर्शियल गैस सिलेंडर न मिलने से हमारे काम पर बहुत असर पड़ेगा। अभी खाना बनाने के लिए कोई ऑप्शन भी नहीं है। केरोसिन आसानी मिलता नहीं है। लकड़ियों पर भी खाना नहीं बना सकते, ना ही भट्टियों की उपलब्धता है। मान लीजिए आज मुझे 100 सिलेंडर लगते हैं और यदि उपलब्धता 20-25 की होगी तो मैं कैसे पूर्ति कर पाऊंगा?मध्य प्रदेश होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमित सूरी ने बताया कि फिलहाल होटलों में इस तरह की कोई समस्या सामने नहीं आई है, लेकिन आने वाले दिनों में परेशानी हो सकती है। इस मुद्दे को लेकर प्रदेश स्तर पर होटल संचालकों की बैठक रखी गई है, वहीं इंदौर में भी एक बैठक बुलाई गई है। होटल इंडस्ट्री भी इमरजेंसी सर्विस में आती है। कोरोना काल में भी इसे इमरजेंसी सर्विस में रखा गया था, ताकि बाहर से आने वाले मेहमानों को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा-हजारों स्टूडेंट के भोजन पर संकट, बंद हो सकते हैं टिफिन सेंटर भोपाल के उन्नति भोजनालय के संचालक रजनीश ने बताया कि उनकी कैंटीन में हर पांचवें दिन गैस सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। आपूर्ति प्रभावित हुई तो काम पर बड़ा असर पड़ेगा। उनके यहां रोज करीब 60-70 छात्र खाना खाते हैं और टिफिन भी भेजे जाते हैं। उन्होंने कहा कि वे पिछले 7-8 साल से यह काम कर रहे हैं। लकड़ी या अन्य विकल्पों पर खाना बनाना आसान नहीं है। इलाके में करीब 70-80 टिफिन सेंटर हैं और लगभग 20-25 हजार छात्र इन्हीं पर निर्भर हैं। सिलेंडर की कमी लंबी चली तो कई सेंटर बंद होने की नौबत आ सकती है।फूड डिलीवरी का काम करने वाले सुकेश बताते हैं, मैं रोज 15 से 20 ऑर्डर डिलीवर करता हूं। किसी दिन 800 तो किसी दिन 1200 रुपए तक कमा लेता हूं। आज पता चला कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद हो गई है। इसका असर रेस्टोरेंट्स पर तो पड़ेगा ही, साथ ही फूड डिलीवरी पर भी पड़ेगा। अगर रेस्टोरेंट खाना नहीं बना पाएंगे तो ऑर्डर कैसे मिलेंगे? ऐसे में हमारा काम भी ठप हो जाएगा। भोपाल में 7,000 से ज्यादा लोग नियमित रूप से फूड डिलीवरी का काम करते हैं। कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने पर इनकी रोजी-रोटी पर भी असर पड़ने की आशंका है।कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पेट्रोल-डीजल और गैस की उपलब्धता की निगरानी के निर्देश दिए। मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों का पर्याप्त स्टॉक है और घरेलू गैस की सप्लाई सामान्य है। सरकार ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचने और अधिकृत जानकारी पर ही भरोसा करने की अपील की है।इधर, केंद्र सरकार ने गैस समेत जरूरी चीजों की जमाखोरी रोक ने लिए देशभर में 'आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955' लागू कर दिया है। अब गैस को 4 कैटेगरी में बांटा जाएगा….
इसमें घर की रसोई गैस और गाड़ियों में डलने वाली CNG आती है। इन्हें पहले की तरह पूरी गैस मिलती रहेगी।खाद बनाने वाली फैक्ट्रियों को करीब 70% गैस दी जाएगी। बस उन्हें यह साबित करना होगा कि गैस का इस्तेमाल खाद बनाने में ही हुआ है।नेशनल ग्रिड से जुड़ी चाय की फैक्ट्रियों और दूसरे बड़े उद्योगों को उनकी जरूरत की लगभग 80% गैस मिलेगी।शहरों के गैस नेटवर्क से जुड़े छोटे कारखानों, होटल और रेस्टोरेंट को भी उनकी पुरानी खपत के हिसाब से लगभग 80% गैस दी जाएगी।झुंझुनूं में 'मिट्टी के लड्डुओं' से मापा गया आगामी मानसूनराजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश की चेतावनीहिमाचल में डेढ़ महीने का ड्राइ स्पेल टूटने की उम्मीदबिहार के 8 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्टछत्तीसगढ़ में 2 दिन बाद बारिश का अलर्ट
Commercial Gas Cylinder Hotel Crisis Restaurant Closure Wedding Season Gas Supply Disruption Fine Hinglish News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अमेठी में 7.25 करोड़ की लागत से बनेंगी पांच नई ग्रामीण सड़कें, आवागमन होगा बेहतरअमेठी में सवा सात करोड़ रुपये की लागत से पांच नई ग्रामीण सड़कों का निर्माण होगा। इन सड़कों से लगभग 50 हजार लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और यात्रा सुगम होगी।
Read more »
आज का मौसम 10 मार्च: बिहार समेत 8 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, 50 की स्पीड से चलेगी हवा; IMD का अलर्टweather forecast: दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देशभर में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं IMD ने 8 राज्यों में हल्की बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
Read more »
जम्मू में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहित करने की एवज में चार्ज लेगा निगम, एक अप्रैल से लागू होगा नियमजम्मू नगर निगम 1 अप्रैल से ऑनलाइन यूजर चार्ज संग्रह में सख्ती बरतेगा। वर्तमान में केवल 50 डिजिटल भुगतान होता है, जिससे राजस्व में कमी और अनियमितताएं सामने आई हैं।
Read more »
देश में 10, 20 और 50 रुपए के नोटों की कोई कमी नहीं : केंद्रदेश में 10, 20 और 50 रुपए के नोटों की कोई कमी नहीं : केंद्र
Read more »
Viral Vlog: 70 की उम्र में पहला वीडियो, 50 दिन में 10 हजार फॉलोअर्स! Insta Uncle की खुशी जीत लेगी आपका दिल10,000 YouTube subscribers: उम्र सिर्फ संख्या भर है। इस तरह की बातें अक्सर सुनने में आ ही जाती है। लेकिन देखने का मौका कभी-कभी ही मिलता है। 70 साल के विनोद कुमार शर्मा इसका उदाहरण हैं। उन्होंने 50 दिन पहले ही यूट्यूब पर कंटेंट बनाना शुरू किया था। इसमें उनके 10000 सब्सक्राइबर हो भी गए...
Read more »
ATM से नहीं निकलता 10,20, 50 का नोट, कहीं सप्लाई में कमी तो नहीं; सरकार ने कर दिया किल्यरकेंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में बताया कि देश में 10, 20 और 50 रुपये के नोटों की कोई कमी नहीं है। सरकार ने संसद में स्पष्ट किया कि एटीएम से इन नोटों के न निकलने का मतलब आपूर्ति में कमी नहीं है। कम मूल्यवर्ग के नोटों के वितरण के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। डिजिटल भुगतान भी छोटे लेनदेन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते...
Read more »
