जम्मू नगर निगम 1 अप्रैल से ऑनलाइन यूजर चार्ज संग्रह में सख्ती बरतेगा। वर्तमान में केवल 50 डिजिटल भुगतान होता है, जिससे राजस्व में कमी और अनियमितताएं सामने आई हैं।
जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू नगर निगम पहली अप्रैल से ऑनलाइन यूजर चार्ज लेने के लिए सख्ती शुरू करेगा। इसके लिए जहां नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है तो वहीं संबंधित वार्ड के सेनिटरी इंस्पेक्टरों, सुपरवाइजरों, निगरानों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है ताकि ज्यादा से ज्यादा राजस्व निगम के खाते में आए। अभी करीब 50 प्रतिशत यूजर चार्ज ही निगम को डिजिटली मिल रहे हैं। शेष यूजर चार्ज अधिकतर निगम के खाते में जमा भी नहीं हो रहे। इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए जम्मू नगर निगम पहली अप्रैल से सख्ती करने की तैयारी में है। इसके लिए निगम व्यवस्था को पारदर्शी करते हुए संबंधित कर्मचारियों की जबावदेही तय करेगा। ऐसे लोगों पर भी नकेल कसी जाएगी जो यूजर चार्ज देने में आनाकानी करते हैं। बता दें कि जम्मू नगर निगम सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहित करने की एवज में यूजर चार्ज लेता है। अभी भी बहुत से कर्मचारी लोगों से जीआर यानी सरकारी रसीद पर ही यूजर चार्ज एकत्र कर रहे हैं। कई लोगों को तो पैसे देने के बावजूद कोई रसीद नहीं दी जाती है। जिससे साफ होता है कि यह पैसा निगम के खाते में पूरी तरह तो जमा नहीं हो रहा और इसमें गड़बड़ी हो रही है। इन्हीं शिकायतों पर निगम अब सख्ती दिखाने जा रहा है। हालांकि निगम ने पहले ही पीओएस मशीनें भी जारी की हुइ्र हैं लेकिन अभी भी अधिकतर लोग मैनुअल तरीके से ही यूजर चार्ज देते आ रहे हैं। ये रहेंगे यूजर चार्ज जम्मू निगम नगर निगम 2000 वर्ग फुट तक के घर से 100 रुपये और 2000 वर्ग फुट से अधिक घर से 200 रुपये मासिक यूजर चार्ज लेता है। इसके अलावा रेहड़ी से 100 रूपये, खाने पीने वाली दुकानों से 500 रूपये, गेस्ट हाउस, होटल पेइंग गेस्ट से 2000 रूपये, रेस्टोरेंट से 1000 रुपए, छोटी कॉटेज इंडस्ट्री से 2000 रुपये चार्ज वसूल करता है। गोदाम कोल्ड, स्टेट स्टोरेज से 4000 रुपए, ऑटोमोबाइल शोरूम से 3000 रूपये, सर्विस स्टेशन 2000 रूपये, धार्मिक और चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन से 1000 रुपए, डेरी से 2000 रूपये, 3 स्टार होटल से 3000 रूपये, मैरिज हॉल से 5000 रुपये प्रति महीना यूजर चार्ज वसूलता है। वहीं कमर्शियल ऑफिस बैंक आदि से 1800 रुपए, क्लिनिक डिस्पेंसरी लैबोरेट्री से 2000 रूपये, नर्सिंग होम से 2500 रुपये और अस्पताल से 5000 रुपये यूजर टैक्स वसूला जाता है।हर साल 10 करोड़ यूजर चार्ज जम्मू नगर निगम डोर-टू-डोर कचरा उठाने की एवज में यूजर चार्ज के रूप में हर साल करीब 10 करोड़ रुपये की राजस्व जुटाता है। निगम के प्रयासों के चलते अब यह राशि बढ़ी है। इस साल 11 करोड़ रुपये के करीब यूजर चार्ज जमा हुए हैं। इतना ही नहीं बिल्डिंग परमिशन, दुकानों, फ्लैट्स के किराए के रूप में भी करोड़ों रुपये निगम राजस्व के रूप में एकत्र करता है। पीओएस व ऐप से मिलती है पेमेंट जम्मू नगर निगम ने डोर-टू-डोर यूजर चार्ज संग्रहित करने के लिए अपने कर्मचारियों को क्यूआर कोड और यूपीआई आधारित एंड्रॉइड प्वाइंट ऑफ सेल मशीन दी हुई है। घर के बाहर लगी डीडीएन प्लेटों पर बने क्यूआर काेड को स्कैन करने पर कर्मचारियों के पास मोबाइल पर भी यूजर चार्ज आ जाते हैं। लोग डिजिटली भुगतान कर सकते हैं। मौके पर ही उन्हें रसीद मिल जाती है। इसके अलावा लोग अधिक जानकारी या सहायता के लिए निगम की हेल्पलाइन 18001807207 पर संपर्क कर सकते हैं। क्या कहते हैं अधिकारी अब लोग मोबाइल ऐप, क्यूआर कोड स्कैन कर यूजर चार्ज जमा करवा सकते हैं। कहीं ज्यादा मुश्किल हो तभी जीआर कटवाएं। सभी कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे अब यूजर चार्ज को ऑनलाइन लेना शुरू करें। मोबाइल ऐप सुरक्षित तरीके से काम कर रहा है। -डॉ.
विनोद शर्मा, हेल्थ आफिसर, जम्मू नगर निगम
Online User Charge JMC Waste Collection Digital Payment Jammu User Charge Enforcement Jammu Sanitation JMC Revenue Door-To-Door Waste Jammu And Kashmir Jammu City Jammu News Jammu Latest News Jammu News In Hindi Jammu Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Moto Edge 50 Series: 50MP कैमरा और 512 जीबी तक स्टोरेज के साथ लॉन्च हुए नए मोटोरोला स्मार्टफोन, जानें दाम व सारे फीचर्सMoto Edge 50 Series Launched: मोटोरोला एज 50 सीरीज में कंपनी मोटो एज 50 अल्ट्रा और एज 50 फ्यूजन जल्द भारत में लॉन्च कर सकती है।
Read more »
Thalapathy 50: ‘தளபதி’ 50 ஸ்பெஷல்..விஜய் குறித்த 50 சுவாரஸ்ய தகவல்கள்!Thalapathy 50: ‘தளபதி’ 50 ஸ்பெஷல்..விஜய் குறித்த 50 சுவாரஸ்ய தகவல்கள்!
Read more »
மோட்டோரோலா எட்ஜ் 50 போனின் முதல் விற்பனை! ஃப்ளிப்கார்ட்டில் சலுகை விலையில் ஸ்மார்ட்போன்!Motorola Edge 50 Sale : மோட்டோரோலா எட்ஜ் 50 ஸ்மார்ட்போன் இன்று முதல் விற்பனைக்கு வந்தது...
Read more »
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कड़ी प्रतिस्पर्धा है, हमेशा मुकाबला 50-50 रहा: कमिंसबॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में कड़ी प्रतिस्पर्धा है, हमेशा मुकाबला 50-50 रहा: कमिंस
Read more »
ಅತ್ಯಂತ ಅಗ್ಗದ ಬೆಲೆಗೆ Vivo X200 5G 256GB ಖದೀರಿಸಿ; 10,000 ರೂಪಾಯಿ ಡಿಸ್ಕೌಂಟ್!!ಈ ಸ್ಮಾರ್ಟ್ಫೋನ್ನ ಹಿಂಭಾಗದಲ್ಲಿ 50+50+50 ಮೆಗಾಪಿಕ್ಸೆಲ್ ಟ್ರಿಪಲ್ ಕ್ಯಾಮೆರಾ ಸೆಟಪ್ ಲಭ್ಯವಿದೆ. ಇದು ಸೆಲ್ಫಿ ಮತ್ತು ವಿಡಿಯೋ ಕರೆಗಾಗಿ 32 ಮೆಗಾಪಿಕ್ಸೆಲ್ ಮುಂಭಾಗದ ಕ್ಯಾಮೆರಾವನ್ನು ಹೊಂದಿದೆ.
Read more »
50 வினாடி நடிக்க 5 கோடி சம்பளம் வாங்கிய நடிகை! ரொம்ப அதிகமா இருக்கே..யார் தெரியுமா?Actress Charged 50 Crores For 50 Seconds AD : தமிழ் திரையுலகில், முக்கிய நடிகையாக இருக்கும் ஒருவர், 50 வினாடி விளம்பரத்திற்கு 5 கோடி வாங்கியிருக்கிறார். அவர் யார் தெரியுமா?
Read more »
