मुजफ्फरपुर के SKMCH में शवों की दुर्दशा सामने आई है। डीप फ्रीजर खराब होने के कारण शव 20-25 दिनों तक सड़ते रहे, जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना ने अस्पताल की लापरवाही और शवों के प्रति अमानवीय व्यवहार को उजागर किया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठ रहे...
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरपुर। श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शव को रखने के लिए डीप फ्रीजर की सुविधा नहीं है। यहां पूर्व से रखे गए चार डीप फ्रीजर सालों से खराब पड़े हैं, लेकिन इसे ठीक कराने के लिए अब तक आधा दर्जन बार पत्र लिखे गए, लेकिन सालों से इसे ठीक नहीं कराया गया। ऐसे में शवों को सुरक्षित रखना बड़ा संकट बना है। पोस्टमार्टम कक्ष में आधुनिक उपकरणों का अभाव है, जिससे हादसों या अज्ञात शवों की शिनाख्त तक सुरक्षित रखने में परेशानी होती है। एसकेएमसीएच में डीप फ्रीजर के अभाव में अमानवीय तरीके से शव को रखा जाता है। एसकेएमसीएच में इस प्रकार का अभाव चिकित्सा सुविधाओं की कमी पर सवाल खड़े करता है। सरकारी निर्देशों की उड़ रहीं धज्जियां लावारिस शवों को बिना डीप-फ्रीजर के 72 घंटे तक सुरक्षित रखे जाने का दावा कर रहा एफएमटी विभाग और एसकेएमसीएच ओपी पुलिस सरकारी दिशा-निर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दो-दो पोस्टमार्टम गृह के बाद भी शीतगृह की व्यवस्था अब तक नहीं हो सकी है। आमतौर पर यहां 10-15 शव लावारिस हालत में रहते हैं। सड़ी-गली लाशों को एकत्र कर एसकेएमसीएच ओपी पुलिस की ओर से 20-25 दिन बाद लावारिस शवों की अंत्योष्टि हो रही है। छह महीने बाद ही हुआ खराब, नहीं किया सही बताया जा रहा है कि वर्ष 2016 में बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना विकास निगम की ओर से करीब 16 लाख की लागत से एक डीप-फ्रीजर छह शव रखने वाला दिया गया था। छह माह बाद ही वह खराब हो गया। आधा दर्जन बार प्राचार्य को पत्राचार किया गया, लेकिन कारगर साबित नहीं हो सका। एक-दो बार बनने के बाद वह खराब हो गया। पोस्टमार्टम कक्ष में बिजली कटने के बाद जेनरेटर से आपूर्ति भी नहीं है। कोविड के दौरान वर्ष 2019 में जिला परिवहन पदाधिकारी ने एक-एक शव रखने वाला डीप-फ्रीजर डोनेट किया, वह भी तकनीकी कारणों से बेकार पड़ा है। पूर्व में जांच के बाद हो चुका है विचार वर्ष 2019 में नर कंकाल मिलने के बाद स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा था। उस समय एसकेएमसीएच के प्राचार्य डॉ.
विकास कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर लावारिस शवों को सुरक्षित रखने व उसके अंतिम संस्कार के सभी पहलुओं पर विचार करने के लिए चार सदस्यीय जांच टीम बनाई थी। मामला शांत तो हो गया, लेकिन लावारिस शवों को सुरक्षित रखने संबंधित कोई ठोस पहल नहीं की जा सकी। ये है प्रविधान शवों के दाह-संस्कार के लिए रोगी कल्याण समिति की ओर से दी जाने वाली राशि से शव के लिए कफन, फूल माला, लकड़ी व अन्य सामग्री की खरीद की जानी है। इसमें शवदाह गृह का शुल्क भी शामिल होता है। वहीं, जहां शवदाह गृह नहीं है, वहां पारंपरिक तरीके से अंतिम संस्कार किया जाना है। वैसे कितनी राशि दी जाए, यह तय नहीं है। स्थानीय परिस्थिति के हिसाब से राशि दी जाती है। अंतिम संस्कार को लेकर पुलिस व अस्पताल प्रशासन की संयुक्त रूप से जिम्मेदारी होती है। अंतिम संस्कार के पहले मृतक की एक तस्वीर भी ली जाती है ताकि बाद में जानकारी हो सके कि किस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम संस्कार वाली जगह का प्रमाणपत्र जरूरी होता है।
Muzaffarpur Hospital Dead Body Deep Freezer Bihar Health Medical Negligence Hospital Conditions SKMCH Corpse Condition Muzaffarpur News Bihar News Muzaffarpur News Muzaffarpur Latest News Muzaffarpur News In Hindi Muzaffarpur Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SKMCH इमरजेंसी में बाहरी डॉक्टरों पर पूरी तरह रोक, निजी अस्पतालों के घुसपैठियों पर सख्तीमुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के अलावा अन्य डॉक्टरों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। प्राचार्य ने कहा कि ड्यूटी के अलावा अन्य कोई चिकित्सक मिलने पर कार्रवाई होगी। पूर्ववर्ती एमबीबीएस छात्र भी इमरजेंसी में नहीं रहेंगे। निजी अस्पताल ले जाने के लिए एसकेएमसीएच में कुछ चिकित्सक मरीजों को दिग्भ्रमित करते हैं।...
Read more »
चोरी के बाद मोबाइल नहीं उसके एक-एक पार्ट्स को बेचते थे, 20 से 25 हजार रुपये कमा लेते थे, चोर गैंग गिरफ्तारदिल्ली से सटे नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक गैंग को पकड़ा है, जो मोबाइल लूटने के बाद उसको बेचता नहीं था, बल्कि उसके एक-एक पार्ट्स को दूसरे मोबाइल में लगाता था।
Read more »
वाराणसी कफ सिरप कांड: फरार मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल पर 25 हजार का इनाम, अवैध कारोबार की जांच तेजShubham Jaiswal Reward News: वाराणसी में कोडीनयुक्त कफ सिरप केस में फरार मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और प्रधान पति पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
Read more »
Goa Fire Incident: ഗോവ നിശാ ക്ലബിലെ തീപിടുത്തം; ഉടമകളായ സഹോദരങ്ങൾ തായ്ലൻ്റിൽ അറസ്റ്റിൽഗോവയിലെ നിശാ ക്ലബിന് തീപിടിച്ച് 25 പേർ മരിച്ച സംഭത്തിൽ പ്രധാന പ്രതികളും, ക്ലബുടമകളുമായ സഹോദരങ്ങളെ തായ്ലൻ്റിൽ അറസ്റ്റ് ചെയ്തു.
Read more »
मोदी ने NDA सांसदों को आज डिनर पर बुलाया: सभी सांसद पीएम आवास पहुंचेंगे; 20-25 के ग्रुप में बस से आएंगेPrime Minister Narendra Modi Residence NDA Alliance MPs Special Dinner Update प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर गुरुवार शाम 6:30 बजे से एनडीए सांसदों के लिए विशेष डिनर आयोजित किया रहा है। इसके पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तैयारियों की समीक्षा बैठक...
Read more »
2019–20 से 2024–25 के बीच 4.57 करोड़ मनरेगा जॉब कार्ड हटाए गए: सरकारलोकसभा में केंद्र सरकार ने बताया कि 2019–20 से 2024–25 के बीच मनरेगा के 4.57 करोड़ जॉब कार्ड हटाए गए, जबकि 6.54 करोड़ नए बनाए गए. बिहार में सबसे अधिक 1.04 करोड़ कार्ड हटाए गए. 2022–23 में हटाने का आंकड़ा रिकॉर्ड 2.24 करोड़ तक पहुंचा. सरकार ने इसे ‘नियमित प्रक्रिया’ बताया है.
Read more »
