लोकसभा में केंद्र सरकार ने बताया कि 2019–20 से 2024–25 के बीच मनरेगा के 4.57 करोड़ जॉब कार्ड हटाए गए, जबकि 6.54 करोड़ नए बनाए गए. बिहार में सबसे अधिक 1.04 करोड़ कार्ड हटाए गए. 2022–23 में हटाने का आंकड़ा रिकॉर्ड 2.24 करोड़ तक पहुंचा. सरकार ने इसे ‘नियमित प्रक्रिया’ बताया है.
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा को सूचित किया कि वर्ष 2019–20 से 2024–25 के बीच देशभर मेंराज्यों में, बिहार ने 2019–20 से 2024–25 के बीच मनरेगा के तहत सबसे अधिक जॉब कार्ड हटाने का रिकॉर्ड दर्ज किया है.
इस अवधि में बिहार ने 1.04 करोड़ से अधिक जॉब कार्ड हटाए, जो सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से कहीं अधिक है. बिहार में 2022-23 और 2023-24 में कार्ड हटाए जाने की संख्या में खास तौर पर बढ़ोतरी हुई, जब 79.82 लाख जॉब कार्ड हटाए गए. बिहार के बाद उत्तर प्रदेश का स्थान रहा, जहां इसी अवधि में 91.48 लाख जॉब कार्ड हटाए गए. ओडिशा में 44.07 लाख जॉब कार्ड हटाए गए. संसद के सामने रखे गए आंकड़ों में बताया गया कि मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों ने भी बड़ी संख्या में जॉब कार्ड हटाए – क्रमशः 37.90 लाख और 36.14 लाख. पिछले छह वर्षों के आंकड़ों में सबसे अधिक जॉब कार्ड हटाए जाने के मामले 2022–23 में सामने आए. 2019–20 में कुल 14.32 लाख जॉब कार्ड हटाए गए थे, जो 2020–21 में बढ़कर 27.96 लाख हो गए. 2021–22 में यह संख्या 50.31 लाख तक पहुंच गई. इसके बाद 2022–23 में यह आंकड़ा उछलकर अभूतपूर्व 2.24 करोड़ तक पहुंच गया, जो छह वर्षों में सबसे अधिक है. 2023–24 में यह संख्या घटकर 1.01 करोड़ रही, और 2024–25 में अब तक 38.59 लाख जॉब कार्ड हटाए गए. ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों में यह भी सामने आया कि इस वर्ष 10 अक्टूबर से 14 नवंबर के बीच मात्र 36 दिनों में 16.31 लाख श्रमिकों के जॉब कार्ड हटाए गए. आंध्र प्रदेश में सबसे अधिक 11.07 लाख जॉब कार्ड हटाए गए, इसके बाद ओडिशा , जम्मू-कश्मीर , तेलंगाना और केरल का स्थान रहा. उत्तर प्रदेश ने इसी अवधि में 17,236 जॉब कार्ड हटाए. चौहान ने कहा कि जॉब कार्ड हटाना एक ‘नियमित प्रक्रिया’ है, जिसे राज्य और केंद्रशासित प्रदेश मुख्यतः फर्जी या डुप्लिकेट प्रविष्टियां, गलत जानकारी, स्थायी पलायन, ग्राम पंचायतों का शहरी क्षेत्रों में पुनर्वर्गीकरण या जॉब कार्ड धारक की मृत्यु जैसे कारणों के चलते करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि, ‘हालांकि, श्रमिकों/जॉब कार्डों को हटाते समय राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करना होता है कि किसी पात्र या योग्य परिवार का जॉब कार्ड न हटाया जाए, और इसके लिए अधिनियम के प्रावधानों तथा मंत्रालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया का पालन आवश्यक है.’ मंत्री ने आगे बताया कि श्रमिक कई माध्यमों से शिकायत दर्ज कर सकते हैं – NREGASoft शिकायत निवारण मॉड्यूल, स्थानीय अधिकारियों को लिखित आवेदन, टेलीफोन हेल्पलाइन, ग्राम पंचायत की शिकायत रजिस्टर और राष्ट्रीय शिकायत पोर्टल CPGRAMS शामिल हैं. डिजिटल प्रणालियों के चलते बड़े पैमाने पर लोगों बाहर किए जाने की आशंकाओं के जवाब में सरकार ने कहा कि न तो राष्ट्रीय मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम , जो वास्तविक समय में जियो-टैग्ड उपस्थिति रिकॉर्ड करता है, और न ही आधार पेमेंट ब्रिज सिस्टम , जॉब कार्ड हटाने का आधार हो सकता है. एनएमएमएस जनवरी 2023 से अधिकांश कार्यस्थलों पर अनिवार्य है, जबकि एपीबीएस आधारित वेतन भुगतान 1 जनवरी 2024 से अनिवार्य किया गया है.गोवा नाइट क्लब हादसा: लूथरा बंधुओं को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया, प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी फिल्म समीक्षक संघ ने ‘धुरंधर’ की समीक्षाओं पर हुए हमलों की निंदा की, कहा- दांव पर सिर्फ एक फिल्म नहीं हैदिल्ली दंगा साज़िश मामले के आरोपियों की ज़मानत याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अब भारत नहीं... बांग्लादेश को कपास सप्लाई करने में ये देश टॉप परबांग्लादेश ने 2024-25 मार्केटिंग ईयर में कच्चे कपास के आयात में भारत को पछाड़ते हुए ब्राजील को अपना सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बना लिया है। USDA की रिपोर्ट के अनुसार, ब्राजील ने 19 लाख बेल्स कपास की आपूर्ति की, जबकि भारत 14 लाख बेल्स के साथ दूसरे स्थान पर रहा.
Read more »
एजेंडा आजतक 2024: वीरता और साहस की कहानियों से भरा सम्मेलनएजेंडा आजतक के 13वें संस्करण में राजनीति, बिजनेस, धर्म, खेल और फिल्म जगत की हस्तियों ने शिरकत की, जहां वीर जवानों की वीरता और साहस की कहानियों को साझा किया गया। ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवानों को वीर चक्र से सम्मानित किया गया और उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।
Read more »
चोरी के बाद मोबाइल नहीं उसके एक-एक पार्ट्स को बेचते थे, 20 से 25 हजार रुपये कमा लेते थे, चोर गैंग गिरफ्तारदिल्ली से सटे नोएडा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक गैंग को पकड़ा है, जो मोबाइल लूटने के बाद उसको बेचता नहीं था, बल्कि उसके एक-एक पार्ट्स को दूसरे मोबाइल में लगाता था।
Read more »
वाराणसी कफ सिरप कांड: फरार मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल पर 25 हजार का इनाम, अवैध कारोबार की जांच तेजShubham Jaiswal Reward News: वाराणसी में कोडीनयुक्त कफ सिरप केस में फरार मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और प्रधान पति पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
Read more »
Goa Fire Incident: ഗോവ നിശാ ക്ലബിലെ തീപിടുത്തം; ഉടമകളായ സഹോദരങ്ങൾ തായ്ലൻ്റിൽ അറസ്റ്റിൽഗോവയിലെ നിശാ ക്ലബിന് തീപിടിച്ച് 25 പേർ മരിച്ച സംഭത്തിൽ പ്രധാന പ്രതികളും, ക്ലബുടമകളുമായ സഹോദരങ്ങളെ തായ്ലൻ്റിൽ അറസ്റ്റ് ചെയ്തു.
Read more »
मोदी ने NDA सांसदों को आज डिनर पर बुलाया: सभी सांसद पीएम आवास पहुंचेंगे; 20-25 के ग्रुप में बस से आएंगेPrime Minister Narendra Modi Residence NDA Alliance MPs Special Dinner Update प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर गुरुवार शाम 6:30 बजे से एनडीए सांसदों के लिए विशेष डिनर आयोजित किया रहा है। इसके पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने तैयारियों की समीक्षा बैठक...
Read more »
