एसटीएफ ने डिजिटल अरेस्ट कर 2.81 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के 5 और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 2.
जागरण संवाददाता, लखनऊ। एसजीपीजीआई की एसोसिएट प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर 2.81 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के पांच और सदस्य दबोचे गए। आरोपियों की गिरफ्तारी एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह ने वेव मॉल पेट्रोल पंप के पास की। एसटीएफ अब तक इस मामले में 16 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। यह है पूरा मामला एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बिहार के सीतामढ़ी के श्रीखंडी भिट्टा पूर्वी का ऋषिकेश कुमार उर्फ मयंक, पटना के स्टेशन रोड का गोपाल उर्फ रोशन उर्फ राहुल, समस्तीपुर के मुख्तियारपुर का गणेश कुमार, चंदौली के सकलडीहा के नारायना का मणिकांत पांडेय उर्फ मिश्रा जी और वाराणसी के सारनाथ के बरईपुर का राजेश गुप्ता है। टीम ने आरोपियों के पास से 2,42,100 रुपये नकद, 15 चेक बुक, 18 एटीएम, आठ यूपीआई स्कैनर, सात मोबाइल और दो लैपटॉप बरामद किए हैं। डिप्टी एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ठगी के रुपये अलग-अलग खातों में मंगाते थे। इसके बाद तुरंत तय खातों में ट्रांसफर कर देते। अलग-अलग लड़कों से बिनांस एप के माध्यम से यूएसडीटी खरीदकर वापस मंगाते और यूएसडीटी में बदलकर उसे कभी भी नकदी करवा लेते, इससे इनका नाम भी कहीं नहीं आता है। बताया कि जालसाजी करते समय अलग-व्यक्तियों से बात करने का काम ऋषिकेश उर्फ मयंक, गोपाल उर्फ रोशन उर्फ राहुल और गणेश करते हैं। मणिकांत पांडेय उर्फ मिश्रा जी और राजेश गुप्ता इस काम के लिए अलग-अलग लोगों के करंट और कॉर्पोरेट खाते की चेकबुक इंटरनेट बैंकिंग की आईडी पासवर्ड, खाते पर रजिस्टर्ड सिम का इंतजाम करते हैं। टेलीग्राम एप से जुटाते हैं डाटा डिप्टी एसपी ने बताया कि जालसाजों से पूछताछ में सामने आया कि एसजीपीजीआई की एसोसिएट प्रोफेसर के मोबाइल नंबर पर काल कर सीबीआई अधिकारी बनकर धमकाया था। उनकी निजी जानकारी हासिल कर रुपये ट्रांसफर कराए। पूछताछ में बताया कि जिन लोगों को डिजिटल अरेस्ट करना होता है उनका डेटा टेलीग्राम एप पर स्कैमरों व हैकरों द्वारा बनाए गए अकाउंटों व चैनलों से मिलता है। टीम अभी इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें: आजम खां के मुकदमे में गवाही न देने पर मुरादाबाद और बरेली के थाना प्रभारियों के खिलाफ वारंट जारी यह भी पढ़ें: यूपी में 14 डायट बनेंगे उत्कृष्टता केंद्र, करीब 15-15 करोड़ खर्च किए जाने का प्रस्ताव तैयार.
जागरण संवाददाता, लखनऊ। एसजीपीजीआई की एसोसिएट प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर 2.81 करोड़ की ठगी करने वाले गिरोह के पांच और सदस्य दबोचे गए। आरोपियों की गिरफ्तारी एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह ने वेव मॉल पेट्रोल पंप के पास की। एसटीएफ अब तक इस मामले में 16 आरोपियों को जेल भेज चुकी है। यह है पूरा मामला एसटीएफ के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी बिहार के सीतामढ़ी के श्रीखंडी भिट्टा पूर्वी का ऋषिकेश कुमार उर्फ मयंक, पटना के स्टेशन रोड का गोपाल उर्फ रोशन उर्फ राहुल, समस्तीपुर के मुख्तियारपुर का गणेश कुमार, चंदौली के सकलडीहा के नारायना का मणिकांत पांडेय उर्फ मिश्रा जी और वाराणसी के सारनाथ के बरईपुर का राजेश गुप्ता है। टीम ने आरोपियों के पास से 2,42,100 रुपये नकद, 15 चेक बुक, 18 एटीएम, आठ यूपीआई स्कैनर, सात मोबाइल और दो लैपटॉप बरामद किए हैं। डिप्टी एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ठगी के रुपये अलग-अलग खातों में मंगाते थे। इसके बाद तुरंत तय खातों में ट्रांसफर कर देते। अलग-अलग लड़कों से बिनांस एप के माध्यम से यूएसडीटी खरीदकर वापस मंगाते और यूएसडीटी में बदलकर उसे कभी भी नकदी करवा लेते, इससे इनका नाम भी कहीं नहीं आता है। बताया कि जालसाजी करते समय अलग-व्यक्तियों से बात करने का काम ऋषिकेश उर्फ मयंक, गोपाल उर्फ रोशन उर्फ राहुल और गणेश करते हैं। मणिकांत पांडेय उर्फ मिश्रा जी और राजेश गुप्ता इस काम के लिए अलग-अलग लोगों के करंट और कॉर्पोरेट खाते की चेकबुक इंटरनेट बैंकिंग की आईडी पासवर्ड, खाते पर रजिस्टर्ड सिम का इंतजाम करते हैं। टेलीग्राम एप से जुटाते हैं डाटा डिप्टी एसपी ने बताया कि जालसाजों से पूछताछ में सामने आया कि एसजीपीजीआई की एसोसिएट प्रोफेसर के मोबाइल नंबर पर काल कर सीबीआई अधिकारी बनकर धमकाया था। उनकी निजी जानकारी हासिल कर रुपये ट्रांसफर कराए। पूछताछ में बताया कि जिन लोगों को डिजिटल अरेस्ट करना होता है उनका डेटा टेलीग्राम एप पर स्कैमरों व हैकरों द्वारा बनाए गए अकाउंटों व चैनलों से मिलता है। टीम अभी इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें: आजम खां के मुकदमे में गवाही न देने पर मुरादाबाद और बरेली के थाना प्रभारियों के खिलाफ वारंट जारी यह भी पढ़ें: यूपी में 14 डायट बनेंगे उत्कृष्टता केंद्र, करीब 15-15 करोड़ खर्च किए जाने का प्रस्ताव तैयार
UP News SGPGI UP Latest News UP Crime Lucknow News UP Hindi News Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मुझे सोने दो... अफसरों से क्यों गुहार लगा रहा 'VIP कोठरी' में बंद रेप का आरोपी संजय रॉयCBI की टीम इस मामले में आरोपी से पूछताछ करने के साथ-साथ उन सबूतों की जांच भी कर रही है जो घटना वाले दिन मौके से सीज किए गए थे.
Read more »
लेडी डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर ठग लिये थे 2 करोड़ रुपये, अब 3 शातिर अरेस्टपिछले महीने लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई (SGPGI) की एक महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर एक साइबर अपराधियों ने दो करोड़ रुपये ठग लिये थे. इस मामले में डिजिटल अरेस्टिंग करने वाले गिरोह की महिला मेंबर समेत तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है.
Read more »
UP Crime: पीजीआई की एसोसिएट प्रोफेसर को डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तारबीते दिनों लखनऊ के पीजीआई की महिला डॉक्टर को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट करके 2 करोड़ की ठगी कर ली थी। इसी मामले में लगातार गिरफ्तारी का सिलसिल जारी है।
Read more »
महिला डाक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 2 करोड़ की वसूली करने वाले दो और लोग गिरफ्तारलखनऊ में SGPGI की महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर दो करोड़ से अधिक की वसूली करने वाले दो और लोग गिरफ्तार किया गया है. यूपी एसटीएफ अब तक इस गैंग में शामिल 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. डिजिटल अरेस्टिंग कर ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य कभी खुद को कभी ED तो कभी CBI अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करते थे.
Read more »
कानपुर में NRI डॉक्टर हुआ डिजिलट अरेस्ट, 5 दिन में ठगे 80 लाखयूपी के कानपुर से 80 लाख की ठगी का मामला सामने आया है, जहां एनआरआई डॉक्टर को पांच दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर के रखा और उनसे 80 लाख रुपये ठग लिए.
Read more »
Lucknow Crime: PGI महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ों की ठगी मामले में 5 गिरफ्तार, ऐसे करते थे 'खेल'UP Crime News: लखनऊ में पीजीआई की महिला डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी करने वाले गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। इसमें तीन बिहार और दो यूपी के रहने वाले हैं। इन सभी आरोपियों को बुधवार को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है।
Read more »
