SA20: शुक्रवार, 26 दिसंबर को SA20 2025-2026 का आगाज हुआ. डिफेंडिंग चैंपियन एमआई केपटाउन और डरबन सुपर जायंट्स के बीच हुए ओपनिंग मैच में रनों की बरसात हुई. इसी रनों की सुनामी में एक दर्शक की किस्मत चमकी और वो रातों रात करोड़पति बन गया.
SA20 : दुनियाभर के क्रिकेट फैंस अपनी जेब ढीली कर मैच का मजा लेने स्टेडियम जाते हैं, लेकिन सोचिए कि अगर किसी मुकाबले में महज एक सेकेंड में उसकी किस्मत बदल जाए तो क्या होगा? जी हां, साउथ अफ्रीका में चल रहे SA20 लीग 2025-26 में ऐसा ही दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब फैन ने एक सनसनीखेज कैच पकड़ा और मिनटों में वो मालामाल बन गया.
दर्शक को ये लौटरी SA20 लीग के चौथे संस्करण के ओपनिंग मैच में लगी. शुक्रवार, 26 दिसंबर को SA20 2025-2026 का आगाज हुआ. डिफेंडिंग चैंपियन एमआई केपटाउन और डरबन सुपर जायंट्स के बीच हुए ओपनिंग मैच में रनों की बरसात हुई. इसी रनों की सुनामी में एक दर्शक की किस्मत चमकी और वो रातों रात करोड़पति बन गया. उसने एमआई केपटाउन के स्टार बल्लेबाज रायन रिकेल्टन का अद्भुत कैच पकड़कर सनसनी मचा दी. फैन ने पकड़ा 1.08 करोड़ का कैच शुक्रवार को हुए इस मैच में डरबन सुपर जायंट्स ने एमआई केपटाउन को 15 रनों से हरा दिया. जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 232 रन बनाए थे. इसके जवाब में MI के बल्लेबाजों ने लड़ाई तो लड़ी और 217 रन बनाए, लेकिन लक्ष्य से 15 रन दूर रह गए. स्टार ओपनर रायन रिकेल्टन ने 63 गेंदों पर 113 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 11 छक्के जड़े. रिकेल्टन के एक सिक्स ने स्टेडियम में बैठे युवा दर्शक की किस्मत बदल दी. 13वें ओवर की चौथी गेंद पर रिकेल्टन ने बुलेट की रफ्तार से एक शॉट लगाया. गेंद गोली की तरह दर्शक दीर्घा में गई, जहां एक फैन ने एक हाथ से कैच लपक लिया. — Betway SA20 December 26, 2025 जैसे ही फैन ने ये कैच पकड़ा, स्टेडियम में खुशी की लहर दौड़ उठी. दरअसल, ये सिर्फ कैच नहीं था... उसके लिए रिकेल्टन की तरफ से भेजा गया वो तोहफा था, जिसे वो ताउम्र याद रखेगा. SA20 में दर्शकों को टूर्नामेंट से जोड़ने के लिए मैनेजमेंट ने मजेदार नियम बनाया है, जिसके तहत अगर कोई दर्शक एक हाथ से कैच पकड़ता है तो उसे 20 लाख रैंड यानी लगभग 1.08 करोड़ रुपये मिलेंगे. इसी नियम को ध्यान में रखते हुए प्रशंसक ने रिकेल्टन के छक्के को एक हाथ से लपक लिया और 1.08 करोड़ रुपये जीत लिए. ये भी पढ़ें: साल 2025 में सिक्स के शहंशाह बने रोहित शर्मा, सिर्फ छक्के से बना दिए 6 धांसू रिकॉर्ड
SA20 2025-26 SA20 2026 Fan Earns 1.08 Crore In Sa20 Sa20 Six Reward South Africa T20 League South Africa Ryan Rickelton Cricket News In Hindi Cricket News Viral Video क्रिकेट क्रिकेट न्यूज साउथ अफ्रीका टी20 वायरल
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
SA20 Schedule: 6 टीमों के बीच खेले जाएंगे 34 मैच, एसए20 का शेड्यूल नोट कर लीजिएसाउथ अफ्रीका की टी20 लीग एसए20 आज से शुरू हो रही है। इस लीग में 6 टीमें कुल 34 मुकाबले खेलेंगी। पहला मैच एमआई केपटाउन और डरबन सुपर जायंट्स के बीच होगा।
Read more »
SA20: 449 रन, 25 छक्के, 40 चौके, ऐसा गजब मैच! रयान रिकल्टन के शतक के बावजूद एमआई टीम यूं हारीSA20 के उद्घाटन मुकाबले में डरबन सुपर जायंट्स ने एमआई केप टाउन को 15 रन से हराया। रयान रिकेल्टन के शानदार शतक के बावजूद एमआई केप टाउन जीत हासिल नहीं कर सका। डरबन सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 232/5 का स्कोर बनाया, जो न्यूलैंड्स में SA20 का सर्वोच्च स्कोर...
Read more »
सोने में इस साल 1 लाख पर 80 हजार मुनाफा: 2026 में गोल्ड, शेयर, प्रॉपर्टी में 15% तक रिटर्न की उम्मीद; नए सा...इस साल सोने ने 1 लाख रुपए के निवेश को करीब 1.80 लाख बना दिया। यहां, 80% रिटर्न मिला। वहीं शेयर बाजार और FD में 1 लाख का निवेश 1.08 लाख ही बना। यानी, इसमें सिर्फ 8% रिटर्न मिला। Gold gave 80% return in 2025! Expert Ajay Kedia predicts 15% growth in 2026. Compare Gold, Silver, Stocks, and REITs to find the best investment for your wealth.
Read more »
शर्मनाक! T20 में महज 49 रन पर ऑल आउट हुई ये टीम, दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए 9 बल्लेबाजसाउथ अफ्रीका में इन दिनों SA20 लीग (2025-26 सीजन) का रोमांच जारी है, जिसकी शुरुआत शुक्रवार 26 दिसंबर से हो चुकी है. SA20 लीग के 2025-26 सीजन में अभी तक 3 मैच खेले जा चुके हैं. इन तीन मैचों में डरबन सुपर जायंट्स, जोबर्ग सुपर किंग्स और सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीमों ने जीत हासिल की है.
Read more »
SA20: शर्मनाक! सिर्फ 49 रनों पर ढेर हुई रॉयल्स... IPL 2026 से पहले LSG के स्टार ने मचाई तबाहीबेटवे SA20 के शुरुआती मैच में सनराइजर्स ने पार्ल रॉयल्स को सिर्फ 49 रन पर ऑलआउट कर 137 रन से विशाल जीत दर्ज की। यह SA20 इतिहास का सबसे कम स्कोर है। जॉर्डन हरमन ने 62 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि एनरिख नॉर्टजे ने शानदार वापसी करते हुए 4 विकेट लिए और रॉयल्स को पस्त कर...
Read more »
SA20: रिकेल्टन का छक्का और फैन की लगी 'लॉटरी'! एक हाथ से कैच पकड़कर बन गया करोड़पति-VIDEOSA20 लीग के ओपनिंग मैच में रयान रिकेल्टन के छक्के पर एक फैन ने एक हाथ से कैच पकड़कर 1.07 करोड़ रुपये जीते। बाउंड्री के बाहर एक फैन ने गजब की फुर्ती दिखाई और कैच लपककर इनामी राशि हासिल की। फैन का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Read more »
