रूस यूक्रेन युद्ध के अनुभव से S-400 को और ताकतवर बना रहा है. नई तकनीक से ड्रोन-मिसाइलों को रोकना आसान होगा. भारत को मिलने वाली बाकी दो रेजिमेंट्स और भविष्य में खरीदे जाने वाले S-400 अपग्रेडेड होंगे. ऑपरेशन सिंदूर में पहले ही S-400 ने पाकिस्तानी जेट-ड्रोन तबाह कर दुनिया को चौंकाया था. अब यह सिस्टम और भी घातक बनेगा.
रूस दुनिया का सबसे ताकतवर एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ट्रायम्फ को और मजबूत बनाने की योजना बना रहा है. यूक्रेन युद्ध में इस सिस्टम के इस्तेमाल से मिली सीखों को अपनाकर रूस इसे नई चुनौतियों के खिलाफ और प्रभावी बनाने पर काम कर रहा है.
.stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंयह अपग्रेड न सिर्फ रूस की सेना के लिए फायदेमंद होगा, बल्कि भारत जैसे खरीदार देशों के लिए भी खुशखबरी है. भारत ने 2018 में 5.43 अरब डॉलर के सौदे में पांच S-400 स्क्वाड्रन खरीदे हैं, जिनमें से तीन पहले ही तैनात हैं. बाकी दो 2026 तक मिलने की उम्मीद है.S-400 क्या है और क्यों खास?S-400 एक मोबाइल सरफेस-टू-एयर मिसाइल सिस्टम है, जो दुश्मन के विमान, मिसाइल, ड्रोन और यहां तक कि हाइपरसोनिक हथियारों को 400 किलोमीटर दूर से नष्ट कर सकता है. यह 600 किलोमीटर तक टारगेट को डिटेक्ट कर सकता है. इसकी खासियत यह है कि यह एक साथ 80 टारगेट ट्रैक कर सकता है. 36 को एक साथ मार गिरा सकता है. भारत में इसे 'सुदर्शन चक्र' नाम दिया गया है.यह भी पढ़ें: थाईलैंड से गाजा और फिर यूक्रेन तक... दुनिया के तीन अटके हुए सीजफायर्स की कहानी Advertisement यह सिस्टम अमेरिकी पैट्रियट या इजरायली आयरन डोम से भी ज्यादा एडवांस्ड माना जाता है. रूस का दावा है कि कोई विदेशी सिस्टम अभी तक इसके मुकाबले नहीं टिक पाया.यूक्रेन युद्ध ने कैसे बदला S-400 का खेल?यूक्रेन युद्ध में S-400 ने कमाल कर दिखाया. रूसी सेना ने इसे अमेरिकी ATACMS मिसाइलों और यूक्रेनी ड्रोन हमलों को रोकने के लिए इस्तेमाल किया. अगस्त 2025 से इसकी प्रभावशीलता में इजाफा हुआ है. नवंबर 2025 में रूसी सीमा पर ATACMS हमलों को सफलतापूर्वक रोका गया.युद्ध ने कमजोरियां भी उजागर कीं. यूक्रेन ने ड्रोन और क्रूज मिसाइलों से कई S-400 रडार और लॉन्चर नष्ट किए, जैसे सितंबर 2025 में क्रीमिया में. इससे रूस को एहसास हुआ कि सिस्टम को जैमिंग और लो-फ्लाइंग थ्रेट्स के खिलाफ मजबूत बनाना जरूरी है. युद्ध से मिली सीखों से S-400 को नई क्षमताएं दी जा रही हैं, जो एयर डिफेंस सिस्टम में आमतौर पर नहीं होतीं.यह भी पढ़ें: भारत ने मिसाइल परीक्षण के लिए NOTAM जारी किया... 2520 किमी तक नो-फ्लाई जोनअपग्रेड की क्या डिटेल्स हैं?अल्माज-एंटे ग्रुप के सीईओ यान नोविकोव ने हाल ही में कहा कि तकनीकी क्रांति की रफ्तार से हम नई चुनौतियों का तुरंत जवाब दे सकते हैं. S-400 का अपग्रेड पोटेंशियल इतना बड़ा है कि हम युद्ध के दौरान ही उभरती धमकियों को खत्म कर सकते हैं. Advertisement विशेषज्ञों का अनुमान है कि अपग्रेड में ये बदलाव हो सकते हैं...बेहतर रडार: एंटी-जैमिंग तकनीक मजबूत, ड्रोन और लो-लेवल मिसाइलों को बेहतर डिटेक्ट करने की क्षमता. नई मिसाइलें: लंबी रेंज वाली 40N6 मिसाइलें, जो 400 किमी से ज्यादा दूर टारगेट मार सकें. नेटवर्किंग: AWACS से बेहतर कनेक्शन, ताकि ज्यादा दुश्मन टारगेट एक साथ हैंडल हो सकें. मोबिलिटी: सिस्टम को जल्दी मूव करने और छिपाने की सुविधा, ताकि दुश्मन इसे आसानी से निशाना न बना सके. ये बदलाव S-400 को और अजेय बना देंगे. रूस का कहना है कि यह अपग्रेड एक्सपोर्ट के लिए भी फायदेमंद होगा.भारत के लिए क्या मतलब? Operation Sindoor में दिखाया कमालभारत के लिए यह अपग्रेड किसी तोहफे से कम नहीं. 2018 के सौदे के तहत भारत को पांच स्क्वाड्रन मिलने हैं. तीन आ चुके हैं जो पंजाब, राजस्थान और पूर्वोत्तर सीमाओं पर तैनात हैं. लेकिन मई 2025 में हुए Operation Sindoor ने S-400 की ताकत साबित कर दी. यह भी पढ़ें: कैसे करते हैं दुश्मन के फाइटर जेट का फायर कंट्रोल रडार लॉक? चीन ने जापान को फंसाया22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 नागरिकों की हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान में आतंकी कैंपों पर मिसाइल हमले किए. चार दिनों की इस जंग में S-400 ने चमत्कार किया... Advertisement 300 किमी दूर पाकिस्तानी JF-17 फाइटर जेट, F-16 और एक AWACS विमान को मार गिराया. पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलों को 15 भारतीय शहरों पर हमलों से रोका. लाहौर में चीनी LY-80 सिस्टम और कराची में HQ-9 को नष्ट किया.भारतीय वायुसेना के चीफ एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा सरफेस-टू-एयर किल रिकॉर्ड है. Operation Sindoor के बाद भारत ने और S-400 खरीदने का फैसला किया. दिसंबर 2025 में PM मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की मुलाकात में पांच और स्क्वाड्रन और 10,000 करोड़ रुपये के मिसाइल डील पर बात होगी. साथ ही, S-500 खरीदने की चर्चा भी है. रूस ने आश्वासन दिया है कि यूक्रेन युद्ध के बावजूद बाकी डिलीवरी 2026 तक हो जाएगी. भारत S-400 को Akash, Spyder और MRSAM से जोड़कर लेयर्ड डिफेंस बना रहा है.चुनौतियां और भविष्यS-400 की कीमत और रखरखाव महंगा है. अमेरिका ने CAATSA सैंक्शंस की धमकी दी थी, लेकिन भारत ने इसे नजरअंदाज किया है. यूक्रेन युद्ध ने दिखाया कि कोई सिस्टम परफेक्ट नहीं – यूक्रेन ने कई S-400 नष्ट किए. लेकिन अपग्रेड से यह कमजोरी दूर हो सकती है.विशेषज्ञ कहते हैं कि यह अपग्रेड भारत-पाक और भारत-चीन बॉर्डर पर गेम-चेंजर बनेगा. रूस का दावा है कि S-400 अब असामान्य क्षमताओं वाला हो गया है. अगर भारत को अपग्रेड वर्जन मिला, तो हमारी एयर डिफेंस दुनिया की सबसे मजबूत हो जाएगी.---- समाप्त ---- ये भी देखें
Russia Upgrade Ukraine War Lessons India S-400 Delivery Almaz-Antey ATACMS Interception Operation Sindoor Air Defense Modernization Anti-Drone Capability 40N6 Missile Anti-Jamming Radar India-Russia Defense Deal CAATSA Layered Air Defense Hypersonic Threat Export Version Magnetic Trap Deep Space Mission
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
तुर्की ने S-400 मिसाइल सिस्टम को किसी अन्य देश को देने की खबरों का खंडन कियातुर्की ने S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को किसी तीसरे देश को, खासकर भारत को देने की अटकलों को खारिज कर दिया है। सेना ने कहा कि किसी भी स्थिति में सिस्टम को स्थानांतरित करने का कोई इरादा नहीं है। यह बयान अमेरिकी राजदूत के बयान के बाद आया था, जिसके बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं।
Read more »
तुर्की ने S-400 को किसी तीसरे देश को देने की अटकलों को किया खारिज, भारत को लेकर भी आई थी खबरेंतुर्की ने रूस से खरीदे गए S-400 एयर डिफेंस सिस्टम को किसी तीसरे देश को देने की अटकलों को खारिज कर दिया है। हाल ही में इस तरह की खबरें आई थीं कि तुर्की इस सिस्टम को भारत को दे सकता है ताकि अमेरिका के साथ उसके संबंध सुधर सकें। तुर्की ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि वह किसी भी स्थिति में S-400 को ट्रांसफर नहीं करेगा।
Read more »
F-35, Su-57 5th जेनरेशन जेट बनेंगे कबाड़, राफेल की जरूरत नहीं, DRDO ने खोला दरवाजा, THAAD और S-400 भी होगा ...DRDO 6th Generation Fighter Jet: एयर स्ट्राइक 21वीं सदी के वॉरफेयर की बड़ी सच्चाई है. एरियल अटैक की आशंका को देखते हुए दुनिया के तमाम देश अपने एयर डिफेंस सिस्टम को मजबूत बनाने में जुटा है. ऐसे में अब 5th और 6th जेनरेशन के फाइटर जेट बनाने में जुट गए हैं, ताकि एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देकर टारगेट को तबाह किया जा सके.
Read more »
Will Pakistan’s ‘Closest Ally’ Hand Its Russian Air Defence System To India? Turkey Breaks SilenceTurkey’s military leadership dismissed claims of an S-400 handover to India or the United States, keeping focus on its stalled return to the American F-35 programme.
Read more »
पेट्रोल छिड़ककर खलिहान फूंका, 400 बोझा धान जलकर स्वाहा; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवीऔरंगाबाद के प्राणपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने एक किसान के खलिहान में आग लगा दी, जिससे 400 बोझे धान जलकर राख हो गए। पीड़ित किसान अर्जुन विश्वकर्मा ने बताया कि पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों को चिन्हित करने का प्रयास कर रही है। घटना से गांव में तनाव का माहौल...
Read more »
मंदिर में पूजा-मजार में चादर... उन्नाव में ऐतिहासिक तकिया मेला की शुरुआत, 400 साल से चली आ रही परंपराउन्नाव जिले के तकिया पाटन गांव में 400 साल पुराने ऐतिहासिक 'तकिया मेले' की शुरुआत हो गई है. यह मेला हिंदू-मुस्लिम सद्भावना की अनोखी मिसाल है क्योंकि यहां मजार और मंदिर साथ बने हैं. डीएम, एसपी और विधायक ने मंदिर में पूजा और मजार पर चादर चढ़ाकर एक महीने चलने वाले इस मेले का शुभारंभ किया.
Read more »
