Sydney Beach Shooting: सिडनी में दहशत के माहौल के बीच भीड़ से बेखौफ शख्स आगे बढ़ा, फायरिंग कर रहे आरोपी को धर दबोचा, वीडियो वायरल

Sydney News

Sydney Beach Shooting: सिडनी में दहशत के माहौल के बीच भीड़ से बेखौफ शख्स आगे बढ़ा, फायरिंग कर रहे आरोपी को धर दबोचा, वीडियो वायरल
Shooting
  • 📰 News Nation
  • ⏱ Reading Time:
  • 93 sec. here
  • 4 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 43%
  • Publisher: 51%

Sydney Beach Shooting: यहूदी संगठन चाबाद (Chabad) की ओर से ये कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें करीब 2 हजार लोग मोमबत्तियां जलाने और धार्मिक अनुष्ठान को लेकर यहां पर पहुंचे थे.

" Sydney Beach Shooting : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में मशहूर बॉन्डी बीच पर रविवार को उस समय गोलियां चलीं जब यहां पर लोगों की काफी भीड़ थी. यहूदी समुदाय के लोग यहां पर हनुक्का पर्व को मना रहे थे. समुद्र तट पर हजारों लोगों की मौजूदगी में अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी.

इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिला है. Advertisment कम से कम 10 लोगों की मौत मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस सामूहिक गोलीबारी में अब तक कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने दो शूटरों को पकड़ लिया है. हनुक्का कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी में एक चौकाने वाला दृश्य सामने आया है. इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. शुरुआती पुलिस कार्रवाई के बीच इस पल को कैद कर लिया गया. WATCH: Bystander disarms active shooter at Bondi Beach in Sydney pic.twitter.com/g7lrayGWYr — BNO News December 14, 2025 आगे बढ़कर दिलेरी का परिचय दिया इस बीच एक युवक ने आगे बढ़कर दिलेरी का परिचय दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लैक टी-शर्ट में एक शूटर हाथ में बंदूक लेकर वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगता है. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे होते हैं. अगले ही पल वीडियो में दिखाई ​देता है कि एक सफेद टी शर्ट पहना शख्स सामने आता है और शूटर की तरफ बढ़ता है. इस दौरान वह शूटर पर झपट पड़ता है. उसे काबू करने की कोशिश करता है. कुछ सेकंड के लिए दोनों के बीच हाथापाई होने लगती है. शख्स शूटर से गन छीन लेता है. बाद में गन को शूटर पर तान देता है. इसे देखकर शूटर डर जाता है. कार्यक्रम में करीब 2 हजार लोग थे शामिल प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह कार्यक्रम यहूदी संगठन चाबाद की ओर से आयोजित किया गया था. इसमें 2,000 लोग मोमबत्तियां जलाने के लिए पहुंचे थे. धार्मिक अनुष्ठान को लेकर भीड़ मौजूद थी. शाम करीब 6:45 बजे के आसपास अचानक दो हथियारबंद हमलावरों ने भीड़ पर अटैक कर दिया. उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी. गोलियों की आवाज सुनते ही समुद्र तट पर अफरा-तफरी देखी गई. सैकड़ों लोग जान बचाने के लिए भागते दिखाई दिए. ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने दुख व्यक्त करते हुए घटना पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि बॉन्डी बीच का दृश्य बेहद चौंकाने वाला रहा. उन्होंने बताया कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. ये भी पढ़ें: जिस देश में गन को लेकर इतने सख्त कानून, वहां 50 से अधिक लोगों के ऊपर चलाई गोलियां"

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News Nation /  🏆 15. in İN

Shooting

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Brown University Shooting: चौंकाने वाला वीडियो आया सामने, ‘चिल मूड’ में टहलता दिखा हमलावरBrown University Shooting: चौंकाने वाला वीडियो आया सामने, ‘चिल मूड’ में टहलता दिखा हमलावरBrown University Shooting Video: अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

At Least Two Killed In Shooting At Brown University In USAt Least Two Killed In Shooting At Brown University In USAt least two people were killed and several others injured in a shooting at Brown University in Providence, the US state of Rhode Island, according to IANS, citing US media.
Read more »

अमेरिका के बाद गोलियों से थर्राया ये देश; मशहूर बीच पर हुआ खूनखराबा, धड़ाधड़ जमीन पर गिरे लोगअमेरिका के बाद गोलियों से थर्राया ये देश; मशहूर बीच पर हुआ खूनखराबा, धड़ाधड़ जमीन पर गिरे लोगBondi Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना हुई, जिसकी वजह से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है.
Read more »

Ten Killed, 11 Injured As Two Gunmen Open Fire At Sydneys Bondi BeachTen Killed, 11 Injured As Two Gunmen Open Fire At Sydneys Bondi BeachTen people were killed and at least 11 others, including two police officers, were injured after two gunmen opened fire at Sydney’s Bondi Beach on Sunday, police said, adding that a major police operation is ongoing.
Read more »

VIDEO: दनादन गोलियां बरसा रहा था हमलावर, अचानक पीछे से आया बहादुर शख्स और...VIDEO: दनादन गोलियां बरसा रहा था हमलावर, अचानक पीछे से आया बहादुर शख्स और...Sydney Beach Shooting Video: सिडनी के बोंडी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का (चानुक्का) मना रहे लोगों पर फायरिंग में कई लोगों की मौत हो गई. इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपनी बहादुरी से एक व्यक्ति हमलावर की बंदूक छीनकर कई लोगों की जान बचा लेता है.
Read more »

Bondi Beach Shooting: बंदूक छीनी...घुटने टेकने पर किया मजबूर, शख्स ने हमलावर को दबोच कर पेश की साहस की मिसालBondi Beach Shooting: बंदूक छीनी...घुटने टेकने पर किया मजबूर, शख्स ने हमलावर को दबोच कर पेश की साहस की मिसालऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बॉन्डी बीच रविवार को हुई गोलीबारी में एक शूटर समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। न्यू साउथ
Read more »



Render Time: 2026-04-02 22:30:17