ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बॉन्डी बीच रविवार को हुई गोलीबारी में एक शूटर समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। न्यू साउथ
ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बॉन्डी बीच रविवार को हुई गोलीबारी में एक शूटर समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। न्यू साउथ वेल्स पुलिस के एक बयान में रविवार को कहा गया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसी बीच इस गोलीबारी का एक वीडियो भी सामने आया है। हमलावर को शख्स ने पीछे से दबोचा वायरल हो रहे वीडियो में एक स्थानीय शख्स ने एक शूटर को धर दबोचा। वीडियो में एक शख्स गोलीबारी के दौरान एक कार के पीछे छिपा नजर आ रहा है। वहीं हमलावर पार्किंग एरिया में बंदूक के साथ फायरिंग करता नजर आ रहा है। जैसे ही शूटर दूसरी ओर पलटता है। कार की पीछे छिपा शख्स उसे पीछे से दबोच लेता है। इसके बाद दोनों के बीच छीना-छपटी होती है। जिसमें शख्स हमलावर से बंदूक छीनने में सफल हो जाता है। बंदूक छिनते ही शूटर गिर पड़ता है औऱ घुटने के बल जमीन पर घिसटने लगता है। शख्स हमलावर पर बंदूक तान देता है, जिसके बाद शूटर भागने लगता है। इस दौरान शख्स उस हमलावर की पीछा भी करता है। बाद में पुलिस आकर उस शख्स को पकड़ लेती है। Salute to this man who saved 100’s of lives in Bondi Beach, Sydney Australia 🇦🇺! He snatched the gun from terrorist!pic.
twitter.com/sZoGN9PbWx — Star Brief December 14, 2025 10 लोगों की मौत खबरों के अनुसार पुलिस ने एक शूटरों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक शूटर की जवाबी कार्रवाई में मौत हो गई है। हमले में कई लोगों को गोली लगने की खबर है। एबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक एक शूटर समेत नौ लोगों की मौत हो गई है। जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिसमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार यहूदी त्योहार हनुक्का मनाने के लिए सैकड़ों लोग बॉन्डी बीच पर जुटे थे। इसी दौरान हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, पुलिस की जांच जारी है और हम लोगों से अपील करते हैं कि वे इस इलाके से दूर रहें। पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया ग गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, उसके पत्रकारों द्वारा देखे गए वीडियो में काले कपड़े पहने दो लोग बीच के पास एक पुल के पास गोलीबारी करते दिखे। करीब एक दर्जन राउंड गोलियों की आवाज सुनाई दी और लोग चीखते हुए इधर-उधर भागने लगे। ये भी पढ़ें: Australia Shooting: ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बॉन्डी बीच पर गोलीबारी, दो शख्स गिरफ्तार; शूटर समेत दस की मौत
Bondi Beach Shooting World News In Hindi World News In Hindi World Hindi News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Brown University Shooting: चौंकाने वाला वीडियो आया सामने, ‘चिल मूड’ में टहलता दिखा हमलावरBrown University Shooting Video: अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई फायरिंग में दो लोगों की मौत Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
At Least Two Killed In Shooting At Brown University In USAt least two people were killed and several others injured in a shooting at Brown University in Providence, the US state of Rhode Island, according to IANS, citing US media.
Read more »
अमेरिका के बाद गोलियों से थर्राया ये देश; मशहूर बीच पर हुआ खूनखराबा, धड़ाधड़ जमीन पर गिरे लोगBondi Beach Shooting: ऑस्ट्रेलिया के मशहूर बॉन्डी बीच गोलीबारी की घटना हुई, जिसकी वजह से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है.
Read more »
Ten Killed, 11 Injured As Two Gunmen Open Fire At Sydneys Bondi BeachTen people were killed and at least 11 others, including two police officers, were injured after two gunmen opened fire at Sydney’s Bondi Beach on Sunday, police said, adding that a major police operation is ongoing.
Read more »
VIDEO: दनादन गोलियां बरसा रहा था हमलावर, अचानक पीछे से आया बहादुर शख्स और...Sydney Beach Shooting Video: सिडनी के बोंडी बीच पर यहूदी त्योहार हनुक्का (चानुक्का) मना रहे लोगों पर फायरिंग में कई लोगों की मौत हो गई. इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपनी बहादुरी से एक व्यक्ति हमलावर की बंदूक छीनकर कई लोगों की जान बचा लेता है.
Read more »
लोग अपने बच्चों को रेत पर घसीटते हुए भाग रहे थे... सिडनी के बॉन्डी बीच पर खौफ का वो मंजर, चश्मदीदों की जुबा...Bondi Beach Firing Aankhon Dekhi: 'हमें लगा आतिशबाजी हो रही है, लेकिन वो मौत थी.' सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुई फायरिंग के दौरान मौजूद बियांका और जॉर्जी हीथ ने बयां किया खौफनाक मंजर. जानिए कैसे हानुका (Hanukkah) का जश्न चीख-पुकार में बदल गया. पढ़ें चश्मदीदों की पूरी कहानी.
Read more »
