Success Story: कोडरमा के पोखरडीहा गांव के प्रदीप कुमार ने रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित होकर सफलता हासिल की है. मिट्टी के घर और सीमित संसाधनों के बावजूद, मेधावी प्रदीप ने सेल्फ स्टडी के दम पर यह मुकाम पाया है. उनकी इस सफलता को गरीबी पर जीत के तौर पर देखा जा रहा है.
कोडरमा. जिले के सतगावां प्रखंड के कटैया पंचायत के पोखरडीहा गांव के प्रदीप कुमार ने रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनका चयन सिविल विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर हुआ है.
यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व की बात है. मिट्टी के घर से टपकता है पानी, स्थिति सुधारने के लिए शुरू की थी तैयारी प्रदीप बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रहे. उन्होंने 2016 में गांव के ही उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पोखरडीहा से मैट्रिक की परीक्षा 75 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण किया. इसके बाद 2017-20 तक उन्होंने सिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पूरा किया. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने यह ठान लिया था कि अपनी मेहनत और लगन से परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारना है. उनके पिता नरेश प्रसाद यादव किसान हैं पूरा परिवार आज भी मिट्टी के कच्चे मकान में रहता है. बरसात के दिनों में मकान से पानी टपकना उनकी सबसे बड़ी परेशानी रही है. लेकिन इन कठिनाइयों ने प्रदीप के हौसले को और मजबूत किया. गरीबी और सीमित संसाधन में कभी नहीं मानी हार पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रदीप ने नौकरी की तैयारी सेल्फ स्टडी के दम पर शुरू की. सीमित संसाधनों और गरीबी के बीच लगातार मेहनत करते हुए उन्होंने कभी हार नहीं मानी. आखिरकार 2025 में उनका चयन सिविल इंजीनियर के पद पर हुआ. इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है. मां, दादी, चाची और दीदी ने मिठाई खिलाकर प्रदीप का मुंह मीठा कराया. छोटे चाचा पप्पू यादव ने बताया कि प्रदीप की मेहनत और लगन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल है. क्षेत्र के युवाओं के लिए बने प्रेरणा स्रोत गांव के लोग प्रदीप की सफलता को अपनी प्रेरणा मान रहे हैं. उनका कहना है कि प्रदीप ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिस्थितियाँ भी इंसान को आगे बढ़ने से रोक नहीं सकतीं, यदि मन में दृढ़ संकल्प और मेहनत का जज्बा हो. प्रदीप के मिलनसार स्वभाव और सरल व्यवहार ने उन्हें ग्रामीणों के बीच और भी प्रिय बना दिया है. आज वे पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं. जिन्होंने संघर्ष के बल पर सफलता का मुकाम हासिल किया है.
रेलवे भर्ती बोर्ड सफलता Civil Engineer Selection Junior Engineer Railway Inspirational Success Story Overcoming Poverty Self Study Preparation Rural Youth Inspiration
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सिरोही के लाल ने रचा इतिहास, हासिल की 5 करोड़ की फेलोशिप, यहां करेंगे शोधSuccess Story: सिरोही के लाल ने रचा इतिहास, 5 करोड़ की फेलोशिप के साथ भारत का बढ़ाया मान, इस क्षेत्र में करेंगे शोध
Read more »
Success Story: पिता एसी मैकेनिक, बेटे ने टॉप आईआईएम से किया एमबीए, 1 कमरे वाले घर में रहकर की पढ़ाईCAT Success Story: कैट परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिनी जाती है. कई सालों की कोचिंग और कठिन मेहनत के बाद भी इसे पास कर पाना आसान नहीं है. लेकिन एसी मैकेनिक के बेटे रजिन मंसूरी ने इसी परीक्षा को 2 बार पास किया.
Read more »
Success Story: दिन में मजदूरी, रात में पढ़ाई, टूटे फोन से नीट की तैयारी, अब इस मेडिकल कॉलेज से कर रहे हैं M...NEET Success Story: नीट दुनिया की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं की लिस्ट में शामिल है. इसमें सफल होने के लिए परीक्षार्थी कई-कई साल कोचिंग करते हैं. लेकिन अभ्यर्थियों की इसी भीड़ में से सरफराज ने बिना कोचिंग के नीट यूजी परीक्षा क्रैक कर ली.
Read more »
Success Story: भाई की मौत से लगा गहरा सदमा, नहीं टूटने दिया हौसला, पहले अटेंप्ट में क्रैक किया UPSC, IAS बन लिख डाली सफलता की कहानीIAS Deshal dan Ratnu Success Story: एक गरीब चायवाले के बेटे ने संसाधनों की कमी होने के बावजूद पहले प्रयास में यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा को क्रैक किया और आईएएस बने. आइए हम आपको उनकी संघर्ष से सफलता हासिल करने की जर्नी के बारे में बताते हैं.
Read more »
Success Story: विदेश में पहुंचाई भारतीय खुशबू... इस काम से हासिल किया मुकाम, ऐसे बने करोड़पतिराजकोट के महेश पिपरिया दूरदर्शी किसान हैं। उन्होंने अपने परिवार के पारंपरिक खेत को सफल जैविक फूलों के व्यवसाय में बदल दिया है। आज वह अपने 22 एकड़ के 'गोकुल वाड़ी ऑर्गेनिक फार्म' में देसी गुलाब, गेंदा, व्हीटग्रास और चुकंदर उगाते हैं। वह सूखे फूलों की पंखुड़ियों को दुनिया भर में निर्यात करते...
Read more »
Success Story: दिन में मजदूरी, रात में यूट्यूब वीडियो से की पढ़ाई; नीट क्वालिफाई कर रचा इतिहास, पढ़ें सफलता की कहानीNEET Success Story: पढ़ें शेख सरफराज की सफलता की कहानी, जिन्होंने घर की तमाम परेशानियों के साथ इस कठिन परीक्षा को बिना किसी कोचिंग के पास किया.
Read more »
