Success Story: पति-पत्‍नी ने सबको चौंका दिया, सिर्फ 250 रुपये से शुरू किया ये काम, अब 90 लाख रुपये का टर्नओवर, कैसे?

शीजे और टी जे थंकाचन कौन हैं News

Success Story: पति-पत्‍नी ने सबको चौंका दिया, सिर्फ 250 रुपये से शुरू किया ये काम, अब 90 लाख रुपये का टर्नओवर, कैसे?
शीजे टीजे थंकाचन की सफलतासफलता की कहानीशीजे और थंकाचन मशरूम बिजनेस
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 16 sec. here
  • 10 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 38%
  • Publisher: 51%

केरल के एक कपल ने सिर्फ 250 रुपये लगाकर मशरूम की खेती शुरू की थी। आज वे सालाना 90 लाख रुपये कमा रहे हैं। 2010 में 'कून फ्रेश' नाम से अपना छोटा सा व्यवसाय शुरू करने वाले इस जोड़े ने मशरूम की खेती से लेकर उससे जुड़े कई उत्पाद बनाने तक का सफर तय किया...

नई दिल्‍ली: केरल के कोट्टायम में एक कपल ने अपने कारोबारी हुनर से सभी को चौंका दिया है। उनकी कहानी 'जीरो से हीरो' बनने का सटीक उदाहरण बन गई है। 57 साल की शीजे और 65 साल के उनके पति टी जे थंकाचन का सफर 2007 में घर की बालकनी से सिर्फ 250 रुपये की लागत से एक शौक के तौर पर शुरू हुआ था। वह शौक आज कून फ्रेश जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड में तब्दील हो चुका है। इसका सालाना मशरूम उत्‍पादन 12 टन है। 90 लाख रुपये के टर्नओवर के साथ यह कपल न केवल मशरूम बल्कि उसके वैल्‍यू-ऐडेड प्रोडक्‍ट्स के जरिए एग्री-टेक सेक्‍टर में नए स्‍टैंडर्ड स्थापित कर रहा है। उनकी यह यात्रा घरेलू महिलाओं और छोटे किसानों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत है। आइए, यहां शीजे और थंकाचन की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।सिर्फ 250 रुपये से शुरू हुआ सफर सिर्फ 250 रुपये से शुरू हुआ सफर ' imgsize='47192' >यह कहानी 2007 में शुरू हुई जब केरल की रहने वाली शीजे ने घर की बोरियत दूर करने के लिए अपनी बालकनी में मशरूम उगाने का फैसला किया। उनके पति थंकाचन ने अपनी पत्नी के इस शौक को पूरा समर्थन दिया। उस समय एक संस्‍थान में वह एचआर डिपार्टमेंट में काम करते थे। दोनों का कृषि पृष्ठभूमि से होना उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ। उन्होंने सिर्फ 250 रुपये के मामूली निवेश के साथ मशरूम बेड और स्पॉन खरीदे और ट्रायल के तौर पर इसकी खेती शुरू की।ब्रांडिंग के लिए जी-तोड़ की मेहनत ब्रांडिंग के लिए जी-तोड़ की मेहनत' imgsize='78886' >तीन साल के कड़े अनुभव के बाद 2010 में उन्होंने आधिकारिक तौर पर कून फ्रेश ब्रांड लॉन्च किया। उस समय बाजार में मशरूम के प्रति जागरूकता की कमी थी। थंकाचन ने अपने काम के अनुभव का इस्तेमाल कर लेखों के जरिये लोगों को मशरूम के पोषक तत्वों के बारे में जागरूक किया। जब लुली इंटरनेशनल शॉपिंग मॉल जैसे बड़े संस्थानों से ऑर्डर आने लगे तब उन्हें ब्रांड नाम की असली ताकत का एहसास हुआ।वैल्‍यू-ऐडेड प्रोडक्‍ट्स का मिला फायदा वैल्‍यू-ऐडेड प्रोडक्‍ट्स का मिला फायदा' imgsize='60078' >कपल का स्‍टार्टअप केवल ताजे मशरूम बेचने तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने मशरूम मोमोज, कटलेट, अचार, चटनी पाउडर और यहां तक कि मशरूम फोर्टिफाइड केक जैसे वैल्यू-ऐडेड उत्पाद बाजार में उतारे। कंपनी का दावा है कि उनका पेटेंट उत्पाद 'कून वीटा' विटामिन-डी की कमी को दूर करने में सहायक है। आज उनका यह सफर 5 बेड से शुरू होकर 6000 बेड वाले बायो-हाई-टेक फार्म तक पहुंच गया है।आज 90 लाख रुपये की कमाई आज 90 लाख रुपये की कमाई' imgsize='90944' >आज पति-प‍त्‍नी का बिजनेस 90 लाख रुपये का सालाना राजस्व कमा रहा है। अगले साल इसे 1.

6 करोड़ रुपये तक ले जाने का टारगेट है। अपनी सफलता के साथ इस दंपति ने अब तक 10,000 से ज्‍यादा छात्रों और किसानों को ट्रेनिंग दी है ताकि वे भी आत्मनिर्भर बन सकें। आईसीएआर की ओर से सम्मानित यह जोड़ा न केवल खुद फल-फूल रहा है, बल्कि छोटे किसानों और महिलाओं को सशक्त बनाने के मिशन पर भी काम कर रहा है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

शीजे टीजे थंकाचन की सफलता सफलता की कहानी शीजे और थंकाचन मशरूम बिजनेस Who Are Shije And T J Thankachan Shije T J Thankachan Success Success Story Shije TJ Thankachan Success Story Shije And Thankachan Mushroom Business

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Success Story: 17 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, IIT के इस होनहार ने बना दी 40000 करोड़ रुपये की कंपनीSuccess Story: 17 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, IIT के इस होनहार ने बना दी 40000 करोड़ रुपये की कंपनीSuccess Story of Ankush Sachdeva: कारोबार में सफलता के लिए लगातार प्रयास करते रहना जरूरी है। ऐसा ही कुछ किया आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएट हुए अंकुश सचदेवा ने।
Read more »

युजवेंद्र चहल को अनफॉलो करते ही वायरल हुआ आरजे महवश का नया पोस्ट, वीडियो के शेयर कर लिखा- ‘90% टाइम मैं…’युजवेंद्र चहल को अनफॉलो करते ही वायरल हुआ आरजे महवश का नया पोस्ट, वीडियो के शेयर कर लिखा- ‘90% टाइम मैं…’युजवेंद्र चहल को अनफॉलो करते ही वायरल हुआ आरजे महवश का नया पोस्ट, वीडियो के शेयर कर लिखा- ‘90% टाइम मैं…’
Read more »

Success Story: यूरोप में VP के पद का मोह छोड़ा, ले लिया बड़ा फैसला, ऐसे बने आज भारत में करोड़ों की कंपनी के मालिकSuccess Story: यूरोप में VP के पद का मोह छोड़ा, ले लिया बड़ा फैसला, ऐसे बने आज भारत में करोड़ों की कंपनी के मालिकयोगेश शिंदे बैम्बू इंडिया के संस्थापक और सीईओ हैं। उन्होंने अपना बचपन पुणे, महाराष्ट्र के एक मध्यमवर्गीय परिवार में बिताया। अपना कारोबार करने से पहले योगेश ने लगभग 14 साल कॉर्पोरेट इंडस्ट्री में बिताए। उन्होंने ब्रिटिश टेलीकॉम, टी-मोबाइल, एटीएंडटी, आईआरसीटीसी और बार्कलेज बैंक जैसी जानी-मानी कंपनियों के साथ काम...
Read more »

Mark Tully: वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांसMark Tully: वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांसलंबे समय तक भारत में बीबीसी दिल्ली के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ पत्रकार मार्क टुली का रविवार को 90 साल की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। टुली के निधन की
Read more »

Mark Tully: वरिष्ठ पत्रकार मार्क टुली का निधन, 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांसMark Tully: वरिष्ठ पत्रकार मार्क टुली का निधन, 90 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांसलंबे समय तक भारत में बीबीसी दिल्ली के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ पत्रकार मार्क टुली का रविवार को 90 साल की उम्र में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। टुली के निधन की
Read more »

बिना पैसे खर्च किए चांदी की तरह चमकेगा चेहरा, 90% लोग नहीं जानते ये सीक्रेटबिना पैसे खर्च किए चांदी की तरह चमकेगा चेहरा, 90% लोग नहीं जानते ये सीक्रेटग्लोइंग स्किन के लिए पार्लर जाकर महंगे फेशियल या ट्रीटमेंट्स कराना जरूरी नहीं है बल्कि आप घर पर मौजूद चीजों से भी अपनी स्किन को सुंदर और ग्लोइंग बना सकती हैं. यहां हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं जो आपको इंस्टैंट ग्लो दे सकते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 03:04:41