Success Story: सिरोही के लाल ने रचा इतिहास, 5 करोड़ की फेलोशिप के साथ भारत का बढ़ाया मान, इस क्षेत्र में कर...

Sirohi News News

Success Story: सिरोही के लाल ने रचा इतिहास, 5 करोड़ की फेलोशिप के साथ भारत का बढ़ाया मान, इस क्षेत्र में कर...
Young Scientist Dr. Bhanwar MalviyaDr. Bhanwar Malviya Success StoryAPT USA Post Doctoral Fellowship
  • 📰 News18 Hindi
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 66%
  • Publisher: 51%

Young Scientist Dr. Bhanwar Malviya Success Story: सिरोही जिले के पिंडवाड़ा निवासी युवा वैज्ञानिक डॉ. भंवर मालवीय को ऑस्ट्रियन एकेडमी ऑफ साइंसेज की प्रतिष्ठित 'अपार्ट यूएसए पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप' मिली है. 5 करोड़ रुपये की इस फेलोशिप के तहत वे अगले चार साल ऑस्ट्रिया में दवाइयों पर ग्रीन और सस्टेनेबल रिसर्च करेंगे.

सिरोही. जिले के एक युवा वैज्ञानिक ने विज्ञान के क्षेत्र में विदेशी धरती पर अपना और जिले का नाम रोशन किया है. जिले के पिंडवाड़ा कस्बे के रहने वाले डॉ. भंवर मालवीय ने वैश्विक वैज्ञानिक जगत में देश का नाम रोशन किया है.

उन्हें ऑस्ट्रियन एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से दी जाने वाली अपार्ट यूएसए पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप से सम्मानित किया गया है. इस फेलोशिप की कुल राशि 5 करोड़ भारतीय रुपये के बराबर है. यह अपने आप में अत्यंत प्रतिस्पर्धी है, क्योंकि हर विश्वविद्यालय से केवल एक ही शोधकर्ता का इसके लिए चयन किया जाता है. इसी इस फैलोशिप की प्रतिष्ठा और कठिन चयन प्रक्रिया का अंदाजा लगाया जा सकता है. अमेरिका में रिसर्च एसोसिएट पद पर कार्यरत डॉ. मालवीय इस समय यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कॉन्सिन–मैडिसन, अमेरिका में रिसर्च एसोसिएट के रूप में कार्यरत हैं. 4 साल तक करेंगे दवाइयों पर रिसर्च डॉ. मालवीय दवाइयों के विद्युत-रासायनिक संश्लेषण और स्केल-अप पर केंद्रित रिसर्च कर रहे हैं, जो फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री में ग्रीन और सस्टेनेबल टेक्नोलॉजी के लिए बहुत उपयोगी है. अब डॉ. मालवीय इस फेलोशिप में अगले चार वर्षों तक ऑस्ट्रिया की एक शीर्ष विश्वविद्यालय में अपना शोध जारी रखेंगे. इससे पूर्व वे ऑस्ट्रिया की यूनिवर्सिटी ऑफ ग्राज में दो वर्षों तक पोस्टडॉक्टरल शोध कर चुके हैं. डॉ. मालवीय ने अपनी पीएच.डी. मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर से पूरी की थी. अब तक उन्होंने 25 देशों में वैज्ञानिक यात्राएं भी की हैं. ये भी पढ़ें: त्योहारों की सफाई में न फेंके पुराने प्लास्टिक डब्बे, इन्हें बनाएं रंग-बिरंगे गमले, जान लें गार्डन को नया लुक देने का तरीका समाज के लिए उपयोगी है ये रिसर्च अपनी इस उपलब्धि पर डॉ. मालवीय ने लोकल 18 को बताया कि यह फेलोशिप उनके लिए एक जिम्मेदारी है. जिसमें वे वैज्ञानिक शोध को समाज के हित में लाना चाहते हैं, ताकि दवाओं का निर्माण ज्यादा टिकाऊ, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल हो सके. उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय पिता अशोक कुमार मालवीय, माता और शिक्षकों को देते हुए बताया कि यह सम्मान भारत के उन युवाओं को भी प्रेरणा देगा, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखते हैं और उसे पूरा करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 Hindi /  🏆 13. in İN

Young Scientist Dr. Bhanwar Malviya Dr. Bhanwar Malviya Success Story APT USA Post Doctoral Fellowship Austrian Academy Of Sciences Research On Medicines Green Technology Success Of Young Scientist Austria University

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Success Story: कभी इलाज कराने के भी नहीं थे पैसे, किस्मत ऐसी चमकी कि बन गए अरबपति, क्यों दान कर दी कंपनी?Success Story: कभी इलाज कराने के भी नहीं थे पैसे, किस्मत ऐसी चमकी कि बन गए अरबपति, क्यों दान कर दी कंपनी?Success Story of Yvon Chouinard: पेटागोनिया कंपनी के फाउंडर रहे यवोन चौइनार्ड की गिनती कभी अरबपतियों में होती थी। लेकिन उन्हें यह लेबल बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
Read more »

Success Story: पहले मोबाइल की दुकान में खाए धक्के, फिर कपड़ों का बिजनेस भी बंद, अचानक सफेद दानों ने बनाया ल...Success Story: पहले मोबाइल की दुकान में खाए धक्के, फिर कपड़ों का बिजनेस भी बंद, अचानक सफेद दानों ने बनाया ल...Sabudana Khichdi Business Success Story: साबूदाना खिचड़ी का बिजनेस आप कम लागत में भी शुरू कर सकते हैं, इसके साथ ही अगर आप साफ सफाई का ध्यान रखते हैं तो कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.
Read more »

Success Story: रोज 8 घंटे 200 से 400 ईंटें ढोईं, फिर यूट्यूब से पढ़ाई, मिसाल है मजदूर से डॉक्टर बनने की कहानीSuccess Story: रोज 8 घंटे 200 से 400 ईंटें ढोईं, फिर यूट्यूब से पढ़ाई, मिसाल है मजदूर से डॉक्टर बनने की कहानीNEET Sarfaraz Success Story:
Read more »

Success Story: इंदौर के दो दोस्तों ने शुरू किया अनोखा बिजनेस, Super Power पैच से बीमारियां हुई दूर, हर महीन...Success Story: इंदौर के दो दोस्तों ने शुरू किया अनोखा बिजनेस, Super Power पैच से बीमारियां हुई दूर, हर महीन...Success Story: इनोवेशन और सही पार्टनरशिप से छोटा सा ब्रांड भी कहीं भी पहुंच सकता है. इंदौर के सिर्फ दो दोस्तों ने अपनी मेहनत से इस बात को सच साबित करके दिखाया है. सिर्फ एक सुपरपॉवर पैच की मदद से हर महीने इन दोनों की दोगुनी सेल हो रही है.
Read more »

Success Story: भूखा रहा, पेट भरने के लिए खाई पेड़ की छाल, बना डाला दुनिया का बड़ा कार ब्रांडSuccess Story: भूखा रहा, पेट भरने के लिए खाई पेड़ की छाल, बना डाला दुनिया का बड़ा कार ब्रांडSuccess Story: दक्षिण कोरिया के गरीब किसान परिवार में जन्मे चुंग जू-युंग ने भूख, गरीबी और संघर्ष के बावजूद हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने छोटे-मोटे कामों से शुरुआत की और साल 1976 में हुंडई मोटर्स की स्थापना की.
Read more »

Success Story: पहले प्रयास में एक नंबर से चूकीं, दूसरे अटेंप्ट में AIR-1 हासिल कर रचा इतिहास, जानें कौन हैं IAS श्रुति शर्मा?Success Story: पहले प्रयास में एक नंबर से चूकीं, दूसरे अटेंप्ट में AIR-1 हासिल कर रचा इतिहास, जानें कौन हैं IAS श्रुति शर्मा?UPSC Success Story: आईएएस श्रुति शर्मा उन चुनिंदा आईएएस अधिकारियों में से एक हैं, जिन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पहला रैंक हासिल किया है. आइए हम आपको उनकी प्रेरणादायक जर्नी के बारे में बताते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 16:50:28