Sunjay Kapur की मां ने बेटे की मौत पर उठाए सवाल, की जांच की मांग
दिग्गज बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को ब्रिटेन में पोलो खेलने के समय अचानक निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब वह खेल रहे थे तो एक मक्खी निगल ली थी, जिसकी वजह से उन्हें हार्ट अटैक आया. अब उनकी मां रानी कपूर ने बेटे की मौत पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे साज़िश के तहत हत्या करार दिया है.
दिवंगत व्यवसायी संजय कपूर की मां रानी कपूर ने ब्रिटेन के पुलिस से बेटे की मौत के मामले को गंभीरता से जांचने की मांग की है. उन्होंने कहा कि संजय की मौत प्राकृतिक नहीं है, बल्कि इसके पीछे साज़िश और वित्तीय धोखाधड़ी हो सकती है. रानी कपूर ने ब्रिटेन के पुलिस को पत्र लिखा है. इसमें पत्र में उन्होंने दावा किया है कि उन्हें कुछ ऐसे नए सबूत मिले हैं जो संकेत देते हैं कि संजय की मौत सामान्य नहीं थी. उन्होंने आरोप लगाया है कि यह एक योजनाबद्ध अंतरराष्ट्रीय साजिश हो सकती है, जिसमें फर्जी दस्तावेज, संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और ऐसे लोग शामिल हो सकते हैं जिन्हें संजय की मौत से फायदा हुआ है.जाली दस्तावेज और संदेहास्पद गतिविधियों का आरोपरानी कपूर का कहना है कि बेटे के मौत के बाद उन्हें कई दस्तावेज और रिकॉर्ड मिले हैं जो कि फेक प्रतीत होते हैं. इनमें कानूनी कागज़ात और संपत्तियों के ट्रांसफर शामिल हैं. उनका आरोप है कि संजय के निधन के पीछे कुछ लोगों की मिलीभगत हो सकती है, जो आर्थिक रूप से उसकी मौत से लाभ पाने वाले थे. Advertisement यह भी पढ़ें: संजय कपूर की ₹30,000 करोड़ की विरासत का वारिस कौन? मौत, विवाद और कानूनी जंग की पूरी कहानीउन्होंने दावा किया कि उन्हें कुछ ऐसे जरूरी दस्तावेज मिले हैं जो संकेत दे रहे हैं कि संजय की मौत के पीछे अंतरराष्ट्रीय साज़िश हो सकती है, जिसमें ब्रिटेन, भारत और संभवतः अमेरिका भी शामिल है. संजय कपूर का अंतिम अरदास 19 जून को दिल्ली के दयानंद मुक्तिधाम श्मशान घाट में हुआ था उन्होंने ब्रिटेन की पुलिस से इस मामले में औपचारिक एफआईआर दर्ज करने और पूरी तरह से जांच शुरू करने की अपील की है. उन्होंने यह भी कहा है कि इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट, वित्तीय रिकॉर्ड, डिजिटल डेटा और सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा किए जाएं और भारत और अमेरिका की एजेंसियों के साथ मिलकर जांच की जाए. वैश्विक स्तर पर जुड़ा था संजय का नेटवर्कसंजय कपूर भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक थे. उनका व्यापार ब्रिटेन, अमेरिका, भारत, मैक्सिको, चीन, जर्मनी समेत कई देशों में था. वे सोना कॉमस्टार के चेयरमैन थे. उनकी कंपनियों की मार्केट वैल्यू तीस हजार करोड़ रुपये से अधिक थी. संजय अपने निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहे. उन्होंने तीन शादियां की थी - नंदिता महतानी, करिश्मा कपूर, और प्रिया सचदेव से. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार मतदाता पुनरीक्षण पर घमासान, विपक्षी सांसदों ने उठाए कई सवालबिहार मतदाता पुनरीक्षण पर घमासान, विपक्षी सांसदों ने उठाए कई सवाल
Read more »
तेजस्वी ने दिया ‘चुनाव बहिष्कार’ का संकेत: विपक्षी खेमा बोला 'सही कदम', जदयू ने उठाए सवालतेजस्वी ने दिया ‘चुनाव बहिष्कार’ का संकेत: विपक्षी खेमा बोला 'सही कदम', जदयू ने उठाए सवाल
Read more »
'संजय कपूर की मौत की घटना सामान्य नहीं', Sunjay की मां ने उठाए ये गंभीर सवालमनोरंजन | बॉलीवुड Sunjay Kapur Mother Rani Kapur raised questioned About Her Son Death: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की मां ने ये कहते हुए सनसनी मचा दी कि पिछले महीने लंदन में उनके बेटे की अचानक हुई मौत की घटना सामान्य नहीं थी.
Read more »
संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर फैमिली में विवाद: मां रानी कपूर ने कंपनी और सेबी को लिखी चिट्ठी; बेटे के मौत...Sunjay Kapur's Death: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। संजय की मौत के एक महीने बाद उनकी मां रानी कपूर ने कंपनी सोना कॉमस्टार और सेबी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने बेटे अचानक हुई मौत पर सवाल उठाए हैं। साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। ये चिट्ठी सोना कॉमस्टार कंपनी की एनुअल...
Read more »
वोटर लिस्ट बदलाव प्रक्रिया में खामियां... सुप्रीम कोर्ट में ADR का हलफनामासुप्रीम कोर्ट बिहार वोटर लिस्ट मामले की सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता ने वोटर लिस्ट प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि नागरिकता सत्यापन नियमों का उल्लंघन है।
Read more »
कांग्रेस नेता बोले- चुनाव आयोग को लेकर जनता में संदेह: सरकार संसद में चर्चा से भाग रही; क्या ये चुनावों में...Assam Congress Leader Gaurav Gogoi Vs Election Commission; कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में डिप्टी लीडर ऑफ अपोजीशन गौरव गोगोई ने रविवार को चुनाव आयोग (EC) की निष्पक्षता पर सवाल उठाए।
Read more »
