संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर फैमिली में विवाद: मां रानी कपूर ने कंपनी और सेबी को लिखी चिट्ठी; बेटे के मौत...

Sunjay Kapur's Death News

संजय कपूर की प्रॉपर्टी को लेकर फैमिली में विवाद: मां रानी कपूर ने कंपनी और सेबी को लिखी चिट्ठी; बेटे के मौत...
Rani KapurPriya Sachdev KapurSona Comstar Company
  • 📰 Dainik Bhaskar
  • ⏱ Reading Time:
  • 141 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 84%
  • Publisher: 51%

Sunjay Kapur's Death: करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। संजय की मौत के एक महीने बाद उनकी मां रानी कपूर ने कंपनी सोना कॉमस्टार और सेबी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने बेटे अचानक हुई मौत पर सवाल उठाए हैं। साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। ये चिट्ठी सोना कॉमस्टार कंपनी की एनुअल...

मां रानी कपूर ने कंपनी और सेबी को लिखी चिट्ठी; बेटे के मौत पर भी उठाया सवालकरिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर की मौत के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। संजय की मौत के एक महीने बाद उनकी मां रानी कपूर ने कंपनी सोना कॉमस्टार और सेबी को चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में उन्होंने बेटे के अचानक हुई मौत पर सवाल उठाए हैं। साथ ही कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। ये चिट्ठी सोना कॉमस्टार कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग के कुछ घंटे पहले लिखी गई है। रानी कपूर अपने लेटर में लिखती हैं- ‘मैं, रानी कपूर, कंपनी की पूर्व अध्यक्ष और सोना कॉमस्टार और सोना ग्रुप के फाउंडर स्वर्गीय डॉ.

सुरिंदर कपूर की पत्नी हूं। मेरे दिवंगत पति द्वारा 30.06.2015 को बनाए गए वसीयत के अनुसार, मैं उनकी संपत्ति की एकमात्र लाभार्थी हूं और कंपनी सहित सोना समूह की बहुसंख्यक शेयरधारक भी हूं। जैसा कि आप जानते हैं, 12.06.2025 को मेरे बेटे श्री संजय कपूर का यूनाइटेड किंगडम में अत्यंत संदिग्ध और अस्पष्ट परिस्थितियों में दुखद निधन हो गया। जानकारी प्राप्त करने के बावजूद, मुझे घटना के बारे में कोई प्रासंगिक जवाब और दस्तावेज नहीं मिल पाए हैं। और मैं मीडिया द्वारा दी गई जानकारी और वर्जन तक ही सीमित हूं। कृपया ध्यान दें कि शोक की इस अवधि के दौरान, मुझसे कई बार संपर्क किया गया और बिना कोई स्पष्टीकरण दिए या उन्हें पढ़ने और समझने का समय दिए बिना ही विभिन्न दस्तावेजों पर साइन करने के लिए मजबूर किया गया। अत्यधिक मेंटल और इमोशनल तनाव में होने के बावजूद, मुझे बंद दरवाजों के पीछे ऐसे डॉक्यूमेंट्स पर साइन करने के लिए मजबूर किया गया और बार-बार अनुरोध करने के बावजूद, इन डॉक्यूमेंट्स का विषय-वस्तु मुझे कभी नहीं बताई गई। कृपया यह भी ध्यान दें कि मुझे अपने बैंक अकाउंट्स तक पूरी तरह से पहुंच से वंचित कर दिया गया है और मुझे जीने के लिए कुछ चुनिंदा लोगों के रहमोकरम पर छोड़ दिया गया है। यह सब मेरे इकलौते बेटे के निधन के एक महीने से भी कम समय में हुआ है।’ इस पूरे मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए रानी कपूर के वकील वैभव गग्गर ने कहा, 'रानी कपूर, कपूर परिवार और सोना ग्रुप की मुखिया हैं। अपने इकलौते बेटे की मौत के सदमे से उबरने के दौरान, कुछ ऐसी घटनाएं घटीं जिनसे रानी कपूर जी को न सिर्फ मौत के तरीके, बल्कि विरासत को लेकर भी कुछ आशंकाएं हुईं। मृत्यु के बाद कई ऐसी घटनाएं घटीं जिन्हें सामान्य नहीं माना जा सकता। सोना कॉमस्टार के शेयरधारकों को लिखे अपने पत्र में, उन्होंने लिखा है कि उनसे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए गए और कुछ चीजों के लिए दबाव डाला गया। इस समय बहुत कुछ सामने आ रहा है। वह मामले की गहराई तक जाना चाहती हैं, और उसे अभी तक मौत का सही कारण पता नहीं चला है। यह बिल्कुल भी स्वाभाविक मौत नहीं लग रही थी। जो कुछ हुआ उसके पीछे उसकी अपनी आशंकाएं हैं।' बता दें कि बिजनेसमैन संजय कपूर का 12 जून को लंदन में निधन हो गया था। वह 53 साल के थे। सोना कॉमस्टार ने एक आधिकारिक बयान में कहा था कि उनका निधन हार्ट अटैक आने से हुआ है।संजय की तीन बार शादी हुई और उनके तीन बच्चे हैं। उनकी पहली शादी 1996 में फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से हुई थी और यह चार साल तक चली। इन दोनों का कोई बच्चा नहीं था। इसके बाद उन्होंने साल 2003 में करिश्मा कपूर से शादी की। इन दोनों के दो बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हैं। साल 2014 में करिश्मा और संजय ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी। 2016 में उनका तलाक फाइनल हो गया। अलग होने के बाद संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी कर ली। इस जोड़े का एक बेटा अजारियस है।BJP सांसद ने कहा-नशे से हालात नहीं सुधरे तो उस गांव जैसा होगा जहां सिर्फ विधवाएं बचींदोस्त ने ही फॉर्म हाउस में किया हमला; 'हवा कसूती', 'बलम फौजी' जैसे गानों से सुर्खियों में रहेबोले- लड़ाई किसी की, मैं अपनी शराफत का सर्टिफिकेट लेकर थानों में घूमता रहाअश्लील कंटेंट दिखाने को लेकर सरकार का एक्शन; पिछले साल 18 एप्स बंद किए थे

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Bhaskar /  🏆 19. in İN

Rani Kapur Priya Sachdev Kapur Sona Comstar Company Sona Comstar Board Sona Group Advocate Vaibhav Gaggar Karishma Kapoor

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

'नहीं चाहती थी करिश्मा अकेला फील करें या लगे छोड़ दिया''नहीं चाहती थी करिश्मा अकेला फील करें या लगे छोड़ दिया'संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने Ex सौतन करिश्मा कपूर और उनके बच्चों के लिए क्या कहा था, पढ़िए:
Read more »

सैफ अली खान पर हुए हमले पर करीना कपूर बोलीं: महीनों तक सो नहीं पाई, बच्चों के लिए सुपरहीरो बने सैफ; ट्रोलिं...सैफ अली खान पर हुए हमले पर करीना कपूर बोलीं: महीनों तक सो नहीं पाई, बच्चों के लिए सुपरहीरो बने सैफ; ट्रोलिं...करीब छह महीने पहले सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ था। अब पहली बार उनकी पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर ने इस घटना को लेकर खुलसकर बात की।
Read more »

माधुरी को टक्कर देकर जीता अवॉर्ड, तलाक के बाद बनीं 87 करोड़ की मालकिन, गोविंदा ने पहली नजर में भांप लिया था...माधुरी को टक्कर देकर जीता अवॉर्ड, तलाक के बाद बनीं 87 करोड़ की मालकिन, गोविंदा ने पहली नजर में भांप लिया था...कपूर खानदान की लाडली करिश्मा कपूर ने अभिनय की दुनिया में अपनी प्रतिभा के बूते खुद को साबित किया है। लेकिन लव लाइफ को लेकर उनकी जिंदगी कुछ खास सफल नहीं रही.
Read more »

उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर, मेहसाणा में विमान हादसे की आई रिपोर्ट, जानें AAIB ने दोनों को बारे में क्या-क्या बतायाउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर, मेहसाणा में विमान हादसे की आई रिपोर्ट, जानें AAIB ने दोनों को बारे में क्या-क्या बतायाAAIB ने उत्तरकाशी में 8 मई को हेलीकॉप्टर और गुजरात के मेहसाणा में 31 मार्च 2025 को हुए विमान हादसे को लेकर दोनों की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है।
Read more »

कौन हड़पना चाहता है संजय कपूर का बिजनेस, दस्तावेजों के दुरुपयोग की कोशिश, मां रानी कपूर ने लगाए गंभीर आरोपकौन हड़पना चाहता है संजय कपूर का बिजनेस, दस्तावेजों के दुरुपयोग की कोशिश, मां रानी कपूर ने लगाए गंभीर आरोपSona Comstar Board दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की कंपनी सोना कॉमस्टार को लिखे लेटर में रानी कपूर ने अपने बेटे की मौत के बाद दबाव बनाने दस्तावेजों के दुरुपयोग और पारिवारिक विरासत हड़पने के प्रयासों का आरोप लगाया है। उन्होंने कंपनी की 25 जुलाई को होने वाली एजीएम को स्थगित करने की मांग की...
Read more »

'संजय कपूर की मौत की घटना सामान्य नहीं', Sunjay की मां ने उठाए ये गंभीर सवाल'संजय कपूर की मौत की घटना सामान्य नहीं', Sunjay की मां ने उठाए ये गंभीर सवालमनोरंजन | बॉलीवुड Sunjay Kapur Mother Rani Kapur raised questioned About Her Son Death: करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर की मां ने ये कहते हुए सनसनी मचा दी कि पिछले महीने लंदन में उनके बेटे की अचानक हुई मौत की घटना सामान्य नहीं थी.
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:19:54