Summer Skin Care Routine before sleep Tips: झुलसती हुई गर्मियों ने दस्तक दे दी है और सुबह 9 बजे का भी सूरज इतनी तेज धूप दे रहा है कि त्वचा थोड़ी देर में ही जलने लगती है. डर्माटोलजिस्ट की मानें तो सूरज से निकलने वाली हानिकारक यूवी किरणें ही हमारी त्वचा को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती हैं और हम उम्र से पहले ही उम्रदराज दिखने लगते हैं.
जब भी भी स्किन केयर की बात आती है तो हम बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का रुख करते हैं. लेकिन अगर गौर से देखें तो हमारी हर परेशानी का हल प्रकृति के पास ही है. चाहे स्किन को जवान बनाए रखने के लिए जरूरी कॉलेजन हो या फिर नियासिनेमाइड, सबकुछ हमारा शरीर खुद ही तैयार करता है.
लेकिन धूप और प्रदूषण, ये दो हमारी त्वचा के सबसे बड़े दुश्मन हैं. पर ऑफिस जाना हो या फिर किसी और काम से बाहर निकलना हो, आप अपनी त्वचा को पूरी तरह सूरज की हानिकारक किरणों से नहीं बचा सकते. लेकिन अपने स्किन केयर रुटीन में कुछ घरेलू चीजें इस्तेमाल कर आप इन प्रभावों को कम कर सकते हैं. नाइट रुटीन क्यों जरूरी है? सुबह घर से निकलने से पहले हम अक्सर मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन जैसे स्किन केयर रुटीन फोलो करते हैं. लेकिन असल में रात में हमारी त्वचा रिपेयर होती है. ऐसे में रात में अपनी त्वचा का ध्यान रखना आपके लिए बहुत जरूरी है. सोने से पहले अगर आप अपनी त्वचा को कुछ जरूरी पोषक तत्व देते हैं, तो इससे आपकी स्किन ज्यादा जल्दी रिपेयर होती है. खीरा: नाइट रुटीन की बात करें तो आप रात में अपना चेहरा साफ करने के बाद खीरे का रस त्वचा पर लगा सकते हैं. खीरे में 92 प्रतिशत पानी होता है. ये आपकी त्वचा को हाइड्रेट कर सकता है. यह गर्मी के कारण होने वाली कई त्वचा से संबंधित समस्याओं को ठीक कर सकता है. आप रोज रात को सोने से पहले अपना चेहरा धोकर अच्छे से सुखा लें और खीरे के रस को हल्के हाथों से लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें. इससे मुंहासों की समस्या हमेशा के लिए दूर सकती है. मुंहासों के साथ-साथ खीरा त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाने में भी मददगार होता है. दही: बालों और शरीर के अलावा दही त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद है. दही में कैल्शियम, प्रोटीन के साथ-साथ विटामिन डी भी होता है, जो त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है. अगर रोजाना त्वचा पर दही लगाया जाए तो मुंहासों के साथ-साथ आंखों के नीचे काले घेरे की समस्या भी दूर हो जाएगी. दही का फेस पैक कैसे बनाएं? रोजाना रात को सोने से पहले एक बर्तन में थोड़ी मात्रा में दही लें और उससे 5 मिनट तक मसाज करें. इसे रात में धोएं नहीं बल्कि दही का मिश्रण रात भर चेहरे पर लगा रहने दें. अगली सुबह अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें. आपको दो दिन में ही फर्क नजर आने लगेगा. अगर आपकी त्वचा धूप से झुलस गई है तो ऐलोवेरा जेल को सीधा सनबर्न की जगह लगाएं. आपको तुरंत आराम मिलेगा. ऐलोवेरा जेल में जिंक होता है जिसमें एंटी-इनफ्लेमेट्री गुण भी होते हैं.
Skin Care 8 Natural Summer Skin Care Remedies Summer Skin Care Routine 5 Skin Care Tips For Summer In India Home Remedies For Flawless Skin Skin Care Summer Skin Care Summer Skincare Summer Skin Health Effective Home Remedies For Glowing Skin Coconut Oil Aloe Vera Gel Face Ka Glow Kaise Badhae Face Ki Chamak Kaise Badhe Summer Main Kaise Care Kare Summer Main Skin Care Kaise Kare Garmiyon Ke Nushkhe Gharelu Nushkhe Best Skin Care Products Best Skin Care Routine Dark Spots On Face Removal At Home Diy Skin Whitening Instant Skin Whitening Morning Skin Care Routine Skin Care Products Skin Care Routine Skin Care Tips Skin Whitening Skin Whitening At Home Skin Whitening Cream Skin Whitening Formula Skin Whitening Home Remedies Skin Whitening Secrets Skin Whitening Tips Skin Whitening Treatment Skincare Routines
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिना महंगे स्किन केयर के भी चेहरे पर आ सकता है निखार, ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने बताया देसी नुस्खाGlowing Skin: फेस पर इंस्टेंट ग्लो के लिए फायदेमंद है ये फेस मास्क.
Read more »
इन राज्यों में बढ़ा गर्मी का कहर, लू से बचने के लिए करें ये काम, घरेलु नुस्खे दिखाएंगे असरदिल्ली एनसीआर में अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी होने की संभावना जताई जा रही है.
Read more »
गैंगरेप के बाद काट दी युवती की जुबान, दिल्ली में नौकरानी के साथ की हैवानियत भरी करतूतमहिला ने घर पर काम करने वाली नौकरानी युवती को अपने घर पर रात में बर्थडे पार्टी में खाना बनाने के लिए बुलाया।
Read more »
